Post Office NSC Vs FD: ₹1,00,000, ₹2,00,000 और ₹5,00,000 का निवेश करने पर मैच्‍योरिटी रकम कितनी मिलेगी?

अगर आप ₹1 लाख, ₹2 लाख या ₹5 लाख निवेश करने का सोच रहे हैं, तो NSC और पोस्ट ऑफिस FD दोनों ही सुरक्षित विकल्प हैं. यहां कैलकुलेशन के आधार पर समझिए कि किस स्‍कीम में आपको कितना रिटर्न मिलेगा.
Post Office NSC Vs FD: ₹1,00,000, ₹2,00,000 और ₹5,00,000 का निवेश करने पर मैच्‍योरिटी रकम कितनी मिलेगी?

भारत में जब भी सेफ इन्‍वेस्‍टमेंट की बात आती है तो लोग सबसे ज्‍यादा भरोसा सरकारी स्‍कीम्‍स पर करते हैं. सरकारी स्‍कीम में दो ऑप्‍शंस काफी पॉपुलर हैं- NSC और FD. एफडी का ऑप्‍शन आपको बैंक और पोस्‍ट ऑफिस दोनों जगहों पर मिल जाता है. इसमें आपको 1, 2, 3 और 5 साल के अलग-अलग टेन्‍योर के ऑप्‍शंस भी मिल जाते हैं. वहीं NSC में 5 साल के लिए पैसा निवेश किया जाता है.

अगर आप भी 5 साल के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं तो पोस्‍ट ऑफिस NSC और FD दोनों में आपको बेहतर ब्‍याज मिल सकता है. यहां जानिए NSC और FD में ₹1,00,000, ₹2,00,000 और ₹5,00,000 का निवेश करने पर मैच्‍योरिटी पर क्‍या मिलेगा.

NSC क्या है?

NSC एक स्‍मॉल सेविंग स्कीम है, जिसे India Post द्वारा चलाया जाता है. मौजूदा समय में NSC में 7.7% ब्‍याज मिल रहा है. स्‍की में 5 साल के लिए पैसा निवेश किया जाता है. कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, ब्‍याज सालाना आधार पर कंपाउंड होता है. साथ ही सेक्शन 80C के तहत टैक्‍स बेनिफिट भी मिलता है.

इसमें निवेश करने पर क्‍या मिलेगा?

एनएससी में 1 लाख, 2 लाख और 5 लाख रुपए का निवेश करें और 7.7% ब्‍याज के हिसाब से कैलकुलेट करें तो मैच्‍योरिटी रकम ये होगी-

  • ₹1,00,000 निवेश → मैच्योरिटी राशि ₹1,44,903 होगी
  • ₹2,00,000 निवेश → मैच्‍योरिटी राशि ₹2,89,807 होगी
  • ₹5,00,000 निवेश → मैच्योरिटी राशि 7,24,517 होगी

पोस्ट ऑफिस FD क्या है?

पोस्ट ऑफिस FD को टाइम डिपॉजिट स्कीम कहा जाता है. इसमें 1 वर्ष, 2 वर्ष, 3 वर्ष और 5 वर्ष के लिए निवेश कर सकते हैं. अवधि के हिसाब से ब्‍याज दर अलग-अलग है. 5 वर्ष की एफडी पर 7.50% के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है. इसमें ब्याज तिमाही रूप से कम्पाउंड होता है. पोस्‍ट ऑफिस की 5 साल की एफडी पर भी 80C के तहत टैक्‍स छूट का लाभ मिलता है. इस कारण इसे टैक्‍स फ्री एफडी भी कहा जाता है.

FD की मैच्योरिटी रकम

अगर आप 5 साल की एफडी में पैसा निवेश करेंगे तो आपको 7.50% के हिसाब से ब्‍याज मिलेगा.

₹1,00,000 निवेश → मैच्योरिटी राशि ₹1,44,995 होगी

₹2,00,000 निवेश → मैच्‍योरिटी राशि ₹2,89,990 होगी

₹5,00,000 निवेश → मैच्‍योरिटी राशि ₹7,24,974 होगी

NSC बनाम FD

पहलुNSCपोस्ट ऑफिस FD
निवेश अवधि5 वर्ष निश्चित1-5 वर्ष विकल्प
वर्तमान दर7.7%~7.50% (5 वर्ष)
कंपाउंडिंगसालाना कम्पाउंडिंगतिमाही कम्पाउंडिंग
टैक्स बेनिफिट80C के तहत उपलब्ध5 वर्ष वाली एफडी में 80C के तहत टैक्‍स बेनिफिट
फ्लैक्सिबिलिटीलॉक-इन 5 वर्षों के लिएअवधि चुनने की सुविधा
सुरक्षापूरी तरह सुरक्षित (सरकारी)पूरी तरह सुरक्षित (सरकारी)

FAQs

Q1. NSC में निवेश पर मिले ब्याज पर टैक्स लगेगा क्या?

हां NSC के अंतर्गत मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल है, लेकिन निवेश धारा 80C के अंतर्गत टैक्स-सेविंग के तौर पर योग्यता देता है.

Q2. पोस्ट ऑफिस FD में निवेश की न्यूनतम राशि कितनी है?

आमतौर पर न्यूनतम राशि ₹1,000 है और निवेश रुपए 100 के गुणक में किया जा सकता है.

Q3. क्या पोस्ट ऑफिस FD भी टैक्स-सेविंग विकल्प है?

हां, 5 वर्ष की अवधि वाले पोस्ट ऑफिस FD को टैक्स-सेविंग विकल्प माना जा सकता है और धारा 80C के अंतर्गत लाभ मिलता है.

Q4. क्या मुझे अपनी निवेश राशि तुरंत निकालने की सुविधा मिलेगी?

दोनों स्कीमों में पहले तय अवधि के पहले निकलने पर ब्याज दर कम या अन्य शर्तें लग सकती हैं. इसलिए निवेश से पहले नियम-शर्तें ध्यान से पढ़ें.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6