Post Office की धांसू स्कीम: ₹5000 का छोटा सा निवेश, लाखों का मोटा फायदा, रिस्क की नो टेंशन!

पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करना आज भी सबसे सेफ माना जाता है. अगर आप अच्छे रिटर्न की तलाश में हैं तो फिर पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम आपके लिए बेस्ट है, तो जानेंगे आरडी स्कीम में ₹5000 का छोटा सा निवेश कितने लाख का मोटा फंड बनाकर देगा.
Post Office की धांसू स्कीम: ₹5000 का छोटा सा निवेश, लाखों का मोटा फायदा, रिस्क की नो टेंशन!

अगर आप आने वाले कल के लिए सेफ और फायदेमंद इन्वेस्टमेंट की तलाश में हैं, तो फिर पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है.यह स्कीम उन निवेशकों के लिए जबरदस्त है जो हर मंथ थोड़ी-थोड़ी सेविंग्स करके बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं. पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम 100% गारंटीड रिटर्न देने वाली मानी जाती है,यानी आपका पैसा यहां पूरी तरह से सुरक्षित रहता है. इस स्कीम में कोई रिस्क नहीं होता और आपको तय ब्याज दर पर सुनिश्चित रिटर्न मिलता रहेगा.इसकी छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड बनाना अब आसान है.

जी हां अगर आप हर महीने छोटी-छोटी सेविंग्स करके एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो फिर पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में इन्वेस्टमेंट करिए. इसमें जमा की गई राशि पर भारत सरकार की सॉवरेन गारंटी मिलती है, यानी पैसा सुरक्षित रहता है.जबकि बैंकों में केवल ₹5 लाख तक की राशि ही गारंटी के दायरे में आती है. लेकिन इस स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है, लेकिन आप इसे आगे 5-5 साल के लिए बढ़ा भी सकते हैं.

रिकरिंग डिपॉजिट की शुरुआत

Add Zee Business as a Preferred Source

पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में इन्वेस्टमेंट की शुरुआत आप केवल ₹100 प्रति माह से कर सकते हैं. इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. पोस्ट ऑफिस RD पर फिलहाल करीब 6.8% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो चक्रवृद्धि ब्याज(compound interest) के आधार पर जुड़ता है. इस स्कीम में निवेशकों को सिंगल अकाउंट या फिर ज्वॉइंट अकाउंट दोनों विकल्प मिल जाते हैं.

क्या कहता है कैलकुलेशन

अगर आप पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में हर महीने करीब ₹5000 जमा करते हैं, तो फिर 5 साल में आपका कुल निवेश करीब ₹3 लाख हो जाएगा.इस निवेश पर 6.7% सालाना ब्याज दर के हिसाब से करीब ₹56,830 का ब्याज मिल जाएगा, यानी कि कुल ₹3,56,830 मिल सकते हैं.वहीं अगर आप इस योजना को 5 साल और बढ़ाते हैं, तो कुल निवेश ₹6 लाख और ब्याज करीब ₹2,54,272 हो जाएगा. साथ ही इस तरह 10 साल में करीब ₹8,54,272 का फंड तैयार हो सकता है.

लग सकती है पेनल्टी

पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में अगर आप समय पर किश्त नहीं जमा करेंगे तो पेनल्टी भी लग सकती है.मानते हैं कि यह पेनल्टी हर करीब ₹100 होती है.लेकिन अगर आप लगातार 4 बार किश्त जमा नहीं करते, तो आपका खाता बंद किया जा सकता है.

आपको बता दें कि इस स्कीम में एक साल पूरे होने के बाद जमा राशि का 50% तक लोन लेने की सुविधा मिलती है.वैसे यह लोन एक बार में लिया जा सकता है और इसे ब्याज सहित एकमुश्त चुकाया जा सकता है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6