सीनियर सिटीजन की 'चांदी' करवाएगी Post Office की स्कीम, ₹8,00,000 एकमुश्त डालेंगे तो मिलेगा ₹3,28,000 का फिक्स ब्याज, जानें गणित

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) भारत सरकार की सेफ इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जिसमें 8.2% ब्याज मिल जाता है.इसमें अकाउंट 1,000 रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक खोला जा सकता है और इसकी मैच्योरिटी 5 साल तक की होती है, जिसे 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है.तो चलिए इसके बारे में जानेंगे.
सीनियर सिटीजन की 'चांदी' करवाएगी Post Office की स्कीम, ₹8,00,000 एकमुश्त डालेंगे तो मिलेगा ₹3,28,000 का फिक्स ब्याज, जानें गणित

आजकल की भाग-दौड़ वाली लाइफ में रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियल सेफ्टी सबसे बड़ी जरूरत बन गई है. वैसे तो जब आप नौकरी कर रहे होते हैं तो उन दिनों में कमाई और खर्च चलता रहता है, लेकिन एक एज के बाद लाइफ की सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि “बुढ़ापे में खर्च कैसे चलेंगे?” तो इसलिए हर इंसान चाहता है कि उसके पास ऐसी सेविंग्स हो, जो जरूरत के टाइम सहारा बन सके.

तो ऐसे में हर किसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बेहद खास योजना चलाई है,वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाता (SCSS).वैसे यह पोस्ट ऑफिस और बैंकों के जरिए चलाई जाती है और इसे खास बनाती है 8.2% जैसी शानदार ब्याज दर, जो आज के समय में कई एफडी व अन्य स्कीमों से कहीं ज्यादा होती है.

इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें इन्वेस्ट की गई राशि बिल्कुल सेफ रहती है, क्योंकि यह पूरी तरह भारत सरकार की गारंटी वाली जमा स्कीम होती है, यानी मार्केट के उतार-चढ़ाव, रिस्क या फाइनेंशियल संकट,या किसी भी स्थिति का इस पर असर नहीं होता है. लेकिन अगर कोई सीनियर सिटीजन एकमुश्त राशि इस स्कीम में जमा करता है, तो उसे हर तिमाही ब्याज की कमाई मिलती रहती है,इससे पेंशन जैसी रेगुलर इनकम का ऑप्शन भी मिल जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कितना कर सकते हैं इन्वेस्ट

  • इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये में खाता खोला जा सकता है.
  • इन्वेस्टमेंट 1,000 रुपए के मल्पीप्लायर में जमा होगा.
  • अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश की लिमिट है.
  • रिटायरमेंट राशि सुरक्षित रखने का बढ़िया ऑप्शन है.
  • लॉन्ग टाइम तक ब्याज कमाकर नियमित आय का फायदा.


ब्याज का लेखा-जोखा

  • इस स्कीम की मूल मैच्योरिटी टेन्योर 5 साल है.
  • मैच्योरिटी बढ़ाने का ऑप्शन- एक्स्ट्रा 3 साल
  • टोटल अधिकतम ब्याज अवधि-8 साल
  • ब्याज तिमाही आधार पर खाते में जमा होता है
  • फिलहाल ब्याज दर – 8.20% प्रति वर्ष (1 अप्रैल 2023 से).
  • ब्याज दर समय–समय पर सरकार तय करती है.
  • तिमाही ब्याज न लेने पर एक्स्ट्रा ब्याज नहीं मिलेगा.
post office

स्कीम में नॉमिनी

  • पोस्ट ऑफिस की स्कीम में नॉमिनी जोड़ने की सुविधा मिलेगी.
  • आप एक या एक से अधिक नॉमिनी जोड़े जा सकते हैं.
  • नॉमिनी को कभी भी बदला या हटाया जा सकता है.
  • इमरजेंसी में या बीमारी में पैसा परिवार तक सेफ्टी पहुंचता है.

समझें इन्वेस्टमेंट का फुल कैलकुलेशन

  • निवेशकों का सबसे बड़ा सवाल है कि कितना मिलेगा रिटर्न?
  • इसमें ₹8,00,000 एकमुश्त जमा पर ₹3,28,000 ब्याज मिलेगा.
  • 5 साल बाद कुल राशि ₹11,28,000 तैयार हो जाएगा.
  • सीनियर सिटीजन के लिए मजबूत फाइनेंशियस सहारा मिलेगा.
  • इसमें तिमाही आधार पर ब्याज लेने का विकल्प है.
  • अगर कोई हर तिमाही ब्याज लेना चाहे, तो उसे ₹16,400 रुपये प्रति तिमाही मिलेंगे.
  • मंथली खर्च, दवाइयाँ–बिल आसानी से कवर होगा.
  • नियमित इनकम से रिटायरमेंट लाइफ आसान होगी.
post office

यानी कि सिंपल शब्दों में कहें तो यह स्कीम न केवल रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियल सेफ्टी देती है, बल्कि मेंटल शांति भी देती है,क्योंकि इन्वेस्टर जानता है कि उसकी जमा पूंजी सेफ है और समय-समय पर उस पर मिलने वाला ब्याज उसके बुढ़ापे का सहारा बन सकता है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें)

खबर से जुड़े FAQs

Q1. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) क्या है?
A: यह केंद्र सरकार की गारंटी वाली स्कीम है, जिसमें सीनियर सिटीजन सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के साथ 8.2% ब्याज पर तिमाही आधार पर नियमित इनकम पा सकते हैं.

Q2. SCSS में कितना निवेश किया जा सकता है?
A: इसमें न्यूनतम ₹1,000 और अधिकतम ₹30 लाख तक एकमुश्त निवेश किया जा सकता है, राशि 1,000 के गुणक में जमा होती है.

Q3. SCSS में ब्याज कब और कितना मिलता है?
A: स्कीम पर अभी 8.20% वार्षिक ब्याज मिलता है और ब्याज हर तिमाही खाते में जमा होता है.

Q4. क्या SCSS खाते में नॉमिनी जोड़ा जा सकता है?
A: हां, इसमें एक या अधिक नॉमिनी जोड़ने तथा जरूरत पड़ने पर बदलने या हटाने की सुविधा मौजूद हैय

Q5. रिटर्न का उदाहरण क्या है,कितना ब्याज मिल सकता है?
A: यदि कोई ₹8,00,000 जमा करे तो 5 साल में लगभग ₹3,28,000 ब्याज मिलेगा, और कुल राशि मैच्योरिटी पर ₹11,28,000 बन जाएगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6