RD पर शानदार ब्‍याज देगा Post Office, लेकिन आपका एक एक्‍शन करा सकता है नुकसान! ब्याज पर चलेगी 2.7% की कैंची

Post Office RD पर 6.7% तक ब्याज मिलता है, लेकिन एक गलती से पूरा फायदा निकल सकता है हाथ से. जानिए वो गलती जो ब्याज को 2.7% तक घटा देती है.
RD पर शानदार ब्‍याज देगा Post Office, लेकिन आपका एक एक्‍शन करा सकता है नुकसान! ब्याज पर चलेगी 2.7% की कैंची

अगर आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम बचाकर एक सुरक्षित और पक्की बचत योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस आरडी (Post Office Recurring Deposit) एक बेहतरीन ऑप्शन है. पोस्‍ट ऑफिस की आरडी में बैंकों की आरडी से बेहतर ब्‍याज मिलता है. लेकिन ये आरडी 5 साल के लिए होती है. आपको हर महीने तय रकम जमा करनी होती है और 5 साल बाद एकमुश्त रकम ब्याज समेत वापस मिलती है. लेकिन ध्यान रहे कि एक गलती आपकी मेहनत की कमाई पर कैंची चला सकती है. यहां जानिए इस बारे में.

क्या है Post Office RD स्कीम?

पोस्ट ऑफिस आरडी एक स्‍मॉल सेविंग स्‍कीम है, जिसमें हर महीने एक फिक्स रकम जमा करनी होती है. ये स्‍कीम उन लोगों के लिए है जो कम रिस्क के साथ सुरक्षित निवेश चाहते हैं. फिलहाल पोस्ट ऑफिस आरडी पर 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये गलती कराएगी बड़ा नुकसान! ब्याज दर घट जाएगी 2.7% तक

अगर आप अपनी आरडी को मैच्योरिटी से पहले बंद करा देते हैं (प्री-मैच्योर क्लोजर), तो पोस्ट ऑफिस आपको पूरी ब्याज दर नहीं देगा. ऐसे में ब्याज घटकर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के बराबर, यानी लगभग 4% सालाना रह जाएगा. यानी जिस पर आप 6.7% कमा सकते थे, उस पर अब सिर्फ 4% मिलेगा.

उदाहरण

अगर आपने 5 साल की आरडी में ₹10,000 प्रति माह निवेश किया है, तो मैच्योरिटी पर करीब ₹7,13,659 मिल सकते हैं. लेकिन अगर आपने इसे 3 साल बाद तोड़ दिया, तो 4% रिटर्न के हिसाब से लगभग ₹3,83,011 मिलेंगे.

कब करा सकते हैं प्री-मैच्योर क्लोजर?

पोस्ट ऑफिस के नियमों के मुताबिक, आरडी को खाता खुलवाने की तारीख से कम से कम 3 साल बाद ही बंद कराया जा सकता है. अगर आप इसे मैच्योरिटी से एक दिन पहले भी क्लोज करते हैं, तो ब्याज दर सेविंग अकाउंट के बराबर ही ब्‍याज मिलेगा.

ध्यान रहे कि अगर आपने एडवांस में कुछ किस्तें जमा कर दी हैं, तो उस अवधि तक खाता बंद नहीं किया जा सकता.

आरडी को बढ़ाने (Extension) की सुविधा भी मौजूद

अगर आप चाहें तो 5 साल पूरे होने के बाद भी अपनी आरडी को आगे जारी रख सकते हैं. इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस में एक एप्लीकेशन देनी होगी. हालांकि, एक्सटेंशन के बाद भी आपको वही ब्याज दर मिलेगी जो खाता खोलते समय तय की गई थी.

अगर आप एक्सटेंडेड आरडी को बीच में बंद कराते हैं, तो पूरे साल पूरे होने पर आरडी ब्याज दर मिलेगी. एक साल से कम अवधि में बंद कराने पर सिर्फ सेविंग अकाउंट का ब्याज मिलेगा.

कौन खोल सकता है Post Office RD अकाउंट?

  • कोई भी 18 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति अपने नाम से आरडी अकाउंट खोल सकता है.
  • बच्चों के नाम पर भी अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं.
  • अगर बच्चा 10 साल से ऊपर का है और एक समान सिग्नेचर कर सकता है, तो वो खुद भी खाता खोल सकता है.
  • दो या तीन लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट भी ओपन कर सकते हैं.

Post Office RD क्यों है बढ़िया ऑप्शन?

  • सरकारी गारंटी वाली स्कीम है, मतलब जोखिम बिल्कुल नहीं.
  • तिमाही कंपाउंडिंग से ब्याज तेजी से बढ़ता है.
  • सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट की आदत विकसित होती है.
  • जरूरत पड़ने पर लोन की सुविधा भी मिलती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6