₹1,00,000 और पाएं ₹44,995 का पक्का ब्याज, निवेशकों के लिए परफेक्ट है मनी मेकिंग वाली ये स्कीम, समझें रिटर्न का कैलकुलेशनट

पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम बैंकों से ज्यादा 7.5% तक ब्याज देती है. इसमें केवल 1 लाख रुपये जमा करने पर 5 साल में 44,995 रुपये का पक्का रिटर्न मिलता है. सरकारी गारंटी और सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है.
 ₹1,00,000 और पाएं ₹44,995 का पक्का ब्याज, निवेशकों के लिए परफेक्ट है मनी मेकिंग वाली ये स्कीम, समझें रिटर्न का कैलकुलेशनट

भारत का पोस्ट ऑफिस सिर्फ चिट्ठियाँ पहुंचाने वाली पुरानी सेवा भर नहीं रह गया है.असल में ये आज भी देश के सबसे भरोसेमंद फाइनेंशियल संस्थानों में से एक बना हुआ है, जहां करोड़ों लोग अपनी बचत को सुरक्षित रखने के साथ-साथ अच्छा रिटर्न भी कमाते हैं. पोस्ट ऑफिस में आरडी, टीडी, एमआईएस, एससीएसएस, पीपीएफ, एसएसए और केवीपी जैसी कई बचत स्कीम्स चलती हैं, जिन्हें आम लोग बड़े भरोसे से चुनते हैं. यही कारण है कि पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम पर इंडिया के कई बड़े बैंकों से ज्यादा ब्याज मिलता है, और यह सरकारी गारंटी के साथ आती है.तो चलिए जानेंगे पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम से कैसे ₹44,995 का फिक्स ब्याज मिलेगा.

एफडी जैसी होती है ये स्कीम

आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस की फिक्स डिपॉजिट स्कीम असल में बैंक एफडी जैसी ही होती है, लेकिन यहां ब्याज दरें ज्यादा स्थिर और धांसू हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह योजना पूरी तरह केंद्र सरकार की गारंटी के साथ आती है, इसलिए इसमें पैसा लगाने वाले निवेशकों को सेफ्टी का एक एक्स्ट्रा भरोसा भी मिल जाता है.वैसे केवल 1000 रुपये से शुरुआत की जा सकती है, और जमा की कोई ऊपरी सीमा भी नहीं है. चाहे सिंगल अकाउंट हो या जॉइंट, दोनों ऑप्शन मौजूद हैं, और जॉइंट खाते में अधिकतम तीन लोग शामिल किए जा सकते हैं.

Post Office की सबसे धांसू स्कीम: 5 साल में बनेगा 17 लाख का तगड़ा फंड, समझें छोटी सी बचत का रिटर्न कैलकुलेशन

पोस्ट ऑफिस एफडी पर मिल रही हैं सबसे हाई ब्याज दरें

डाकघर में आप 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि वाली एफडी करा सकते हैं.
वर्तमान समय में ब्याज दरें इस प्रकार हैं-

1 साल की एफडी-6.9%
2 साल की एफडी-7.0%
3 साल की एफडी-7.1%
5 साल की एफडी-7.5%

यानी 5 साल वाली एफडी पर इस समय सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है. कई बड़े बैंक 5 साल की एफडी पर भी इतनी ब्याज दर नहीं दे रहे, तो इसलिए पोस्ट ऑफिस की यह योजना आम निवेशक के लिए काफी आकर्षक बन गई है.

₹1,57,162 का मिलेगा गारंटीड ब्याज, Post Office की इस स्कीम में लगाएंगे पैसे तो बनेंगे मालामाल, समझें रिटर्न का फुल कैलकुलेशन

1 लाख रुपये जमा पर मिलेगा ₹44,995 का पक्का ब्याज

पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को 5 साल के टेन्योर वाली एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा 7.5 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है.तो अगर पोस्ट ऑफिस में 5 साल यानी 60 महीने वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 1,44,995 रुपये मिल सकेंगे.

सिंपल शब्दों में कहें तो अगर आप पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली एफडी स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करते हैं, तो पांच साल बाद आपको कुल ₹1,44,995 रुपये मिलेंगे. यानी कि आपके निवेश पर 44,995 का फिक्स और पक्का ब्याज मिलेगा, जो किसी भी बैंकिंग एफडी की तुलना में अधिक है.

पोस्ट ऑफिस एफडी है बेस्ट

पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो सुरक्षित इन्वेस्टमेंट चाहते हैं और हर साल स्थिर ब्याज का लाभ उठाना चाहते हैं. इसके साथ ही, इसमें किसी प्रकार का मार्केट रिस्क नहीं होता और न ही ब्याज दरों में बार-बार बदलाव का डर रहता है.सीनियर सिटीजन के लिए भी यह योजना उतनी ही उपयोगी है, क्योंकि यहां सभी को एक समान ब्याज मिलता है, जबकि बैंकों में ब्याज दरें अलग-अलग हो सकती हैं. (नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

Post Office की ये है सबसे धांसू स्कीम: हर मंथ बस एक छोटी बचत से 5 साल में बनेगा 14 लाख का तगड़ा फंड, रिटर्न चार्ट समझें!

5 FAQs

1. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट क्या है?

यह बैंक एफडी जैसी सुरक्षित स्कीम है, जिसमें तय समय के लिए पैसा जमा कर निश्चित ब्याज मिलता है.

2. पोस्ट ऑफिस एफडी पर कितना ब्याज मिलता है?

1 से 5 साल की योजनाओं पर 6.9% से 7.5% तक ब्याज मिलता है। 5 साल वाली स्कीम पर सबसे ज्यादा 7.5% ब्याज है.

3. क्या 1 लाख रुपये जमा करने पर कितना रिटर्न मिलता है?

5 साल की टीडी में 1 लाख जमा करने पर मैच्योरिटी पर ₹1,44,995 मिलते हैं। यानी कुल ₹44,995 का फिक्स ब्याज.

4. क्या पोस्ट ऑफिस एफडी सुरक्षित है?

हाँ, यह पूरी तरह केंद्र सरकार की गारंटी वाली स्कीम है, इसलिए बहुत सुरक्षित मानी जाती है.

5. क्या इसमें जॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है?

हाँ, इस स्कीम में सिंगल और जॉइंट दोनों प्रकार के खाते खुलते हैं। जॉइंट खाते में अधिकतम तीन लोग शामिल हो सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6