&format=webp&quality=medium)
हर किसी की तरह से अगर आप भी हर महीने थोड़ा-थोड़ा बचाकर बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम आपके लिए सबसे धांसू हो सकती है. इस फेमस स्कीम में निवेश की शुरुआत मात्र ₹100 से की जा सकती है, और अगर आप हर रोज ₹333 जमा करेंगे तो लंबे समय में करीब ₹17 लाख तक का फंड तैयार कर सकते हैं.
वैसे पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना ना केवल सुरक्षित है, बल्कि इसमें ब्याज दर भी आकर्षक मिलती है.सरकार की गारंटी और पोस्ट ऑफिस की विश्वसनीयता इसे और भी भरोसेमंद बना देती है. तो जानेंगे बस ₹333 का निवेश आपको अमीर बनाएगा.
छोटे फंड से बड़ा अमाउंट बनाकर देने के लिए आरडी स्कीम निवेशकों के बीच फेमस है. इसमें सिर्फ ₹100 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और इस योजना में करीब 6.7% सालाना ब्याज का फायदा निवेशकों को मिल सकता है. खास बात ये है कि इस स्कीम में नाबालिग भी अपने पैरेंट्स की मदद से खाता खोल सकते हैं और फिर 18 साल के बाद नया KYC और फॉर्म भरना जरूरी होता है.आज के टाइम में इसका खाता मोबाइल बैंकिंग या ई-बैंकिंग के जरिए भी खोला जा सकता है.
आरडी स्की में खाता खोलने पर 5 साल की लॉक-इन अवधि होती है, लेकिन आप चाहें तो इसे 5 साल और बढ़ा सकते हैं.लेकिन ध्यान रखें कि अगर किसी कारणवश बीच में पैसा निकालना हो, तो फिर 3 साल पूरे होने के बाद ही प्री-मैच्योर क्लोजर की सुविधा निवेशकों के उपलब्ध होगी. लेकिन अगर किसी खाता धारक की मृत्यु की स्थिति में नॉमिनी ना सिर्फ पैसे क्लेम कर सकता है, बल्कि अकाउंट को आगे जारी भी रख सकता है.
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (RD) में 1 साल बाद आप अपनी जमा राशि पर 50% तक का लोन भी ले सकते हैं. वैसे यह सुविधा उन निवेशकों के लिए बेहद धांसू ऑप्शन है जिन्हें इमरजेंसी में फाइनेंशियल सपोर्ट की जरूरत होती है.लेकिन ध्यान रखें कि इस लोन पर केवल 2% अतिरिक्त ब्याज देना होता है, जिससे यह सुविधा और भी किफायती बन जाती है,
जी हां अगर आप रोज सिर्फ ₹333 बचाते हैं, तो महीने में ₹10,000 का निवेश कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में 6.7% ब्याज दर के हिसाब से 5 साल में करीब ₹6 लाख का निवेश होगा, जिस पर कुल ब्याज करीब ₹1.13 लाख मिल सकता है. यानी 5 साल में आपको लगभग ₹7.13 लाख का फंड मिलेगा. लेकिन अगर आप इसी निवेश को आगे और 5 साल तक बढ़ाते हैं, तो कुल ₹12 लाख के लगभग के निवेश पर ब्याज बढ़कर ₹5.08 लाख हो जाएगा. इस तरह कुल मैच्योरिटी अमाउंट करीब ₹17 लाख से ज्यादा हो सकता है.
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की खासियत यह है कि इसमें छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट से आप बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर, अगर आप हर महीने बस ₹10,000 की बचत करते हैं और इस स्कीम को 10 सालों तक जारी रखते हैं, तो आपको कुल करीब ₹17,08,546 मिलते हैं. इसमें से ₹12 लाख आपकी जमा राशि होती है और बाकी ₹5.08 लाख ब्याज के रूप में.लेकिन अगर आप करीब ₹5,000 प्रति माह निवेश करते हैं, तो 10 साल में करीब ₹8,54,272 मिलेंगे, जिसमें लगभग ₹2,54,272 ब्याज होगा.यही कारण है कि यह स्कीम कम जोखिम में बड़ी बचत का अवसर देती है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
Q1. पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम क्या है?
A1. यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम है जिसमें हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है.
Q2. इस स्कीम में न्यूनतम निवेश कितना है?
A2. आप केवल ₹100 से पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं.
Q3. क्या 17 लाख का फंड बनाना सच में संभव है?
A3. हां, अगर आप ₹333 हर महीने नियमित रूप से जमा करें और समय के साथ ब्याज जुड़ता रहे तो करीब ₹17 लाख तक का फंड तैयार हो सकता है.
Q4. पोस्ट ऑफिस RD स्कीम पर कितनी ब्याज दर मिलती है?
A4. सरकार फिलहाल इस योजना पर 6.7% सालाना ब्याज दे रही है, जो तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है.
Q5. क्या इस अकाउंट को मोबाइल बैंकिंग से ऑपरेट किया जा सकता है?
A5. हां, पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम को आप मोबाइल बैंकिंग और ई-बैंकिंग के ज़रिए भी खोल और मैनेज कर सकते हैं.