पैसा बनेगा रॉकेट! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्टमेंट, फिर हमेशा रहेगी फुल मौज, समझें कैलकुलेशन

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जिसमें गारंटीड रिटर्न और टैक्स लाभ मिलता है. इसमें एक बार पैसा लगाकर आप निश्चित ब्याज के साथ लाखों रुपये का रिटर्न पा सकते हैं
पैसा बनेगा रॉकेट! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्टमेंट, फिर हमेशा रहेगी फुल मौज, समझें कैलकुलेशन

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office Time Deposit Scheme) हमेशा से निवेशकों के लिए एक निवेश का भरोसेमंद ऑप्शन रही है.इस स्कीम की खासियत ये है कि यहां इन्वेस्टेंट करने पर ना केवल अच्छा रिटर्न मिलता है, बल्कि पैसों की सुरक्षा की गारंटी भी भारत सरकार के द्वारा ही दी जाती है. वैसे यह स्कीम बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सभी के लिए एक दम परफेक्ट होती है. अगर इस स्कीम में सही तरीके से निवेश किया जाए तो बस ब्याज से ही करीब ₹4 लाख से ज्यादा कमाई की जा सकती है.

सेफ इन्वेस्टमेंट का शानदार ऑप्शन पेश करने वाली पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है. इस स्कीम में 5 साल के टेन्योर पर करीब 7.5% का तगड़ा ब्याज भी मिल सकता है. खास बात यह है कि इसमें आप 1, 2, 3 या 5 साल के लिए आसानी से इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, और हर अवधि के अनुसार अलग-अलग ब्याज दरें तय होती हैं.

ब्याजदरों पर डाल लेते हैं एक नजर

Add Zee Business as a Preferred Source

1 साल के लिए निवेश करने पर- करीब 6.9 फीसदी का ब्‍याज
2 साल के लिए पैसे निवेश करने पर- करीब 7 फीसदी का ब्याज
3 साल के लिए निवेश करने पर- करीब 7.1 फीसदी का ब्याज
5 साल के लिए निवेश करने पर- करीब 7.5 फीसदी का ब्याज

वैसे तो इस धांसू स्कीम में कम से कम 1,000 रुपये से खाता खुलवाया जा सकता है और इन्वेस्टमेंट पर सालाना आधार पर ब्याज का पैसा जुड़ सकता है.

स्कीम के कैलकुलेशन का खेल भी समझें

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में अगर कोई व्यक्ति 5 साल के लिए करीब ₹10 लाख निवेश करता है, तो फिलहाल ब्याज दर 7.5% सालाना के हिसाब से उसे हर साल करीब ₹75,000 का ब्याज मिले सकता है.जबकि 5 साल में यह ब्याज कुल करीब ₹3.75 लाख हो जाएगा, लेकिन अगर इसमें ब्याज पर भी सालाना चक्रवृद्धि लाभ (compounding) जोड़ा लिया जाए तो फिर कमाल हो जाएगा, जी हां इस तरह से कुल कमाई करीब ₹4.5 लाख तक पहुंच सकती है.बस यही वजह है कि यह स्कीम सुरक्षित इनकम, गारंटीड रिटर्न और टैक्स छूट चाहने वालों के लिए एक 'फाइनेंशियल गेमचेंजर' साबित हो सकती है.

5 साल में 4 लाख का बनाएं

अब आप समझ गए होंगे कि टाइम डिपॉजिट स्कीम में अगर आप 5 साल के लिए निवेश ₹10 लाख निवेश करते हैं तो आपको सालाना 7.5% की ब्याज दर पर कुल ₹4,49,948 ब्याज मिले सकता. साथ ही 5 साल बाद आपका कुल फंड करीब ₹14,49,948 हो जाएगा.

5 लाख रुपये 5 साल के लिए निवेश

आपको बता दें कि इस स्कीम में अगर कोई इंसान 5 लाख रुपए 5 साल के लिए इन्वेस्टमेंट करता है, तो फिर उसको करीब 7.5% ब्याज दर पर करीब ₹2.24 लाख का ब्याज मिल सकता है. यानी कि मेच्योरिटी पर कुल पैसे लगभग ₹7.24 लाख हो सकता है. साफ है कि आप अपनी सुविधा के अनुसार निवेश की राशि तय कर सकते हैं, और उसी के अनुसार मुनाफा भी बढ़ता या घटता है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

FAQ

Q-1. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम क्या है?
A:यह एक सुरक्षित फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है जिसमें निवेशक 1, 2, 3 या 5 साल के लिए फिक्स्ड रिटर्न पर पैसा जमा कर सकते हैं. ब्याज दर भारत सरकार द्वारा तय की जाती है.

Q2. क्या इस स्कीम में गारंटीड रिटर्न मिलता है?
A: हां, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम भारत सरकार द्वारा समर्थित है, इसलिए इसमें गारंटीड और फिक्स्ड ब्याज रिटर्न मिलता है, जो समय के साथ तय होता है.

Q3. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में ब्याज दर कितनी है?
A: जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के लिए 5 साल की टाइम डिपॉजिट पर 7.5% तक ब्याज दर मिल रही है, जो बैंक एफडी से अधिक हो सकती है.

Q4. क्या इसमें टैक्स लाभ भी मिलता है?
A: हां, 5 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की कर-छूट मिलती है.

Q5. ₹4 लाख ब्याज कैसे कमाया जा सकता है?
A: अगर आप 5 साल के लिए ₹5 लाख या उससे अधिक की राशि 7.5% ब्याज दर पर निवेश करते हैं, तो केवल ब्याज से ही ₹4 लाख से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6