&format=webp&quality=medium)
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम छोटे निवेशकों के लिए एक बेहतरीन सेविंग ऑप्शन है. इसमें आप केवल ₹100 महीने से शुरुआत कर सकते हैं और धीरे-धीरे बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. इस योजना में हर महीने तय राशि जमा करनी होती है, जिस पर कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है. यानी कि आप जितना लंबा निवेश, उतना ज़्यादा मुनाफा, सरकार द्वारा समर्थित होने की वजह से यह पूरी तरह सुरक्षित भी है, जो लोग नियमित बचत की आदत डालना चाहते हैं, उनके लिए यह स्कीम एकदम सही ऑप्शन है.
रिस्क फ्री निवेश है ये स्कीम
अगर आप बिना किसी रिस्क के सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो यह सरकारी समर्थित स्कीम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन होने वाला है. इसमें मार्केट के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता, यानी आपका पैसा पूरी तरह सेफ रहता है.वैसे इस योजना में मिलने वाला ब्याज भी पहले से तय होता है, जिससे आपको हर महीने तय रिटर्न मिलता है. शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह इसमें नुकसान का डर नहीं रहता है.यही वजह है कि लाखों लोग इसे अपनी बचत और भविष्य की सुरक्षा का भरोसेमंद साधन मानते हैं.
VIDEO: Ventilated Seats वाली 10 कारें, ₹15 लाख से कम कीमत!
5 लाख में 35 लाख का कैलकुलेशन
अगर आप हर महीने पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में अपनी कमाई का ₹50,000 का निवेश करते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार रिटर्न वाला ऑप्शन साबित हो सकता है. इस सरकारी योजना में 5 साल तक लगातार निवेश करने पर कुल ₹30 लाख की जमा राशि बनती है, जिस पर मिलने वाले धांसू ब्याज से यह रकम लगभग ₹35 लाख तक पहुंच सकती है.
यानी कि इसमें 5 साल तक 50,000 का लगाने पर आपका निवेश 30,00,000 लाख रुपए हो जाएगा और निवेश पर रिटर्न 5,68,291 का मिलने वाला है फिर कहीं इसमें टोटल फंड वैल्यू 35 लाख रुपए की होगी. तो पोस्ट ऑफिस RD का सबसे बड़ा फायदा इसकी सुरक्षा और गारंटीड रिटर्न है. यानी कि बिना किसी जोखिम के आप आसानी से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं.
| विवरण | राशि / जानकारी |
|---|---|
| मासिक निवेश | ₹50,000 |
| निवेश की अवधि | 5 साल |
| कुल जमा राशि | ₹30,00,000 |
| मिलने वाला ब्याज (लगभग) | ₹5,68,291 |
| टोटल फंड वैल्यू | ₹35,68,291 (लगभग ₹35 लाख) |
| योजना का फायदा | सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न, बिना किसी जोखिम के निवेश बढ़ाने का अवसर |
50% तक लोन की सुविधा
अगर आपको किसी इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पड़ जाए तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. इस सरकारी योजना में आपको एक साल पूरा होने के बाद अपनी जमा राशि पर 50% तक लोन लेने की सुविधा मिलती है. यानी कि आपको पैसे निकालने के लिए खाता बंद करने की जरूरत नहीं होती. जरूरत पड़ने पर आप आसानी से राशि निकाल सकते हैं और बाद में इसे किस्तों में चुकता भी कर सकते हैं. यही वजह है कि यह स्कीम निवेशकों के बीच बेहद फेमस हो रही है.
टैक्स फ्री बेनेफिट्स
पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम न सिर्फ सुरक्षित निवेश का भरोसा देती है, बल्कि टैक्स बचत का शानदार मौका भी प्रदान करती है. इस योजना के तहत निवेशक 1.5 लाख रुपए तक की टैक्स छूट पा सकते हैं, जिससे उनकी बचत और बढ़ जाती है. यानी कि एक तरफ आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और दूसरी तरफ उस पर अच्छा ब्याज भी मिलता है. इस तरह यह योजना उन लोगों के लिए सबसे बेहतर है जो कम जोखिम के साथ स्थायी रिटर्न और टैक्स बेनिफिट दोनों चाहते हैं.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
5 FAQs
1. पोस्ट ऑफिस RD स्कीम क्या है?
यह सरकारी समर्थित बचत योजना है, जिसमें आप हर महीने ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं और कंपाउंड ब्याज के साथ सुरक्षित रिटर्न पाते हैं.
2. RD पर कितना ब्याज मिलता है?
इस पर कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है और ब्याज दर सरकार द्वारा तय की जाती है, जिससे लंबी अवधि में ज्यादा मुनाफा होता है.
3. क्या RD पर लोन मिल सकता है?
हां, 1 साल बाद जमा राशि के 50% तक लोन लिया जा सकता है, बिना खाता बंद किए.
VIDEO: सोने के बढ़ते दाम तो चांदी बनेगा New Gold?
4. क्या RD पर टैक्स छूट मिलती है?
हां, धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक टैक्स छूट मिलती है.
5. क्या RD स्कीम सुरक्षित है?
जी हां, यह पूरी तरह सरकारी समर्थित और रिस्क-फ्री स्कीम है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)