राष्ट्रीय बचत मासिक आय खाता योजना (POMIS) उन लोगों के लिए बेस्ट होती है जो हर महीने फिक्स और सेफ इनकम चाहते हैं. 7.4% की गारंटीड ब्याज दर और सरकारी सुरक्षा इसे भरोसेमंद बनाते हैं. तो चलिए आज हम जानेंगे ये स्कीम कैसे आपको सेफ फ्यूचर दे सकती है.
1/7मार्केट के उतार-चढ़ाव से हट रहकर हर कोई एक सेफ इन्वेस्टमेंट चाहता है जिससे आने वाला कल सुरक्षित रह सके.वैसे ऐसी ही एक सेफ स्कीम है पोस्ट ऑफिस की 'मंथली इनकम स्कीम' (POMIS).खास बात ये है कि यह योजना खासतौर पर रिटायर लोगों के लिए तैयार की गई है. इस स्कीम में एक बार इन्वेस्टमेंट करके आप हर महीने ब्याज के रूप में फिक्स राशि पा सकते हैं यह स्कीम निवेशकों को मार्केट के उतार-चढ़ाव से बचाते हुए स्थिर रिटर्न प्रदान करती है.तो फिर आइए विस्तार से समझते हैं कि यह स्कीम कैसे काम करती है और कैसे धनवान बना सकती है?
2/7पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) भारत सरकार द्वारा समर्थित एक छोटी बचत योजना है. इस स्कीम में एक फिक्ल राशि का एकमुश्त इन्वेस्टमेंट किया जाता है, जिसके बदले निवेशक को हर मंथ ब्याज का भुगतान किया जाता है. इसकी मैच्योरिटी टाइमिंग 5 साल की होती है, जिसके बाद मूलधन वापस मिल जाता है.
3/7पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम एक सेफ और भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है, जो खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें हर मंथ फिक्स आमदनी की जरूरत होती है. यह स्कीम भारत सरकार द्वारा समर्थित है, जिससे निवेश पर 100% सुरक्षा की गारंटी मिल सकती है. आज के समय में इसमें सालाना करीब 7.4% की ब्याज दर मिल रही है, जो मासिक आधार पर खाते में आ सकती है.इसमें सिंगल अकाउंट में करीब ₹9 लाख और जॉइंट अकाउंट में करीब ₹15 लाख तक निवेश कर सकते हैं.
4/7अगर कोई व्यक्ति पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) में सिंगल अकाउंट के जरिए अधिकतम ₹9 लाख का निवेश करता है, तो फिर उसे हर महीने ₹5,550 की निश्चित ब्याज आय मिल सकती है. यह आय 7.4% सालाना ब्याज दर पर आधारित होती है.वैसे सालभर में यह रकम ₹66,600 तक पहुंच जाती है.सालाना आय: ₹5,550 x 12 = ₹66,600 और पूरे 5 साल की अवधि में कुल ब्याज इनकम करीब ₹3,33,000 हो जाती है.
5/7अगर दो या तीन लोग मिलकर पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) में संयुक्त खाता खोलते हैं और अधिकतम ₹15 लाख का इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो उन्हें हर मंथ ₹9,250 की फिक्स इनकम प्राप्त होती है. यह राशि करीब 7.4% सालाना ब्याज दर के हिसाब से दी जाती है.इसमें सालभर में यह ब्याज करीब ₹1,11,000 तक पहुंचता है और 5 साल की अवधि में कुलल करीब ₹5,55,000 की आय होती है.यानी सालाना आय: ₹9,250 x 12 = ₹1,11,000 और फिर 5 साल में कुल ब्याज: ₹1,11,000 x 5 = ₹5,55,000 होगा.
6/7अगर कोई निवेशक पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में छोटी राशि से शुरुआत करना चाहता है, तो यह योजना उनके लिए भी बेस्ट है. उदाहरण के तौर पर, ₹1 लाख के इन्वेस्टमेंट पर हर मंथ ₹616.67 की मासिक आय मिलती है, जबकि ₹5 लाख के निवेश पर यह राशि करीब ₹3,083.33 प्रति माह हो जाती है, यह आय 7.4% वार्षिक ब्याज दर के आधार पर दी जाती है.यानी कि ₹1,00,000 के निवेश पर: (₹1,00,000 x 7.4%) / 12 = ₹616.67 प्रति माह और ₹5,00,000 के निवेश पर: (₹5,00,000 x 7.4%) / 12 = ₹3,083.33 प्रति माह होगा.
7/7आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम उनके लिए बेस्ट है जो सेफ और गारंटीड मासिक आय की तलाश में हैं.रिटायर्ड व्यक्ति, जिन्हें अपनी पेंशन या रिटायरमेंट फंड पर नियमित आमदनी चाहिए उनके लिए इस स्कीम से हर मंथ निश्चित आय प्राप्त कर सकते हैं.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)