&format=webp&quality=medium)
अगर कोई भी निवेशक एक ऐसी इन्वेस्टमेंट स्कीम की तलाश में हैं जो सुरक्षित भी हो और हर महीने तय आमदनी भी दे, तो फिर इसके लिए पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. यह धांसू योजना सरकार द्वारा समर्थित है, तो इसलिए इसमें रिस्क की क्षमता ना के बराबर होता है. इस स्कीम में एकमुश्त राशि जमा करने पर हर महीने ब्याज के रूप में निश्चित रकम मिलती है, जिससे आपकी मंथली इनकम सुनिश्चित होती है.इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें सीनियर सिटिजन्स को अतिरिक्त लाभ भी मिलता है, और आप अकेले या जॉइंट अकाउंट में निवेश कर सकते हैं.
VIDEO- NSDL IPO Allotment: कब और कैसे चेक करें स्टेटस?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) एक सेफ और निवेशकों के लिए भरोसेमंद योजना होती है इसे इंडिया पोस्ट के माध्यम से संचालित किया जाता है. इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य ऐसा निवेशकों को एक प्लेटफॉर्म देना है जहां निवेशक अपनी एकमुश्त राशि जमा कर हर महीने तय ब्याज के रूप में नियमित आय प्राप्त कर सकें. वैसे तो यह योजना खासतौर पर बुजुर्गों, गृहिणियों, रिटायर्ड व्यक्तियों और उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रिस्क से दूर रहकर सुरक्षित और फिक्स कमाई चाहते हैं,इसमें निवेश की सीमा और ब्याज दर पहले से तय होती है.
VIDEO-India-USA कितना Import-export? कौन-से Share पर पड़ेगा असर?
जुलाई–सितंबर 2025 तिमाही में पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) पर करीब 7.40% सालाना की दर से ब्याज मिल रहा है, जो हर मंथ निवेशक के खाते में ट्रांसफर होता है. खास बात ये है कि अगर आप इस स्कीम में संयुक्त खाता खोलकर अधिकतम सीमा ₹18 लाख जमा करते हैं, तो आपको हर महीने फिक्स्ड इनकम मिल सकती है.
निवेश राशि: ₹18,00,000
ब्याज दर: 7.4% प्रति वर्ष
सालाना ब्याज: ₹18,00,000 × 7.4% = ₹1,33,200
मासिक इनकम: ₹1,33,200 ÷ 12 = ₹11,100 प्रति माह
यानी कि अगर अगर आप पोस्ट ऑफिस की POMIS स्कीम में संयुक्त खाता खोलकर ₹18 लाख निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने ₹11,100 की गारंटीड इनकम मिलती है, बिना किसी जोखिम के, सरकारी सुरक्षा के साथ.
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम की बात करें तो इसमें कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी एज 18 साल या उससे अधिक है, निवेश कर सकता है. यह स्कीम बच्चों के लिए भी उपलब्ध है, लेकिन उनके खाते माता-पिता या अभिभावक द्वारा संचालित किए जाते हैं.वैसे इस स्कीम में एकल खाते के लिए अधिकतम निवेश सीमा ₹9 लाख है, जबकि संयुक्त खाते में ₹15 लाख से ₹18 लाख तक निवेश किया जा सकता है.इसके अलावा न्यूनतम निवेश ₹1,000 है और आप ₹100 के गुणकों में राशि जमा कर सकते हैं.
जी हां पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने के लिए आप किसी नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आपको इसके साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना होगा. खाता एकल या संयुक्त दोनों प्रकार से खोला जा सकता है. साथ ही आप निवेश की राशि नकद, चेक या ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए जमा कर सकते हैं.वैसे यह स्कीम उन लोगों के लिए खास फायदेमंद है जो हर महीने स्थिर आमदनी चाहते हैं.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
Q1. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) क्या है?
A1.यह एक सरकारी गारंटी वाली योजना है जिसमें एकमुश्त राशि निवेश करने पर हर महीने तय ब्याज के रूप में नियमित इनकम मिलती है.
Q2. POMIS में कितना निवेश किया जा सकता है?
A2. सिंगल अकाउंट में अधिकतम ₹9 लाख और जॉइंट अकाउंट में ₹15 लाख तक निवेश किया जा सकता है.
Q3. POMIS की ब्याज दर क्या है?
A3. 2025 की मौजूदा दरों के अनुसार, इसमें लगभग 7.4% वार्षिक ब्याज मिल रहा है, जो मासिक आधार पर वितरित होता है.
Q4. क्या सीनियर सिटिजन्स को इसमें अतिरिक्त लाभ मिलता है?
A4. हां, वरिष्ठ नागरिकों को समय पर और स्थिर इनकम के रूप में यह योजना खास लाभ देती है, साथ ही उनके निवेश को सुरक्षा भी मिलती है.
Q5. क्या यह स्कीम पूरी तरह से सुरक्षित है?
A5. हां, यह भारत सरकार द्वारा समर्थित है, इसलिए इसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद माना जाता है.