Post Office की इस स्कीम के आगे FD-RD भी है फेल! इसमें हर महीने होगी 9,250 की कमाई, समझें हिसाब-किताब

Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में इन्वेस्टमेंट करके आप बिना रिस्क के हर महीने एक फिक्स कमाई कर सकते हैं. इसमें 7.4% ब्याज दर के साथ 15 लाख के निवेश पर ₹9,250 मंथली इनकम हो सकती है,तो चलिए जानें स्कीम की पूरी डिटेल और फायदे को.
Post Office की इस स्कीम के आगे FD-RD भी है फेल! इसमें हर महीने होगी 9,250 की कमाई, समझें हिसाब-किताब

इस बार सरकार ने जनवरी-मार्च तिमाही (Q4FY26) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.तो फिर इसका सीधा मतलब ये है कि पोस्ट ऑफिस की स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने वालों को पहले की तरह ही ब्याज मिलता रहने वाला है.वैसे जब मार्केट में उतार-चढ़ाव बना रहता है और रिस्क बढ़ाता रहता है, तो ऐसे में पोस्ट ऑफिस की स्कीम हर किसी के लिए सेफ और भरोसेमंद ऑप्शन बनकर सामने आती हैं. स्पेशली वो लोग जो रिटायरमेंट के करीब हैं या रिटायर हो चुके हैं और हर महीने एक तय इनकम चाहते हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट (MIS)एक परफेक्ट ऑप्शन है.

आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम भारत सरकार द्वारा समर्थित एक छोटी सेविंग स्कीम होती है. इस स्कीम का उद्देश्य निवेशकों को उनके पैसे पर सेफ्टी के साथ-साथ रेगुलर मंथली इनमक मौजूद कराना है.वैसे यह स्कीम स्पेशली उन लोगों के लिए बनाई की गई है, जो रिस्क से बचना चाहते हैं और अपनी जमा पूंजी को सेफ रखते हुए हर मंथ फिक्स इनकम चाहते हैं. इसे आप एक तरह का सेफ टर्म डिपॉजिट भी कह सकते हैं, जहां आपको हर महीने ब्याज के रूप में पैसा मिलता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इस स्कीम पर मिलने वाला ब्याज

  • इस स्कीम में 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है.
  • सालाना ब्याज को 12 हिस्सों में बांटा जाता है.
  • निवेशक को हर महीने फिक्स इनकम मिलती है.
  • मंथली रकम सेविंग अकाउंट में जमा रह सकती है.
  • इस ब्याज पर आगे कोई ब्याज नहीं मिलता है.
  • ब्याज का कैलकुलेशन केवल मूलधन पर होता है.
  • ये स्कीम सुरक्षित और रेगुलर आय देती है.post office

कमाई का कैलकुलेशन समझें

  • इसमें सिंगल अकाउंट में अधिकतम ₹9 लाख निवेश संभव है.
  • 9 लाख पर 7.4% से सालाना ₹66,600 ब्याज मिलेगा.
  • इससे हर महीने करीब ₹5,550 की इनकम होगी.
  • जॉइंट अकाउंट में ₹15 लाख तक निवेश किया जा सकता है.
  • 15 लाख पर सालाना लगभग ₹1,11,000 ब्याज मिल सकता है.
  • इसे महीनों में बांटें तो ₹9,250 प्रति माह की कमाई होगी.
  • मंथली इनकम फिक्स और नियमित रहती है.
  • इससे रिटायरमेंट के बाद खर्चों में सहारा मिल जाता है.
  • बिना रिस्क इनकम का भरोसेमंद जरिया है.
  • सुरक्षित निवेश के साथ मानसिक शांति मिलेगी.

कब फंड होगा मैच्योर

  • इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 साल की होती है.
  • 5 साल बाद पूरी जमा राशि वापस मिलती है.
  • इसमें मूलधन पूरी तरह सुरक्षित रहता है.
  • मैच्योरिटी पर दोबारा निवेश का ऑप्शन है.
  • मंथली इनकम आगे भी जारी रख सकते हैं.
  • लॉन्ग टर्म के लिए भरोसेमंद आय का जरिया है.post office

अकाउंट खोलने को लेकर समझें बात

  • इसमें अकाउंट सिंगल और जॉइंट दोनों में खुल सकता है.
  • जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 वयस्क शामिल हो सकते हैं.
  • नाबालिग के नाम पर भी अकाउंट खोलने की है सुविधा.
  • माइनर की उम्र कम से कम 10 साल होनी चाहिए.
  • माता-पिता या अभिभावक की देखरेख जरूरी होगी.
  • अकाउंट खोलने के लिएआधार कार्ड जरूरी होता है.
  • पैन कार्ड के बिना अकाउंट नहीं खुलेगा.
  • आधार एनरोलमेंट स्लिप भी मान्य है.
  • रूल सभी पोस्ट ऑफिस स्कीम्स पर लागू.
  • डाक्यूमेंट्स पूरे होने पर खाता आसानी से खुलता है.

पैसा बनाने का सेफ ऑप्शन है पोस्ट ऑफिस स्कीम

  • पहले पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट जरूरी है.
  • इसके लिए मंथली इनकम स्कीम का फॉर्म भरें.
  • अपने हिसाब से तय निवेश राशि जमा करें.
  • इसमें भुगतान कैश या चेक से किया जा सकता है.
  • प्रोसेस पूरा होते ही अकाउंट खुलेगा.
  • हर महीने तय इनकम मिलना शुरू हो जाएगी.(नोट: यहां दिया गया कैलकुलेशन अनुमानित है, सरकार हर तीन महीने में स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों की समीक्षा करती है, इसलिए ब्याज दरों में आगे बदलाव संभव है.)

खबर से जुड़े 5 FAQs

Q1. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम क्या है?
यह सरकार समर्थित योजना है, जिसमें निवेश पर हर महीने फिक्स्ड इनकम मिलती है और पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है.

Q2. इस स्कीम में कितना ब्याज मिलता है?
फिलहाल पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में 7.4% सालाना ब्याज दिया जा रहा है.

Q3. हर महीने ₹9,250 की इनकम कैसे मिलेगी?
अगर जॉइंट अकाउंट में ₹15 लाख निवेश किए जाएं, तो सालाना ब्याज को 12 महीनों में बांटकर ₹9,250 प्रति माह मिलते हैं.

Q4. इस स्कीम की मैच्योरिटी कितनी है?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 5 साल होती है.

Q5. अकाउंट खोलने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
आधार कार्ड, पैन कार्ड और पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट होना जरूरी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6