10 साल में 25 लाख प्लस का बनेगा फंड, सबसे धमाकेदार है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम,इन्वेस्टमेंट से पहले समझें निवेश का कैलकुलेशन

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में ₹15,000 महीना निवेश कर 10 साल में ₹25 लाख से ज्यादा का सेफ फंड बनाया जा सकता है. सरकारी गारंटी, कंपाउंड ब्याज और कम जोखिम के कारण यह लॉन्ग-टर्म निवेश का मजबूत ऑप्शन है.
10 साल में 25 लाख प्लस का बनेगा फंड, सबसे धमाकेदार है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम,इन्वेस्टमेंट से पहले समझें निवेश का कैलकुलेशन

अगर आप बिना ज्यादा रिस्क के लंबी अवधि में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम आपके लिए एक दमदार ऑप्शन बन सकती है.इस स्कीम में 10 साल तक अगर आप 15,00 रुपए का निवेश करेंगे तो ₹25 लाख प्लस का फंड बना सकते हैं.इस निवेश पर ₹7 लाख प्लस का इंट्रेस्ट भी मिल जाएगा.

असल में इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा करके बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है. यह योजना सरकार द्वारा समर्थित है, इसलिए इसमें निवेश को लेकर जोखिम बहुत कम माना जाता है.तो अगर आप बिना रिस्क के 10 साल में 25 लाख तक का फंड बना सकते हैं.

कैसे बनता है 10 साल में ₹25 लाख से ज्यादा का फंड?

Add Zee Business as a Preferred Source

अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी में हर महीने ₹15,000 जमा करते हैं और इस निवेश को लगातार 10 साल तक जारी रखते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर ₹25,68,107 का फंड मिल सकता है.

आरडी स्कीम के 10 साल के पूरे इन्वेस्टमेंट में

  • आपकी कुल जमा राशि होगी: ₹18,00,000
  • ब्याज से मिलने वाली कमाई होगी: ₹7,68,107
  • ब्याज दर मानी गई है: 6.7% सालाना (कंपाउंड आधार पर)
  • बिना किसी बड़े जोखिम के आपका पैसा करीब ₹7.6 लाख बढ़ जाता है.
  • जो एक सुरक्षित निवेश के हिसाब से काफी अच्छा रिटर्न माना जाता है.post office

अगर 5 साल में पैसा निकालें तो कितना मिलेगा?

  • RD का टेन्योर वैसे तो 5 साल की होता है,चाहें तो इसे आगे बढ़ाया जा सकता है.
  • अगर आप ₹15,000 महीना केवल 5 साल तक इन्वेस्टमेंट करते हैं.
  • आपको मैच्योरिटी पर करीब ₹10,71,545 मिल सकते हैं.

आरडी स्कीम के 5 साल के पूरे इन्वेस्टमेंट में

  • कुल जमा राशि: ₹9,00,000
  • ब्याज से कमाई: ₹1,71,545
  • यानी 5 साल में भी यह स्कीम आपको सुरक्षित तरीके से अच्छा रिटर्न देती है.
  • लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट रखने से ब्याज का फायदा कई गुना बढ़ जाता है.

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम क्यों है खास?

  • यह एक सरकारी गारंटी वाली स्कीम है
  • मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता
  • हर महीने इन्वेस्टमेंट की आदत बनती है
  • छोटे निवेशक भी आसानी से शुरुआत कर सकते हैं
  • लॉन्ग टर्म में कंपाउंडिंग का फायदा मिलता हैpost office

यही कारण है कि नौकरीपेशा लोग, महिलाएं और रिटायरमेंट की तैयारी करने वाले इन्वेस्टर इस स्कीम को काफी पसंद करते हैं.

RD में निवेश करने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

  • टाइम पर हर महीने किस्त जमा करें
  • अगर किस्त चूकती है तो पैनेल्टी लग सकता है
  • ब्याज दर टाइम-टाइम पर बदल सकती है
  • लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट रखने पर फायदा ज्यादा होता है

5 साल बनाम 10 साल RD तुलना

अवधिकुल जमा राशिकुल ब्याजमैच्योरिटी पर कुल फंड
5 साल की RD₹9 लाख₹1.71 लाख₹10.71 लाख
10 साल की RD₹18 लाख₹7.68 लाख₹25.68 लाख

15,000 की आरडी से बनेंगे लखपति

आज के टाइम में जब शेयर मार्केट और दूसरे इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में उतार-चढ़ाव बना रहता है, तब पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम एक सेफ और भरोसेमंद रास्ता देती है. पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम उन लोगों के लिए शानदार होती है, जो बिना रिस्क के बड़ा फंड बनाना चाहते हैं.जी हां केवल ₹15,000 महीना जमा करके 10 साल में ₹25 लाख से ज्यादा का फंड तैयार करना इस बात का सबूत है कि सही स्करीम और धैर्य से निवेश करने पर शानदार नतीजे मिल सकते हैं.तो अगर आप सेफ और भरोसेमंद निवेश ढूंढ रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस RD स्कीम जरूर आपके रडार में होनी चाहिए.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 पोस्ट ऑफिस RD में 10 साल में कितना फंड बन सकता है?

₹15,000 महीना जमा करने पर करीब ₹25.68 लाख का फंड बन सकता है

Q2 इसमें कुल ब्याज कितना मिलेगा?

10 साल में लगभग ₹7.68 लाख का ब्याज मिल सकता है

Q3 RD में कितना रिस्क होता है?

यह सरकारी योजना है, इसलिए इसमें जोखिम बहुत कम माना जाता है

Q4 क्या 5 साल में भी RD तोड़ी जा सकती है

हां, 5 साल बाद करीब ₹10.71 लाख की मैच्योरिटी मिल सकती है

Q5 RD किन लोगों के लिए बेहतर है?

नौकरीपेशा, महिलाएं और रिटायरमेंट की योजना बनाने वाले निवेशकों के लिए यह उपयुक्त है

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6