&format=webp&quality=medium)
लाखों भारतीय पोस्ट ऑफिस में इन्वेस्टमेंट करते हैं, वो इसको आज भी बचत का सबसे भरोसेमंद ऑप्शन मानते हैं. यहां मिलने वाली स्कीमें पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती हैं क्योंकि इन्हें सरकार की गारंटी मिली होती है. बच्चों,महिलाओं से लेकर सीनियर सिटीजन तक, हर किसी के लिए पोस्ट ऑफिस की धांसू स्कीम्स मौजूद हैं, इसी लिस्ट में शामिल है पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम, जो निवेश के मामले में काफी धांसू मानी जाती है.
पोस्ट ऑफिस की कई स्कीमों में से पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) सबसे फेमस है. लंबे समय तक सुरक्षित बचत चाहने वाले निवेशकों के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है.इस स्कीम पर फिलहाल 7.1% सालाना ब्याज मिलता है. खास बात ये है कि ब्याज और मैच्योरिटी की रकम दोनों टैक्स-फ्री होती हैं. पीपीएफ में कम से कम ₹500 सालाना और अधिकतम ₹1.5 लाख सालाना इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है.हालांकि, इसमें 15 साल का लॉक-इन पीरियड है यानी पूरी रकम मैच्योरिटी से पहले निकालना संभव नहीं है.
लंबे समय तक लगातार निवेश करने पर PPF स्कीम शानदार रिटर्न देती है.तो अगर कोई इंसान हर महीने ₹12,500 इन्वेस्टमेंट करता है तो फिर 15 साल में कुल जमा ₹22.5 लाख होगा.इसके मौजूदा 7.1% ब्याज दर के आधार पर करीब ₹17.47 लाख एक्स्ट्रा ब्याज मिल जाएगा,यानी इस हिसाब से मैच्योरिटी पर कुल रकम होगी लगभग ₹40 लाख हो जाएगा. इस स्कीम में निवेशक अपनी क्षमता के अनुसार निवेश की राशि बढ़ा या घटा भी सकते हैं.
| निवेश | आंकड़े (₹ में) |
|---|---|
| मंथली निवेश | ₹12,500 |
| कुल अवधि | 15 साल |
| कुल निवेश राशि | ₹22,50,000 |
| मौजूदा ब्याज दर (PPF) | 7.1% सालाना |
| ब्याज से होने वाली कमाई | ₹17,47,000 (लगभग) |
| मैच्योरिटी पर कुल रकम | ₹39,97,000 ≈ ₹40 लाख |
आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की PPF स्कीम लंबी अवधि की सेविंग ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय सहारा भी बनता है.इसमें खाता खोलने के एक साल बाद से लोन लेने की सुविधा मिल जाती है. इसके साथ ही इस स्कीम में पांच साल पूरे होने के बाद आंशिक निकासी की भी अनुमति है और इससे आपातकालीन स्थितियों में पैसों की कमी नहीं होती है.
सेफ्टी, टैक्स बेनिफिट और लंबी अवधि में पैसा बनाने की क्षमता, इन तीनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है PPF. तो यही कारण है कि करोड़ों भारतीय आज भी इसे अपनी सेविंग और इन्वेस्टमेंट का अहम हिस्सा मानते हैं.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
प्रश्न 1. पोस्ट ऑफिस PPF स्कीम पर अभी कितना ब्याज मिलता है?
उत्तर: फिलहाल इस पर 7.1% सालाना ब्याज मिलता है.
प्रश्न 2. पीपीएफ में न्यूनतम और अधिकतम निवेश सीमा कितनी है?
उत्तर: न्यूनतम ₹500 सालाना और अधिकतम ₹1.5 लाख सालाना निवेश कर सकते हैं.
प्रश्न 3. ₹12,500 मंथली इन्वेस्टमेंट पर कितनी रकम मिलेगी?
उत्तर: 15 साल बाद करीब ₹40 लाख मिलेंगे.
प्रश्न 4. क्या PPF से मिलने वाली मैच्योरिटी रकम टैक्स-फ्री है?
उत्तर: हां, ब्याज और मैच्योरिटी की पूरी राशि टैक्स-फ्री होती है.
प्रश्न 5. क्या पीपीएफ से मैच्योरिटी से पहले पैसे निकाले जा सकते हैं?
उत्तर: हां, 5 साल पूरे होने के बाद आंशिक निकासी की सुविधा और 1 साल बाद लोन की सुविधा उपलब्ध है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)