&format=webp&quality=medium)
आज के टाइम में बैंक एफडी को टक्कर देने के लिए मार्केट में कई स्कीम मौजूद हैं.इन स्कीम्स में बैंक एफडी से ज्यादा रिटर्न मिल रहा है.असल में चाहे सरकारी बैंक हों या प्राइवेट-अधिकांश की एफडी ब्याज दरें 6% से 7% के आसपास ही सिमटकर रह गई हैं.यही कारण है कि सुरक्षित और स्थिर रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशक अब बड़ी संख्या में पोस्ट ऑफिस की योजनाओं की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि यहां मिलने वाला रिटर्न न केवल ज़्यादा है, बल्कि पूरी तरह गारंटीड भी है.
आज की फाइनेंशियल स्थिति में जब कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता, पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स बैंक FD का सबसे मजबूत ऑप्शन बन चुकी हैं. यहां ब्याज दरें 7% से 8.20% तक जा रही हैं और सबसे खास बात कि इन सभी स्कीम्स पर सरकार की 100% गारंटी होती है, यानी कि आपका पैसा एकदम सुरक्षित.
असल में महंगाई और ब्याज दरों में कटौती के बाद बैंकों ने धीरे-धीरे FD रेट्स घटा दिए हैं. जहां पहले 7.5%–8% तक ब्याज मिल जाता था, वहीं अब सबसे अच्छे बैंक भी सिर्फ 6%–7% ब्याज दे पा रहे हैं. ऐसे में रिटायर लोग, सैलरीड कर्मचारी और मध्यम वर्ग, जिन्हें सुरक्षित निवेश चाहिए, अब ज्यादा रिटर्न के लिए पोस्ट ऑफिस स्कीम्स चुन रहे हैं. वहीं पोस्ट ऑफिस की योजनाएं न सिर्फ अधिक ब्याज देती हैं, बल्कि हर तीन महीने में सरकार ब्याज दरों की समीक्षा भी करती है, ताकि निवेशक को बाजार के अनुसार बेहतर रिटर्न मिलता रहे.
100% सरकारी गारंटी
यहाँ आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है.इसके साथ ही किसी बैंक के डूबने पर सिर्फ ₹5 लाख की गारंटी मिलती है, लेकिन पोस्ट ऑफिस स्कीम्स पर कोई लिमिट नहीं — सरकार पूरी राशि की गारंटी देती है.
अधिक ब्याज और टैक्स बेनेफिट्स
जहां बैंक 6.5%–7% ब्याज देते हैं, वहीं पोस्ट ऑफिस 8.20% तक का रिटर्न ऑफर कर रहा है.इसके साथ ही पुराने टैक्स रिजीम चुनने वाले निवेशकों को 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है.
यहां जानें कौन-सी स्कीम बैंक FD से कितनी बेहतर है:
सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए श्रेष्ठ
₹10,000 के निवेश पर सालाना ब्याज लगभग ₹719
ब्याज तिमाही कंपाउंड होता है
बैंक FD से ज्यादा रिटर्न
छोटे निवेशकों के लिए बढ़िया
पूरी तरह जोख़िम मुक्त
लंबी अवधि का सबसे मजबूत विकल्प
तिमाही कंपाउंडिंग से रिटर्न और अधिक
80C के तहत टैक्स छूट
सीनियर सिटीजन के बीच सबसे लोकप्रिय
ब्याज सीधे हर तिमाही खाते में
बैंक FD के मुकाबले सबसे ज्यादा रिटर्न
हर महीने गारंटीड इनकम
पेंशनरों और नियमित आय चाहने वालों के लिए बेस्ट
टैक्स सेविंग के लिए पसंदीदा स्कीम
₹10,000 का निवेश मैच्योरिटी पर ₹14,490
टैक्स-फ्री रिटर्न
लंबी अवधि में करोड़ों का कॉर्पस बना सकता है
सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्प
पैसा डबल करने का सुरक्षित विकल्प है
115 महीनों में पैसा दोगुना
महिलाओं के लिए विशेष स्कीम
₹10,000 का निवेश मैच्योरिटी पर ₹11,602
बेटियों के भविष्य के लिए सबसे उच्च रिटर्न
8.2% ब्याज के साथ टैक्स-फ्री रिटर्न
सबसे सुरक्षित सरकारी योजना
अगर आप सुरक्षा, स्थिर रिटर्न और सरकारी गारंटी चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस स्कीम्स बैंक FD से कहीं बेहतर हैं,यहां आपको-
ज्यादा ब्याज
100% सरकारी सुरक्षा
टैक्स छूट
हर वर्ग के लिए विकल्प
(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
5 FAQs
1. पोस्ट ऑफिस स्कीम्स बैंक FD से बेहतर क्यों हैं?
पोस्ट ऑफिस स्कीम्स पर 100% सरकारी गारंटी, ज्यादा ब्याज दरें और कई योजनाओं पर टैक्स छूट मिलती है, जो इन्हें बैंक FD से सुरक्षित और बेहतर बनाती हैं.
2. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) पर कितना ब्याज मिलता है?
2 साल TD पर 7%, 3 साल पर 7.1% और 5 साल पर 7.5% ब्याज मिलता है, जो बैंक FD से अधिक है.
3. सीनियर सिटिजन स्कीम (SCSS) में क्या फायदा है?
SCSS में 8.2% की सबसे ज्यादा ब्याज दर मिलती है और ब्याज तिमाही आधार पर सीधे खाते में आता है.
4. क्या पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स पर टैक्स बेनिफिट मिलता है?
हाँ, 5 साल की TD, PPF, NSC और SSY जैसी योजनाओं पर 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है.
5. कौन-सी पोस्ट ऑफिस स्कीम सबसे ज्यादा ब्याज देती है?
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) सबसे ज्यादा 8.20% ब्याज देती है, जो सुरक्षित गारंटीड योजनाओं में शीर्ष पर है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें