&format=webp&quality=medium)
डाकघर (Post Office) की स्मॉल सेविंग स्कीम भारत में हमेशा से ही इन्वेस्टमेंट का एक भरोसेमंद और सेफ ऑप्शन रही हैं. इसकी टर्म डिपॉजिट योजना, जिसे आम भाषा में FD भी कहते हैं. इस स्कीम में निवेश करना अक्सर लोगों को पसंद होता है. मैच्योरिटी पर अच्छा पैसा पाने के लिए आप भी इस सेफ स्कीम में निवेश कर सकते हैं. सोचिए क्या 5 साल की FD में ₹2 लाख का निवेश करता है, तो मैच्योरिटी(maturity) पर उसे कितने पैसे मिलेंगे.तो आइए जानते हैं कि असल में आपको कितना पैसा मिलेगा और इसकी पूरी गणना क्या है:
VIDEO- NSDL IPO Allotment: कब और कैसे चेक करें स्टेटस?
डाकघर FD की वर्तमान ब्याज दर
भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट के अनुसार, फिलहाल 5 साल की सावधि जमा (Term Deposit) योजना पर वर्तमान ब्याज दर करीब 7.5% प्रति साल का है. यह दर तिमाही आधार पर संयोजित होती है, लेकिन इसका भुगतान सालाना किया जाता है. यह दर 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी होता है.
तो आइए, अब इस 7.5% की वर्तमान ब्याज दर के आधार पर यह गणना करते हैं कि ₹2 लाख के निवेश पर 5 साल बाद आपको वाकई में कितना पैसा मिल सकता है.
VIDEO-India-USA कितना Import-export? कौन-से Share पर पड़ेगा असर?
मूलधन (Principal): ₹2,00,000
अवधि (Tenure): 5 साल
ब्याज दर (Interest Rate): 7.5% सालाना
ब्याज का तरीका: तिमाही (Quarterly Compounding)
कैलकुलेशन:
₹2,00,000 पर 7.5% ब्याज तिमाही चक्रवृद्धि दर से
कुल राशि = ₹2,89,988 (लगभग)
मुनाफा (Total Gain): ₹89,988
यानि 5 साल में ₹2 लाख की FD पर आपको लगभग ₹89,988 का ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर कुल ₹2,89,988 मिलेंगे।
गणना के अनुसार, 5 साल बाद आपको कुल ₹2,89,988 मिलेंगे. इसमें से ₹2 लाख आपका मूलधन है और ₹89,988 ब्याज के रूप में मिले हैं.
जैसा कि हमारी कैलकुलेशन से अब साफ है, ₹2 लाख के निवेश पर 5 साल बाद आपको ₹2,89,988 मिलेंगे, ना कि ₹2,78,813. जी हां डाकघर की 5 साल की सावधि जमा (FD) योजना पर 7.5% प्रति वर्ष की ब्याज दर मिलती है, जो तिमाही आधार पर संयोजित होती है. तो इस ब्याज दर के अनुसार, यदि कोई निवेशक ₹2 लाख का निवेश करता है, तो 5 साल बाद मैच्योरिटी पर उसे ₹2,78,813 नहीं, बल्कि करीब ₹2,89,988 मिलेंगे.
VIDEO-August 2025 Bank Holiday: देखें 15 छुट्टियों की पूरी लिस्ट
वैसे पोस्ट ऑफिस की FD न केवल सेफ है, बल्कि 5 साल की FD में इन्वेस्टमेंट पर आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स लाभ भी मिल सकता है, जो इसे निवेश का एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है. किसी भी निवेश से जुड़ा फैसला लेने से पहले हमेशा वर्तमान ब्याज दरों और नियमों की जांच करना महत्वपूर्ण है.
1️⃣ सवाल:
क्या पोस्ट ऑफिस की FD स्कीम सुरक्षित है?
जवाब:
हां, पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपॉजिट (FD) भारत सरकार द्वारा समर्थित है, जो 100% सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प मानी जाती है.
2️⃣ सवाल:
क्या 5 साल की पोस्ट ऑफिस FD में ₹2 लाख पर ₹2,78,813 मिलते हैं?
जवाब:
नहीं, यह दावा पूरी तरह सही नहीं है। मौजूदा 7.5% ब्याज दर के हिसाब से आपको 5 साल बाद लगभग ₹2,89,988 मिल सकते हैं.
3️⃣ सवाल:
पोस्ट ऑफिस की 5 साल की FD पर वर्तमान ब्याज दर कितनी है?
जवाब:
2025 में पोस्ट ऑफिस 5 साल की FD पर करीब 7.5% सालाना ब्याज दर दे रहा है, जो तिमाही चक्रवृद्धि (quarterly compounding) के अनुसार लागू होता है.
VIDEO-AI नौकरियों में 42% की बंपर ग्रोथ, फ्रेशर्स के लिए मौका
4️⃣ सवाल:
क्या पोस्ट ऑफिस FD में टैक्स बेनिफिट मिलता है?
जवाब:
हां, केवल 5 साल की FD पर निवेश करने पर आप धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक टैक्स छूट का लाभ ले सकते हैं.
5️⃣ सवाल:
पोस्ट ऑफिस FD का मैच्योरिटी अमाउंट कैसे कैलकुलेट करें?
जवाब:
FD की मैच्योरिटी राशि चक्रवृद्धि ब्याज के फॉर्मूले A = P(1+r/n)^(nt) से तय की जाती है, जिसमें ब्याज हर तिमाही कंपाउंड होता है