FD को जाएंगे भूल! पोस्ट ऑफिस की इस धांसू स्कीम में ₹1000 या 3000 लगाएं और लाखों पाएं, समझें मालामाल होने का प्रोसेस

अगर आप बिना रिस्क के एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम बेस्ट ऑप्शन है। ₹1000-₹5000 की मंथली सेविंग से कुछ ही सालों में ₹3 लाख तक का फंड तैयार कर सकते हैं.
FD को जाएंगे भूल! पोस्ट ऑफिस की इस धांसू स्कीम में ₹1000 या 3000 लगाएं और लाखों पाएं, समझें मालामाल होने का प्रोसेस

अगर आप छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम आपके लिए सबसे धांसू ऑप्शन हो सकती हैं.केवल ₹1000, ₹2000 या ₹3000 की मंथली बचत से आप कुछ ही सालों में 3 लाख रुपए तक का फंड तैयार कर सकते हैं. यह स्कीम उन लोगों के लिए स्पेशल है जो सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के साथ-साथ तय रिटर्न चाहते हैं.चो आइए जानें कितना निवेश करने पर कितना फंड बनेगा.

कहां करें निवेश

जी हां अगर आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम बचाकर एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है. तो इसमें आप केवल ₹100 से भी इन्वेस्टमेंट की शुरुआत कर सकते हैं और नियमित बचत के जरिए कुछ ही सालों में लाखों रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं.जी हां यह स्कीम उन लोगों के लिए अच्छी हो सकती है जो रिस्क से दूर रहकर गारंटीड रिटर्न चाहते हैं. अगर आप ₹2000, ₹3000 या ₹5000 महीने भरते हैं तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा, इसका पूरा कैलकुलेशन जानें इस खबर में.

Add Zee Business as a Preferred Source

कितना मिलेगा रिटर्न

पोस्ट ऑफिस की आरडी (RD) खासतौर पर छोटे निवेशकों के लिए फायदेमंद है. इस स्कीम में आपको करीब 6.7% सालाना ब्याज मिलता है और यह 5 साल की अवधि में मैच्योर होती है. मतलब, आप जितनी भी राशि हर महीने जमा करेंगे, उसका ब्याज हर साल जुड़ता रहेगा और 5 साल बाद आपको पूरा पैसा एकमुश्त मिलेगा.अगर आप ₹1000, ₹2000, ₹3000 या ₹5000 हर महीने इन्वेस्ट करते हैं, तो यह स्कीम आपको एक अच्छा खासा फंड तैयार करने में मदद कर सकती है। आइए देखें, कितना रिटर्न मिलेगा-


फिक्स्ड रिटर्न: ब्याज दर तय होती है, जिससे रिटर्न में कोई उतार-चढ़ाव नहीं होता है.
सरकारी गारंटी: पोस्ट ऑफिस स्कीम्स पर सरकार की गारंटी होती है, यानी पैसा पूरी तरह सेफ है.
छोटे निवेशकों के लिए बेहतर: कम से कम ₹100 से शुरुआत की जा सकती है.
ऑटोमैटिक सेविंग्स: हर महीने एक फिक्स राशि जमा करने की आदत बनती है.

1,000 के निवेश पर फंड

जी हां अगर आप हर महीने ₹1000 आरडी ( स्कीम में निवेश करते हैं, तो 5 साल यानी 60 महीनों में कुल ₹60,000 की बचत होगी, इस पर मिलने वाला ब्याज 6.7% सालाना होगा और मैच्योरिटी पर आपको लगभग ₹70,989 मिलेंगे. यानी ₹10,989 का एक्स्ट्रा का फायदा सिर्फ ब्याज से मिलेगा.

2000 के निवेश का फंड

वहीं, अगर आप हर महीने ₹2000 पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में निवेश करते हैं, तो 5 साल यानी 60 महीनों में आपकी कुल जमा राशि ₹1,20,000 होगी और मैच्योरिटी पर आपको ₹1,42,732 मिलते हैं. यानी ₹22,732 का फायदा सिर्फ ब्याज के रूप में मिलेगा.

3000 पर कितना होगा पैसा

अगर आप पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में हर महीने ₹3000 इन्वेस्ट करते हैं, तो 5 साल यानी 60 महीनों में कुल ₹1,80,000 की बचत होती है. इस पर मिलने वाला सालाना 6.7% ब्याज जोड़ने पर मैच्योरिटी पर आपको ₹2,14,097 की राशि मिलती है, जिसमें ₹34,097 सिर्फ ब्याज के होते हैं. यानी यह योजना उन लोगों के लिए एक सुनहरा विकल्प है जो छोटी-छोटी बचत से भविष्य की बड़ी योजनाएं पूरी करना चाहते हैंय

पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में ना तो शेयर बाजार जैसा उतार-चढ़ाव होता है और ना ही बैंक की तरह ब्याज दरों में अस्थिरता का डरय आप केवल ₹100 महीने से शुरुआत कर सकते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार इसे बढ़ा भी सकते हैं.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 FAQs

1. पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम क्या है?
यह एक रेकरिंग डिपॉजिट योजना है जिसमें हर महीने तय रकम जमा कर 5 साल बाद सुरक्षित और निश्चित रिटर्न मिलता है.

2. RD स्कीम में न्यूनतम कितनी राशि से शुरुआत कर सकते हैं?
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में आप सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं.

3. क्या पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में गारंटीड रिटर्न मिलता है?
जी हां, इस स्कीम में ब्याज दर तय होती है और पूरा पैसा सरकार द्वारा सुरक्षित होता है.

4. 2000 रुपये हर महीने जमा करने पर 5 साल में कितना फंड बनेगा?
अगर आप हर महीने ₹2000 जमा करते हैं, तो 5 साल में आपको लगभग ₹1.42 लाख का रिटर्न मिलेगा.

5. क्या यह स्कीम टैक्स बचत में मदद करती है?
RD स्कीम पर मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है, लेकिन निवेश की आदत और सुरक्षित रिटर्न के लिए यह बेहतर विकल्प है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6