₹1,13,658 गारंटीड रिटर्न! सबसे धांसू है Post Office की ये स्कीम, ₹10,000 मंथली निवेश बनाएगा 'धनवान', कैलकुलेशन से समझें डिटेल

पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स रेकरिंग डिपोजिट (NSRD) स्कीम सुरक्षित और सुनिश्चित ब्याज के साथ मासिक बचत करने का आसान तरीका है, जो निवेशकों को लंबी अवधि में पैसा बढ़ाने का भरोसेमंद विकल्प देती है.
₹1,13,658 गारंटीड रिटर्न! सबसे धांसू है Post Office की ये स्कीम, ₹10,000 मंथली निवेश बनाएगा 'धनवान', कैलकुलेशन से समझें डिटेल

पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स रिकरिंग डिपॉजिट (NSRD) स्कीम हमेशा से एक सुरक्षित और भरोसेमंद बचत ऑप्शन मानी जाती है. इस योजना के तहत आप हर महीने छोटी-छोटी राशि जमा कर सकते हैं और फिक्स टाइम के बाद अच्छे रिटर्न का बेनेफिट्स पा सकते हैं. हालांकि सरकार की गारंटी और तिमाही कंपाउंडिंग इंटरेस्ट इसे और ज्यादा सेफ बनाते हैं.जी हां यह स्कीम वर्किंग लोग, हाउसवाइफ,सीनियर सिटीजन और बच्चे, सभी के लिए परफेक्ट मानते हैं.इस स्कीम में ₹10,000 मंथली निवेश मालामाल कर सकता है.

पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स रिकरिंग डिपॉजिट की ब्याजदर

पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स रिकरिंग डिपॉजिट (NSRD) स्कीम किसी भी भारतीय नागरिक के लिए खुली है, चाहे वह व्यक्तिगत खाता हो, ज्वाइंड अकाउंट या नाबालिग के नाम पर पैरेंट्स द्वारा. इस योजना में न्यूनतम जमा मात्र ₹100 हर महीने है, इसके बाद ₹10 के मल्टीपल में जमा कर सकते हैं. जमा अवधि 5 साल (60 महीने) है और ब्याज दर सितंबर 2025 तक करीब 6.7% हर साल है. ब्याज क्वार्टरली कंपाउंडिंग बेसिस पर मिलता है, जिससे रिटर्न तेजी से बढ़ता है. सही जमा समय हर महीने की 15 तारीख या उससे पहले है.

Add Zee Business as a Preferred Source


NSRD में मिलेगा लोन का बेनेफिट्स

पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स रिकरिंग डिपॉजिट (NSRD) योजना में खाता खुलने के 1 साल बाद, जमा राशि के आधार पर आप 50% तक लोन लेने की सुविधा का बेनेफिट्स उठा सकते हैं. हालांकि, इस स्कीम पर वर्तमान में कोई टैक्स छूट उपलब्ध नहीं है और यह धारा 80C के अंतर्गत नहीं आता.

₹10,000 निवेश के रिटर्न का सिंपल कैलकुलेशन

अगर आप पोस्ट ऑफिस की आरडी (रिकरिंग डिपॉजिट) स्कीम में हर महीने ₹10,000 निवेश करते हैं, तो 5 साल के लास्ट में आपको गारंटीड रिटर्न मिलेगा.जी हां कैलकुलेशन के अनुसार, इस दौरान आप कुल ₹6,00,000 निवेश करेंगे. इस इन्वेस्टमेंट पर ब्याज के रूप में ₹1,13,658 का रिटर्न मिल सकता है. यानी 5 साल के बाद आपका कुल फंड ₹7,13,658.29 तक पहुंच जाएगा.यह योजना सुरक्षित और भरोसेमंद है, जिसमें निवेश पर निश्चित रिटर्न मिलता है.

एक गलती और फिर चालू करना होगा निवेश

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में कुछ अहम नियम और सुविधाएं हैं.वैसे अगर आप किसी महीने मंथली जमा नहीं कर पाते हैं, तो हर ₹100 पर ₹1 का पैनेल्टी फीस लगेगी.लेकिन लगातार अधिकतम 4 चूक की अनुमति है. असल में यदि लगातार 4 बार चूक होती है, तो खाता बंद हो सकता है, लेकिन इसे दोबारा चालू करने का ऑप्शन मौजूद है. यह सुविधा निवेशकों को फंड को सुरक्षित रखने और छोटी चूक होने पर भी योजना जारी रखने का मौका देती है, जिससे लंबी अवधि में बचत और रिटर्न सुनिश्चित रहते हैं.

3 साल पहले खाता बंद करने वाले का नुकसान

आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस आरडी खाता समय से पहले बंद करने की सुविधा भी देता है. हालांकि खाता खुलने के 3 साल पूरे होने के बाद इसे बंद कराया जा सकता है, तो यदि आप 3 साल से पहले खाता बंद करते हैं, तो आपको कम ब्याज मिलेगा, जो पोस्टल सेविंग्स अकाउंट की दर के बराबर होगा. 10 साल से अधिक उम्र का बच्चा अपना खुद का खाता खोल और संचालित कर सकता है.छोटे बच्चों के लिए खाता उनके अभिभावक द्वारा खोला जाता है.यह रूल सेविंग्स को सुरक्षित रखने और बच्चों को वित्तीय अनुशासन सिखाने में मदद करता है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 FAQs

Q1-NSRD खाता कौन खोल सकता है?
कोई भी भारतीय नागरिक, व्यक्तिगत, संयुक्त या नाबालिग के नाम पर पैरेंट्स द्वारा.

Q2-NSRD में न्यूनतम और अधिकतम जमा कितनी है?
न्यूनतम ₹100 प्रति माह, अधिकतम कोई सीमा नहीं.

Q3-ब्याज दर और भुगतान कैसे होता है?
ब्याज दर 6.7% प्रति वर्ष (सितंबर 2025 तक), तिमाही कंपाउंडिंग.

Q4-क्या NSRD में लोन मिल सकता है?
खाता खुलने के 1 साल बाद जमा राशि का 50% तक लोन लिया जा सकता है.

Q5-समय से पहले खाता बंद करने पर क्या होता है?
3 साल से पहले बंद करने पर कम ब्याज मिलेगा, जो पोस्टल सेविंग्स अकाउंट की दर के बराबर होता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6