FD कहेंगे अलविदा! Post Office की 'लखपति' बनने की मशीन है ये धांसू स्कीम, बस 222 रुपए का इन्वेस्टमेंट बना देगा मालामाल, कैसे?

पोस्ट ऑफिस स्कीमें छोटे निवेशकों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं. रोजाना केवल ₹222 बचत करके आप लंबी अवधि में लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं. तो चलिए फिर लखपति बनाने वाले कैलकुलेशन को समझते हैं.
FD कहेंगे अलविदा! Post Office की 'लखपति' बनने की मशीन है ये धांसू स्कीम, बस 222 रुपए का इन्वेस्टमेंट बना देगा मालामाल, कैसे?

एक समय था जब पोस्ट ऑफिस लोगों के खतों को भेजने का सबसे अहम जरिया होता था, लेकिन आज वक्त बदलने के साथ ही ये इन्वेस्टमेंट का सबसे मजबूत और दमदार सहारा भी बन गया है. पोस्ट ऑफिस में कई ऐसी स्कीमें चल रही हैं, जिनमें छोटी बचत को बड़े फंड में बदला जा सकता है. खास बात यह है कि अगर आप रोज केवल ₹222 को बचाकर इसकी स्कीम में निवेश करते हैं, तो लंबी अवधि में करीब लाखों का मोटा फंड तैयार कर सकते हैं.तो इसके लिए आपको बस अनुशासन के साथ बिना रुके निवेश करना होगा और स्कीम की कैलकुलेशन को समझकर सही समय तक बने रहना होगा.

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम का फुल कमाल

असल में हम पोस्ट ऑफिस के जिस निवेश ऑप्शन की बात कर रहे हैं वो है रिकरिंग डिपॉजिट (RD). असल में आरडी स्कीम छोटे निवेशकों के लिए बेहतरीन ऑप्शन मानी जाती है. इस स्कीम में आप रोज केवल ₹222 की सेविंग्स करके लॉन्ग टर्म में करीब ₹11 लाख रुपए का तगड़ा फंड तैयार किया जा सकता है. असल में यह स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि इसमें सरकार की गारंटी मिलती है,.यानी कि आपका पैसा ना केवल यहां सेफ रहता है बल्कि तय ब्याज दर के साथ लगातार बढ़ता भी रहेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

पोस्ट ऑफिस आरडी से लाखों का फंड

आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम छोटे निवेशकों के लिए बेस्ट मानी जाती है. अगर आप रोज केवल ₹222 बचाते हैं, तो महीने में करीब ₹6,660 की सेविंग हो जाएगी.तो इस तरह 5 साल में आप करीब ₹3,99,600 रुपए जमा कर लेंगे. इस सेव की गई रकम पर पोस्ट ऑफिस करीब 6.7% सालाना ब्याज देता है, जो हर तीन महीने में कंपाउंड होता है. यानी कि आपके ब्याज पर भी ब्याज जुड़ता जाता है, ऐसे में नतीजा यह होगा कि 5 साल बाद आपको करीब ₹4.5 लाख का रिटर्न मिलेगा, जो पूरी तरह सुरक्षित है.

आरडी से बनेगा 11 लाख का धांसू फंड

अगर आप डेली केवल ₹222 बचाते हैं तो फिर महीने में ₹6,660 और सालभर में ₹79,920 की सेविंग करेंगे.फिर 5 साल तक निवेश करने पर आपका कुल योगदान ₹3,99,600 रुपए हो जाएगा, जिस पर ब्याज जोड़कर आपको करीब ₹4,75,297 रुपए मिलेंगे. अब अगर यही निवेश आप 10 साल तक जारी रखते हैं तो आपका कुल निवेश करीब ₹7,99,200 रुपएबन जाएगा और मैच्योरिटी पर आपको करीब ₹11,37,891 रुपए मिल सकते हैं. यानी सिर्फ ₹222 की छोटी बचत से 11 लाख रुपये का बड़ा फंड तैयार हो सकता है.

सबके लिए बेस्ट है ये स्कीम

आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम की खासियत यह है कि इसे शुरू करने के लिए मोटी रकम की जरूरत नहीं होती है. जी हां आप चाहें तो केवल ₹100 महीने से भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं. यह स्कीम हर उम्र के लोगों के लिए अच्छी होती है, फिर चाहे जवान हों, बुजुर्ग हों या बच्चे के नाम से अकाउंट खोलना हो.

सुविधाओं से भरपूर निवेश विकल्प

आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम केवल बचत ही नहीं, बल्कि और भी फायदे देती है. जी हां आप इसे अकेले या जॉइंट अकाउंट के रूप में खोल सकते हैं. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर 3 साल बाद अकाउंट बंद करने का ऑप्शन मिल जाता है. वहीं, 1 साल तक लगातार इन्वेस्टमेंट करने पर आप अपनी जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं, जिस पर केवल 2% एक्स्ट्रा ब्याज लगता है. स्कीम में आपको नामिनी की सुविधा भी है और इसकी अवधि 5 साल की होती है, जिसे 5 साल और बढ़ाया जा सकता है.

याद रखें कि इसमें अगर आप किसी महीने किस्त चूक जाते हैं तो 1% प्रति माह पेनाल्टी लग सकती है. लेकिन लगातार 4 किस्तें न भरने पर आपका अकाउंट बंद भी हो सकता है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 FAQs

Q1. पोस्ट ऑफिस की ₹222 वाली स्कीम क्या है?
यह एक छोटी बचत योजना है, जिसमें रोजाना ₹222 निवेश करने पर लंबी अवधि में लाखों का फंड बन सकता है.

Q2. क्या यह स्कीम FD से बेहतर है?
हाँ, इसमें अनुशासित बचत से बड़ा फंड तैयार होता है, जबकि FD में केवल निश्चित ब्याज मिलता है.

Q3. इस स्कीम से कितना रिटर्न मिल सकता है?
लगातार निवेश करने पर लंबी अवधि में यह स्कीम आपको लाखों रुपये का मोटा फंड दिला सकती है.

Q4. क्या इसमें पैसा सुरक्षित है?
हाँ, पोस्ट ऑफिस स्कीमें सरकार द्वारा गारंटीड होती हैं, इसलिए यह सुरक्षित निवेश है.

Q5. इस स्कीम में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
छोटे-छोटे निवेश को अनुशासन से जोड़कर लंबी अवधि में बड़ी रकम बनाना इसका सबसे बड़ा फायदा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6