&format=webp&quality=medium)
High Return Low Risk Investments: आज के टाइम में हर कोई अपनी मेहनत की कमाई को सेफ और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाना चाहता है.तो ऐसे में पोस्ट ऑफिस की स्कीम आम निवेशकों के लिए सबसे दमदार ऑप्शन साबित होती हैं.असल में इन स्कीम्स की सबसे खास बात यह है कि इनमें इन्वेस्टमेंट करने पर किसी भी तरह का रिस्क नहीं होता और सरकार की गारंटी भी मिलती है.जी हां छोटे-छोटे निवेश से भी आप लंबे समय में अच्छा फंड बना सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की PPF, RD, TD और अन्य सेविंग स्कीम्स लोगों को सेफ रिटर्न देती हैं और फ्यूचर के लिए फाइनेंशियल मजबूती देती हैं.
कुल मिलाकर अगर आप सेफ इन्वेस्टमेंट, टैक्स सेविंग और नियमित इनकम का साधन ढूंढ रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं. इन योजनाओं की फेमस का कारण है सरकार की गारंटी, स्थिर रिटर्न और आसान निवेश प्रक्रिया. पोस्ट ऑफिस की चुनिंदा स्कीम जैसे पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), रिकरिंग डिपॉजिट (RD), टाइम डिपॉजिट (TD) और सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) आम लोगों के बीच काफी फेमस हैं. इनमें निवेश करके आप न केवल सेफ कमाई कर सकते हैं बल्कि लंबे समय तक अपने भविष्य को फाइनेंशिल रूप से मजबूत बना सकते हैं.
पब्लिक प्रोविडेंट फंड सबसे फेमस और सेफ इन्वेस्टमेंट स्कीम में से एक है, जिसे स्पेशली लॉन्ग टर्म की सेविंग्स और टैक्स बेनेफिट्स के लिए जाना जाता है. इसमें आप सालाना न्यूनतम करीब ₹500 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. फिलहाल में इस योजना पर करीब 7.10% सालाना ब्याज दर मिल रही है, जो पूरी तरह टैक्स-फ्री होती है.खास ये है कि इसकी अवधि 15 साल की होती है, जिसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है.इसकी सबसे खास बात यह है कि PPF में इन्वेस्टमेंट पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है.
अगर आप सेफ निवेश के साथ तय ब्याज दर का लाभ लेना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें आप 1, 2, 3 या 5 साल की टाइमिंग के लिए इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. इस स्कीम में ब्याज दरें करीब 6.9%, 7%, और 7.5% तक हो सकती हैं. यानी, जितनी लॉन्ग टर्म का निवेश होगा, उतना अधिक ब्याज मिलेगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें न्यूनतम ₹1000 से निवेश शुरू किया जा सकता है और अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है. इसके साथ ही, 5 साल की टाइम डिपॉजिट पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है.यही कारण है कि यह स्कीम सुरक्षित और स्थिर रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए बेस्ट ऑप्शन मानी जाती है.
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme) उन लोगों के लिए जबरदस्त ऑप्शन है जो हर महीने फिक्स इनकम चाहते हैं.असल में इस योजना के तहत निवेशक को नियमित ब्याज के रूप में हर महीने फिक्स्ड इनकम मिलती है. फिलहाल इस स्कीम पर लगभग 7.4% सालाना ब्याज दर मिल रही है, जो बाजार के अन्य सुरक्षित निवेशों की तुलना में काफी आकर्षक है.आपको बता दें कि इसमें सिंगल अकाउंट के तहत अधिकतम ₹9 लाख और ज्वाइंट अकाउंट में ₹15 लाख तक निवेश की अनुमति है.वैसे यह स्कीम रिटायर्ड लोगों या स्थिर आमदनी चाहने वालों के लिए एक भरोसेमंद निवेश ऑप्शन है.
अगर आप अपनी बेटी के फ्यूचर को टेंशन फ्री बनाना चाहते हैं तो फिर सुकन्या समृद्धि योजना आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन होने वाला है.असल में यह योजना खासतौर पर लड़कियों की एजूकेशन और शादी के खर्च को ध्यान में रखकर बनाई गई है. इसमें सालाना न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है. फिलहाल इस योजना पर करीब 8.2% की ब्याज दर मिल रही है, जो पूरी तरह टैक्स-फ्री है. यह एक लॉन्ग-टर्म सेविंग स्कीम है जो आपकी बेटी को फाइनेंशिल रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है.
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) एक सेफ और भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जिसे भारत सरकार ने लोगों को स्थिर रिटर्न देने के लिए शुरू किया है.हालांकरि यह एक फिक्स्ड इनकम स्कीम है, जिसमें निवेश पर करीब 7.7% की सालाना ब्याज दर मिलती है.जी हां इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसे कोई भी भारतीय नागरिक अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से आसानी से खरीद सकता है. इसमें आप केवल ₹1000 से निवेश शुरू कर सकते हैं, और इसका कोई अधिकतम लिमिट नहीं है.इसके साथ ही, NSC में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का भी लाभ मिलता है.
अगर कोई निवेशक नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) में ₹5 लाख का निवेश करता है, तो 5 साल की मैच्योरिटी अवधि पूरी होने पर उसे टोटल करीब ₹7,24,517 रुपए मिल सकते हैं. यानी निवेशक को इस अवधि में ₹2,24,517 रुपए का प्यूर बेनेफिट्स मिलेगा. यह रिटर्न पूरी तरह सुरक्षित होता है क्योंकि यह भारत सरकार द्वारा गारंटीड योजना है.
हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि NSC में हर कोई निवेश नहीं कर सकता. इस स्कीम में हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली (HUFs), ट्रस्ट्स और प्राइवेट या पब्लिक लिमिटेड कंपनियां निवेश नहीं कर सकतीं. यह योजना केवल व्यक्तिगत निवेशकों के लिए उपलब्ध है, जो सुरक्षित और टैक्स-सेविंग इन्वेस्टमेंट की तलाश में हैं. (नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
5 FAQs
1. पोस्ट ऑफिस की कौन-सी स्कीम सबसे ज्यादा ब्याज देती है?
सुकन्या समृद्धि योजना वर्तमान में 8.2% की दर से सबसे ज्यादा ब्याज देती हैय
2. क्या पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश सुरक्षित है?
हां, सभी पोस्ट ऑफिस स्कीम्स सरकार द्वारा गारंटीड हैं, इसलिए इनमें कोई जोखिम नहीं होता.
3. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) में कितना ब्याज मिलता है?
NSC पर फिलहाल 7.7% वार्षिक ब्याज मिलता है, जिसकी अवधि 5 साल होती है.
4. क्या पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर टैक्स छूट मिलती है?
हां, 5 साल की टाइम डिपॉजिट योजना पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है.
5. क्या PPF और NSC दोनों में एक साथ निवेश किया जा सकता है?
हां, आप दोनों योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। दोनों स्कीम्स टैक्स सेविंग और सुरक्षित रिटर्न देती हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
VIDEO: Diwali 2025 से पहले DA Hike, कितनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी?