छठ पूजा (Chhath Puja) के मौके पर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर एक फेक मैसेज (Fake Message) वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंडिया पोस्ट (India Post) "छठ पूजा सब्सिडी" (Chhath Puja Subsidy) या "लकी ड्रॉ रिवॉर्ड" (Lucky Draw Reward) के नाम पर लोगों को ₹20,000 दे रही है. PIB Fact Check टीम ने साफ किया है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी (Completely Fake) है और इसका डाक विभाग या केंद्र सरकार से कोई संबंध नहीं है.