डाकघर का 'जैकपॉट' प्लान! ₹2200 का छोटा निवेश 60 महीने में बन जाएगा मोटा फंड,पैसा देख पड़ोसी भी पूछेंगे- 'कौन सी स्कीम है?'

पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश का विकल्प है.हर महीने ₹2200 जमा कर 5 साल में चक्रवृद्धि ब्याज के साथ अच्छा रिटर्न पा सकते हैं, तो जानें पूरा कैलकुलेशन और फायदे.
डाकघर का 'जैकपॉट' प्लान!  ₹2200 का छोटा निवेश 60 महीने में बन जाएगा मोटा फंड,पैसा देख पड़ोसी भी पूछेंगे- 'कौन सी स्कीम है?'

आज के समय में निवेश के कई ऑप्शन मार्केट में मौजूद हैं, असल में हर कोई छोटे से निवेश से बड़ा फंड बनाने की चाहत रखता है.तो छोटी और नियमित बचत को एक बड़ा फंड बनाने के लिए पुनरावर्ती जमा (RD) सालों से फेमस ऑप्शन है. भारतीय डाकघर द्वारा चलाई जाने वाली RD स्कीम ना केवल आपके इन्वेस्टमेंट को सेफ रखती है, बल्कि इसमें मिलने वाला चक्रवृद्धि ब्याज (compounding interest) आपके पैसे को तेजी से बढ़ाने में मदद भी करता है. अक्सर निवेशक कंफ्यूज रहते हैं कि अगर वो हर महीने एक निश्चित राशि जमा करते हैं, तो उन्हें 5 साल के बाद कितना रिटर्न मिलेगा. तो फिर हम आज जानेंगे कि अगर आप डाकघर की RD में हर महीने ₹2200 जमा करते हैं, तो 60 महीनों (5 साल) के बाद आपका कुल फंड कितना होगा.

पोस्ट ऑफिस की RD क्या है और यह कैसे काम करती है?

पोस्ट ऑफिस की RD एक सरकारी स्कीम है जिसमें आपको हर महीने एक फिक्स राशि जमा करनी होती है. इस पर मिलने वाली ब्याज दर सरकार द्वारा तिमाही आधार पर तय की जाती है. फिलहाल की RD पर मिलने वाली ब्याज दर लगभग 6.7% सालाना है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें जमा किए गए पैसों पर कंपाउंटिंग इंट्रस्ट मिलता है, जिसका मतलब है कि आपको ब्याज पर भी ब्याज मिलता है, जिससे आपका फंड तेजी से बढ़ जाता है.

₹2200 के मासिक निवेश पर 5 साल का कैलकुलेशन

तो मान लेते हैं कि अगर आप हर महीने ₹2200 का निवेश पोस्ट ऑफिस की RD में 60 महीनों (5 साल) के लिए करते हैं, तो आपका कुल निवेश और रिटर्न इस तरह होगा:

मासिक निवेश: ₹2200
कुल अवधि: 60 महीने (5 साल)
अनुमानित ब्याज दर (वर्तमान दर पर): 6.7% सालाना

कैलकुलेशन समझें

कुल जमा राशि : ₹2200 x 60 महीने = करीब₹1,32,000
अनुमानित ब्याज की कमाई: लगभग ₹24,000
मैच्योरिटी पर कुल फंड : ₹1,32,000 + ₹24,000 = करीब ₹1,56,000

यह साफ है कि इसमें निवेशक करने से निवेशक अपनी जेब से सिर्फ ₹1.32 लाख का निवेश करके 5 साल बाद लगभग ₹1.56 लाख का फंड बना सकते हैं.

RD के फायदे और क्यों यह एक अच्छा ऑप्शन है?

1. सुरक्षित निवेश: आरडी स्कीम भारत सरकार द्वारा समर्थित है, इसलिए आपका पैसा 100% सुरक्षित रहता है.
2. अनुशासित बचत: RD आपको हर महीने नियमित रूप से बचत करने की आदत डालती है.
3. गारंटीड रिटर्न: इस स्कीम से मैच्योरिटी पर आपको कितना पैसा मिलेगा, यह पहले से ही तय होता है, जिससे कोई रिस्क नहीं रहता है.
4. छोटा निवेश: आप बहुत ही छोटी राशि से भी आसानी से RD शुरू कर सकते हैं.


साफ है कि डाकघर की RD उन लोगों के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन होती है जो हमेशा बिना रिस्क के एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं. ₹2200 जैसा छोटा मासिक निवेश भी 5 साल में आपको एक अच्छा रिटर्न दे सकता है. यह स्कीम आपके फाइनेंशियल टारगेट को पूरा करने और एक मजबूत वित्तीय भविष्य का निर्माण करने में मदद करती है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 FAQ (प्रश्न-उत्तर):

प्रश्न: पोस्ट ऑफिस RD स्कीम की अवधि कितनी होती है?
उत्तर: न्यूनतम 5 साल की होती है.

प्रश्न: RD में ब्याज कैसे मिलता है?
उत्तर: चक्रवृद्धि ब्याज (कंपाउंडिंग) तिमाही आधार पर मिलता है.

प्रश्न: अगर हर महीने ₹2200 जमा करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा?
उत्तर: ब्याज दर के अनुसार लगभग ₹1.57 लाख तक रिटर्न मिल सकता है.

प्रश्न: पोस्ट ऑफिस RD में न्यूनतम निवेश कितना है?
उत्तर: केवल ₹100 प्रति माह से निवेश शुरू कर सकते हैं.

प्रश्न: क्या RD में समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं?
उत्तर: हां, लेकिन 3 साल पूरे होने के बाद ही प्रीमैच्योर विदड्रॉअल संभव है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6