&format=webp&quality=medium)
पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करना लोगों को हमेशा से बेस्ट लगता है, यहां निवेश सेफ माना जाता है.यही कारण है कि लोग पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में अपनी मेहनत की कमाई खूब निवेश करते हैं. इस स्कीम में आप हर मंथ एक फिक्स राशि जमा करते हैं, जो बिल्कुल SIP की तरह काम करता है लेकिन इसमें मार्केट से जुड़ा कोई जोखिम नहीं होता है. इस स्कीम में 5 साल तक निवेश करने पर आपको निश्चित ब्याज दर मिलती है और मैच्योरिटी पर तगड़ी रकम मिल सकती है. यह स्कीम नियमित सेविंग की आदत भी डालती है.
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की सबसे बड़ी खास बात ये है कि आप केवल ₹100 प्रति महीने से इसमें इन्वेस्टमेंट की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे यह स्कीम आम लोगों के लिए बहुत सुलभ बन जाती है. इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है.पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम का बेनेफिट्स कोई भी उठा सकता है, यहां तक कि 10 साल से ऊपर का नाबालिग भी अपने माता-पिता या अभिभावक की मदद से खाता खोल सकता है.
आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम को और भी आसान बना दिया गया है, क्योंकि अब आप इसमें खाता मोबाइल बैंकिंग या ई-बैंकिंग के ज़रिए भी खोल सकते हैं.अगर कोई नाबालिग 18 साल का हो जाता है, तो उसे नया केवाईसी दस्तावेज और खाता संचालन के लिए नया फॉर्म भरना होगा.
वैसे पोस्ट ऑफिस आरडी खाते में पैसे जमा करने के कुछ आसान लेकिन जरूरी नियम होते हैं.आपको पहली किस्त खाता खोलते टाइम ही जमा करनी होती है.तो अगर आपने खाता महीने की 16 तारीख से पहले खोला है, तो हर महीने की 15 तारीख तक अगली किस्त जमा करनी होगी.लेकिन अगर खाता 16 तारीख के बाद खुला है, तो हर महीने की 16 तारीख से लेकर महीने के अंतिम कार्यदिवस तक पैसा जमा करना जरूरी होगा.
अगर आप पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना में हर महीने ₹50,000 इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो 5 साल में आपकी कुल निवेश राशि ₹30 लाख हो जाएगी. इस इन्वेस्टमेंट पर आपको करीब 6.7% सालाना ब्याज दर मिलेगा, जिसके अनुसार आपको ₹5,68,291 का ब्याज मिल सकता है.खास ये है कि TDS कटने के बाद भी आपको कुल ₹35.68 लाख के आसपास रकम मिल सकती है.
आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की इस आरडी स्कीम में निवेशकों को लोन की भी सुविधा भी मिलती है. अगर किसी निवेशक ने खाता खोलने के बाद लगातार 12 किस्तें भर दी हैं यानी खाता 1 साल पुराना हो गया है, तो आप अपनी जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं. यह लोन एकमुश्त या मासिक किस्तों में चुकाया जा सकता है.हालांकि अगर लोन समय पर नहीं चुकाया गया, तो खाता बंद होने पर जमा राशि से इसकी वसूली कर ली जाती है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)