FD-RD सब फेल! पोस्ट ऑफिस की ये तगड़ी स्कीम दे रही हर महीने ₹6000? बूढ़े-जवान सबके लिए है फायदेमंद, कैसे

पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में एक बार निवेश करें और हर महीने तय ब्याज राशि सीधे खाते में पाएं. लगभग 9 लाख रुपये निवेश पर प्रति माह 6,000 रुपये की गारंटीड आमदनी मिलती है. यह योजना सुरक्षित और भरोसेमंद है.
FD-RD सब फेल! पोस्ट ऑफिस की ये तगड़ी स्कीम दे रही हर महीने ₹6000? बूढ़े-जवान सबके लिए है फायदेमंद, कैसे

अगर आप हर मंथ एक फिक्स रकम कमाना चाहते हैं तो फिर आपके लिए पोस्ट ऑफिस की मासिक आय योजना (Post Office Monthly Income Scheme) बेस्ट ऑप्शन होने वाली है. इस स्कीम में एक बार इन्वेस्टमेंट करने के बाद आपको हर महीने तय ब्याज की रकम मिलती है, जो सीधे आपके खाते में आती है. जी हां चाहे आप नौकरीपेशा में हों, रिटायर हो चुके हों या हाउसवाइफ हों,ये स्कीम सबके लिए फायदेमंद है.इस स्कीम में छोटे निवेश से भी आप लंबी अवधि में अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं.

100% पैसा रहेगा सेफ

आपको बता दें कि इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि आपका निवेश 100% सुरक्षित है, क्योंकि यह सरकार द्वारा चलाई गई स्कीम है. इस स्कीम को शुरू करने के लिए बस नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाएं और आधार कार्ड के साथ अपने सेविंग्स अकाउंट की जानकारी जमा कर सकते हैं.

कितना कर सकते हैं निवेश

इस धांसू स्कीम में निवेशक चाहें तो अकेले या फिर किसी के साथ मिलकर अकाउंट खोल सकते हैं. सिंगल अकाउंट में अधिकतम ₹9 लाख तक और जॉइंट अकाउंट में ₹15 लाख तक का निवेश किया जा सकता है. फिलहाल इस स्कीम पर करीब 7.4% सालाना ब्याज तय है.इसमें अकाउंट खोलने के लिए न्यूनतम ₹1,000 जमा करना जरूरी है.

10 लाख के निवेश पर क्या होगी इनकम

तो अगर निवेशक पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में करीब 10 लाख रुपये जॉइंट अकाउंट में जमा करते हैं, तो फिर हर महीने करीब ₹6,167 यानी सालाना करीब ₹74,004 की कमाई होगी. खास बात ये है कि यह रकम सीधे आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में क्रेडिट होती रहेगी.

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) उनके लिए बेस्ट है जिनके पास नियमित आमदनी का साधन नहीं है, खासकर रिटायरमेंट के बाद.आपको इस स्कीम से हर मंथ एक फिक्स ब्याज की गारंटी मिलती है, जिससे घरेलू खर्च आसानी से पूरे किए जा सकते हैं. तो खास बात यह है कि इसे आप अपने नाम के साथ बच्चों के नाम पर भी खुलवा सकते हैं. 5 साल की मेच्योरिटी के बाद भी इसको आगे बढ़ाया जा सकता है. (नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 FAQ:

Q1. पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना क्या है?
यह एक निवेश योजना है जिसमें मासिक ब्याज राशि दी जाती है.

Q2. इस योजना में न्यूनतम निवेश कितना है?
न्यूनतम निवेश की राशि अलग-अलग हो सकती है, पर आप अपनी सुविधा अनुसार निवेश कर सकते हैं.

Q3. ब्याज दर कितनी मिलती है?
वर्तमान ब्याज दर के अनुसार करीब 6,000 रुपये प्रति माह मिलते हैं.

Q4. क्या यह योजना सुरक्षित है?
हां, यह सरकार द्वारा समर्थित और सुरक्षित निवेश योजना है.

Q5. ब्याज किस तरह प्राप्त होता है?
ब्याज हर महीने सीधे आपके बैंक खाते में जमा होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6