₹3500 जमा करें और 60 महीने में बनें 'लखपति'! पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम है 'सबसे धांसू', प्लान की डिटेल समझें

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम छोटे निवेशकों के लिए सुरक्षित ऑप्शन है. हर महीने ₹3500 जमा करने पर 5 साल में कुल ₹2.55 लाख मिलते हैं, सरकारी गारंटी के साथ यह स्कीम सेविंग की आदत और अच्छा रिटर्न देती है.
₹3500 जमा करें और 60 महीने में बनें 'लखपति'! पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम है 'सबसे धांसू', प्लान की डिटेल समझें

पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम आजकल निवेशकों में बेहद फेमस होती जा रही है. इसमें आप हर महीने छोटी-छोटी रकम जमा करके लंबे समय में अच्छा रिटर्न पा सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप हर महीने केवल 3,500 रुपए जमा करें और इसे 5 साल (60 महीने) तक जारी रखें, तो आपकी जमा राशि ब्याज के साथ अच्छी रकम बन जाएगी.जी हां यह स्कीम निवेशकों के लिए सेफ होने के साथ-साथ नियमित सेविंग की आदत भी डालती है. छोटे निवेश से बड़े फायदे पाने के लिए RD योजना एक बेहतरीन ऑप्शन है.

यह स्कीम उन लोगों के लिए खास है, जो सेफ इन्वेस्टमेंट चाहते हैं और फ्यूचर के लिए बचत करना चाहते हैं. चलिए, इसे पूरी कैलकुलेशन के साथ आपको बताते हैं.

35,00 के निवेश पर ब्याज का कैलकुलेशन

Add Zee Business as a Preferred Source

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में आप हर मंथ कम से कम 100 रुपए से अपनी मर्जी की रकम जमा कर सकते हैं.तो मान लीजिए आप हर महीने 3,500 रुपए जमा करते हैं, तो यह स्कीम 5 साल यानी 60 महीने तक जारी रहेगी.वैसे इस स्कीम पर फिलहाल 6.7% तक का ब्याज मिलता है, जो तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है.तो इसका मतलब है कि हर तीन महीने में आपका ब्याज जमा राशि में जुड़ता है, जिससे आपकी बचत तेजी से बढ़ती है.असल में यह स्कीम सेफ होने के साथ-साथ छोटे निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न देती है.

कितना बनेगा टोटल फंड

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में अगर आप हर महीने 3,500 रुपए जमा करते हैं, तो 5 साल में कुल 60 किश्तें होंगी.तो इसका मतलब है कि आप कुल 2,10,000 रुपए जमा करेंगे.जी हां 6.7% की ब्याज दर पर, 5 साल के अंत में आपको लगभग 45,664 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे.ऐसे में इस तरह आपकी कुल राशि 2,55,664 रुपए बन जाएगी.असल में यह निवेश पूरी तरह सेफ है, क्योंकि पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में सरकार की गारंटी होती है.तो आपको निश्चित समय पर रिटर्न मिलता है और आपका पैसा सुरक्षित रहता .

विवरणआंकड़े/जानकारी
मासिक जमा राशि₹3,500
कुल अवधि5 साल (60 किश्तें)
कुल जमा राशि₹2,10,000
ब्याज दर6.7% वार्षिक
5 साल में अर्जित ब्याज₹45,664 (लगभग)
परिपक्वता पर कुल राशि₹2,55,664
विशेषतासुरक्षित निवेश, सरकार की गारंटी के साथ

कैसे खोलें खाता

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसे शुरू करना बेहद आसान है. आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाकर खाता खोल सकते हैं, बस आधार कार्ड, पैन कार्ड और कुछ बेसिक डाक्यूमेंट्स चाहिए.असल में बीच में स्कीम छोड़ने पर भी कुछ शर्तों के साथ पैसे निकालने की सुविधा मिलती है. साथ ही, 5 साल बाद इसे और 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है.वैसे यह योजना छोटे निवेशकों और मध्यम वर्ग के लिए बेहद फायदेमंद है, जो सेफ इन्वेस्टमेंट चाहते हैं और रिस्क से बचना चाहते हैं.

5 FAQs

Q1. पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम क्या है?
यह एक रिकरिंग डिपॉजिट योजना है, जिसमें हर महीने तय रकम जमा करके 5 साल या उससे अधिक समय बाद ब्याज सहित बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है.

Q2. इसमें न्यूनतम कितनी राशि से खाता खुलता है?
पोस्ट ऑफिस आरडी खाता मात्र ₹100 प्रति माह से भी खोला जा सकता है.

Q3. ₹3500 महीने की आरडी पर 5 साल बाद कितना मिलेगा?
अगर आप ₹3500 महीने जमा करते हैं तो 5 साल में कुल ₹2,55,664 रुपए मिलेंगे.

Q4. इस स्कीम पर अभी कितनी ब्याज दर मिल रही है?
वर्तमान में पोस्ट ऑफिस आरडी पर 6.7% सालाना ब्याज मिलता है, जो तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है.

Q5. क्या बीच में पैसे निकाले जा सकते हैं?
हां, कुछ शर्तों के साथ बीच में पैसे निकालने की सुविधा है और 5 साल बाद खाते को आगे 5 साल तक बढ़ाया भी जा सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6