Post Office की सबसे धांसू स्कीम: 5 साल में मिलेगा ₹17 लाख का हाई रिटर्न!'पैसा छापने की ये मशीन' हर किसी को बनाएगी लखपति

पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम एक सुरक्षित सरकारी निवेश योजना है, जिसमें हर महीने थोड़ी रकम जमा कर आप 5 साल में लखपति बन सकते हैं. 6.7% सालाना ब्याज दर के साथ यह स्कीम गारंटीड रिटर्न और कंपाउंडिंग का बेनेफिट्स देती है.
Post Office की सबसे धांसू स्कीम: 5 साल में मिलेगा ₹17 लाख का हाई रिटर्न!'पैसा छापने की ये मशीन' हर किसी को बनाएगी लखपति

आज के समय में इन्वेस्टमेंट के कई साधन मौजूद हैं, लेकिन उनमें से सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद स्कीम पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स मानी जाती हैं. इन स्कीम में सरकार की गारंटी होती है और रिस्क का डर भी ना के बराबर ही होता है. पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही एक शानदार योजना है रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम, जिसमें आप नियमित रूप से हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा करके बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं.सबसे स्पेशल बात यह है कि इस योजना में निवेश करने से आप केवल 5 साल में लखपति बन सकते हैं.

क्या है पोस्ट ऑफिस RD स्कीम?

आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट योजना (RD) एक ऐसी स्कीम है, जिसमें आप हर महीने एक फिक्स राशि निवेश करते हैं और 5 साल बाद एक तय ब्याज दर के साथ मोटी रकम पा सकते हैं.असल में फिलहाल पोस्ट ऑफिस इस योजना पर करीब 6.7% वार्षिक ब्याज दर दे रहा है, जो कि हर महीने चक्रवृद्धि ब्याज (compounded monthly) के रूप में जोड़ दिया जाता है.

अगर कोई व्यक्ति हर महीने ₹25,000 जमा करता है, तो 5 साल यानी 60 महीनों में वह कुल ₹15 लाख जमा करेगातो इस पर उसे लगभग ₹2.84 लाख का ब्याज मिल सकेगा.यानी मैच्योरिटी पर कुल ₹17,84,148 वापस मिलेंगे.यह एकदम सेफ और सरकारी गारंटी वाली निवेश योजना है, जिसमें आपको बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई जोखिम नहीं उठाना पड़ता.

post office rd

कौन खोल सकता है खाता?

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक खाता खोल सकता है. असल में यह खाता आप सिंगल अकाउंट, ज्वाइंट अकाउंट या अभिभावक द्वारा नाबालिग के नाम से भी खुलवा सकते हैं.इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें न्यूनतम निवेश केवल ₹100 प्रति माह से शुरू किया जा सकता है.इसके बाद आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी राशि तक निवेश कर सकते हैं — इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है.

आपको बता दें कि अगर किसी कारणवश निवेशक की मृत्यु हो जाती है, तो RD में जमा पूरी राशि और ब्याज उसके नॉमिनी को मिल जाता है. इसके लिए पोस्ट ऑफिस में जरूरी डाक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं,वारिस चाहे तो उस RD खाते को आगे जारी भी रख सकता है.


कितनी ब्याज दर और कितनी अवधि?

पोस्ट ऑफिस RD की अवधि 5 वर्ष (60 महीने) की होती है. ब्याज दर हर तिमाही सरकार द्वारा तय की जाती है और इसे चक्रवृद्धि ब्याज के रूप में जोड़ दिया जाता है, यानी ब्याज पर भी ब्याज मिलता है, जिससे रिटर्न बढ़ जाता है.

उदाहरण के लिए,

₹25,000/माह निवेश → 5 साल बाद ₹17,84,148
₹10,000/माह निवेश → 5 साल बाद ₹7,13,659
₹5,000/माह निवेश → 5 साल बाद ₹3,56,830

यानी जितना ज्यादा निवेश करेंगे, उतना बड़ा फंड तैयार होगा.

क्या ध्यान रखें खाते खोलते समय

पोस्ट ऑफिस RD खाते में हर महीने तय तारीख से पहले राशि जमा करना जरूरी होता है.तो अगर कोई किस्त लेट होती है, तो ₹100 पर ₹1 का जुर्माना देना पड़ता है.इसके अलावा, नामांकन (Nomination) ज़रूर कराएं ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में राशि आसानी से वारिस को मिल सके.ऐसे में अगर किसी कारणवश आपको पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो आप 1 साल पूरे होने के बाद RD पर लोन भी ले सकते हैं.वहीं, 3 साल पूरे होने के बाद इसे प्री-मैच्योर यानी समय से पहले बंद भी किया जा सकता है.

क्यों है ये स्कीम सबसे बेहतर?

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम न केवल सुरक्षित है बल्कि टैक्स सेविंग और फिक्स रिटर्न का भी भरोसा देती है. इसमें निवेश करने पर आपका पैसा सरकार की गारंटी में रहता है और ब्याज दरें बैंकों के मुकाबले अक्सर ज्यादा स्थिर होती हैं. जो लोग नियमित बचत करना चाहते हैं और धीरे-धीरे बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह स्कीम सबसे उपयुक्त है. चाहे आप नौकरीपेशा हों, व्यापारी हों या गृहिणी यह योजना हर किसी के लिए फायदेमंद है.

लखपति बनने के लिए आरडी स्कीम में करें निवेश

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम उन लोगों के लिए एक सुरक्षित और लाभदायक निवेश ऑप्शन है, जो बिना रिस्क के निश्चित रिटर्न चाहते हैं. हर महीने थोड़ी रकम जमा करके आप 5 साल में लखपति बन सकते हैं. अगर आप भी अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस RD स्कीम आज ही शुरू करें-क्योंकि छोटी बचत ही बड़ा सहारा बनती है.

Top 5 FAQs

1. पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में ब्याज दर कितनी है?
वर्तमान में पोस्ट ऑफिस RD पर 6.5% वार्षिक ब्याज दिया जाता है, जो हर महीने चक्रवृद्धि ब्याज के रूप में जुड़ता है.

2. इस स्कीम की अवधि कितनी होती है?
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम की अवधि 5 साल यानी 60 महीने की होती है.

3. पोस्ट ऑफिस RD खाता कौन खोल सकता है?
कोई भी भारतीय नागरिक RD खाता खोल सकता है, इसे एकल, संयुक्त या नाबालिग के नाम से भी खोला जा सकता है.

4. क्या RD खाता समय से पहले बंद किया जा सकता है?
हां, RD खाता 3 साल पूरे होने के बाद प्री-मैच्योर यानी समय से पहले बंद किया जा सकता है.

5. क्या पोस्ट ऑफिस RD पर लोन मिल सकता है?
हां, RD खाता खोलने के 1 साल बाद जमा राशि के आधार पर लोन लिया जा सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6