शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच Recurring Deposit (RD) आज भी सुरक्षित निवेश का सबसे भरोसेमंद विकल्प है. हर महीने छोटी बचत से बड़ा फंड बनाने, गारंटीड रिटर्न और कंपाउंडिंग के फायदे के साथ RD आपको वित्तीय अनुशासन भी सिखाती है.तो जानिए RD में निवेश के 8 बड़े फायदे और क्यों यह आपके भविष्य के लिए एक 'गेमचेंजर' साबित हो सकती है.
1/10आज के समय में जब शेयर बाजार ऊपर-नीचे होता रहता है और हर निवेश में रिस्क का डर बना रहता है, ऐसे में एक ऐसा ऑप्शन है जो सालों से भरोसे का नाम बना हुआ है Recurring Deposit यानी RD. खास बात यह है कि यह सिर्फ पैसा जमा करने का तरीका नहीं, बल्कि एक स्मार्ट फाइनेंशियल आदत भी बनाता है.ते अगर आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करके बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो RD आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है.
2/10RD की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह आपको छोटी-छोटी रकम से बड़ा फंड बनाने का मौका देता है. हर महीने एक तय रकम जमा करने से धीरे-धीरे एक अच्छा खासा अमाउंट बन जाता है. खासकर सैलरीड लोगों के लिए यह एक आसान और भरोसेमंद तरीका है, जिससे बिना ज्यादा दबाव के बचत की जा सकती है.
3/10बहुत से लोग चाहते हुए भी बचत नहीं कर पाते, लेकिन RD इस समस्या का सीधा समाधान है. इसमें हर महीने पैसा जमा करना जरूरी होता है, जिससे धीरे-धीरे खर्च पर कंट्रोल और सेविंग की आदत बन जाती है. यही आदत आगे चलकर आपको फाइनेंशियली मजबूत बनाती है.
4/10RD में सबसे बड़ी राहत यह है कि इसमें आपको फिक्स रिटर्न मिलता है.असल में शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह यहां उतार-चढ़ाव का डर नहीं होता. मैच्योरिटी पर आपको पहले से तय रकम मिलती है, जिससे आपका फाइनेंशियल प्लानिंग आसान हो जाता है.
5/10RD का एक और बड़ा फायदा यह है कि इसे शुरू करने के लिए आपको बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती.तो आप ₹100 या ₹500 जैसी छोटी रकम से भी इसे शुरू कर सकते हैं.यही वजह है कि यह स्टूडेंट्स से लेकर जॉब करने वाले हर व्यक्ति के लिए एक परफेक्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन बन जाता है.
6/10RD में आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, यानी कि जो ब्याज मिलता है, उस पर भी ब्याज मिल जाता है. जी हां समय के साथ यह छोटा-सा निवेश तेजी से बढ़ता जाता है और एक बड़ा फंड बन जाता है.तो यही कारण है कि लंबी अवधि के लिए RD बेहद फायदेमंद साबित होती है.
7/10अगर अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो RD आपके काम आ सकती है.जी हां आप अपनी RD के खिलाफ 80-90% तक लोन ले सकते हैं.इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको अपनी RD तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती और लोन का ब्याज भी पर्सनल लोन से कम होता है.
8/10RD को सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में गिना जाता है.असल में बैंक या पोस्ट ऑफिस के जरिए होने की वजह से इसमें पैसा डूबने का डर लगभग नहीं के बराबर होता है. जो लोग रिस्क नहीं लेना चाहते, उनके लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है.
9/10हालांकि RD को मैच्योरिटी तक चलाना बेहतर होता है, लेकिन अगर आपको बीच में पैसों की जरूरत पड़ती है, तो आप इसे समय से पहले भी बंद कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए थोड़ी पेनल्टी लग सकती है, लेकिन इमरजेंसी में यह सुविधा काफी काम आती है.
10/10अगर आप बिना रिस्क के अपने पैसे को बढ़ाना चाहते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित फंड बनाना चाहते हैं, तो RD एक शानदार ऑप्शन है.तो यह न केवल आपकी बचत को बढ़ाता है, बल्कि आपको आर्थिक अनुशासन भी सिखाता है(यह जानकारी केवल एजुकेशनल उद्देश्य के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें)