बैंक FD को जाएंगे भूल!Post Office की ये स्कीम देगी 10 साल में 42 लाख का फंड…चेक करें डिटेल्स

Post Office investment plan: पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम सेफ और गारंटीड रिटर्न देती है. छोटी-छोटी बचत से 10 साल में 42 लाख का फंड बनाएं, पति-पत्नी मिलकर निवेश कर फ्यूचर के लिए मजबूत फंड तैयार कर सकते हैं.
बैंक FD को जाएंगे भूल!Post Office की ये स्कीम देगी 10 साल में 42 लाख का फंड…चेक करें डिटेल्स

आज के टाइम में भले ही मार्केट में इन्वेस्टमेंट के अनगिनत ऑप्शन आ गए हों, लेकिन फिर भी सेफ इन्वेस्टमेंट के लिए अभी भी पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स को ही लोग सेफ ऑप्शन मानते हैं. इन स्कीम्स को सरकार का समर्थन प्राप्त होता है, इसलिए इनमें धोखाधड़ी या नुकसान का कोई रिस्क नहीं रहता है. सरकार हर तीन महीने में ब्याज दर तय करती है, जिससे निवेशकों को ट्रांसपैरेंसी और फिक्स इनकम की गारंटी मिलती है.सबसे खास बात यह है कि अगर आपके पास एकमुश्त पैसा नहीं है, तो भी आप हर महीने छोटी-छोटी रकम पोस्ट ऑफिस आरडी में इन्वेस्टमेंट कर फ्यूचर के लिए बड़ा फंड बना सकते हैं. तो आज हम समझेंगे कि कैसे इसमें 10 साल में बनेगा 42 लाख का फंड.

पोस्ट ऑफिस आरडी में क्या है स्पेशल?

डाकघर की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम सेफ और गारंटीड रिटर्न देने वाला निवेश ऑप्शन है. इसमें कोई भी आसानी से अकाउंट खोल सकता है.इस स्कीम में सिंगल अकाउंट खुलवाया जा सकता है, वैसे नाबालिग के नाम पर अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं.आरडी स्कीम में न्यूनतम 100 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है, जबकि अधिकतम की कोई सीमा नहीं है.

Add Zee Business as a Preferred Source

पोस्ट ऑफिस आरडी की बड़ी खासियतें

डाकघर की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन है, जो सेफ इन्वेस्टमेंट और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं.वैसे इसमें फिलहाल 6.7% ब्याज दर मिल रही है और इसकी मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है.इसकी खास बात यह है कि मैच्योरिटी को 5 साल और आगे बढ़ाया भी जा सकता है.तो अगर आपको पैसों की जरूरत पड़े, तो इस स्कीम से लोन लेने की सुविधा भी मौजूद है.आरडी खाता खुलने के 1 साल बाद या 12 किस्तें जमा करने के बाद, आप अपने जमा पैसे के 50% तक लोन ले सकते हैं.

10 साल में बनेगा 42 लाख का फंड

अगर आप हर महीने अपनी सैलरी का थोड़ा-सा हिस्सा सेफ जगह पर लगाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.तो मान लीजिए आपकी सैलरी ₹1 लाख महीना है और आप इसमें से ₹25,000 हर महीने आरडी में जमा करते हैं. पहले 5 साल तक नियमित इन्वेस्टमेंट करने के बाद जब स्कीम की मैच्योरिटी पूरी हो जाए, तो आप इसकी अवधि को 5 साल और बढ़ा सकते हैं. इस तरह लगातार 10 साल तक निवेश करने पर आपके पास लगभग ₹42.71 लाख का बड़ा फंड तैयार हो जाएगा.खास बात ये है कि इसमें आपकी कुल निवेश राशि ₹30 लाख होगी, जबकि ₹12.71 लाख सिर्फ ब्याज के रूप में मिलेगा.

विवरणआंकड़े (₹ में)
मासिक निवेश25,000
कुल निवेश अवधि10 साल
कुल निवेश राशि30,00,000
मैच्योरिटी राशि42,71,364
अर्जित ब्याज12,71,364

पति-पत्नी मिलकर बनाएं करोड़ों का फंड

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें पति-पत्नी दोनों मिलकर भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं.तो अगर आप दोनों मिलकर जॉइंट अकाउंट खोलते हैं और हर महीने केवल ₹12,500-₹12,500 यानी कुल ₹25,000 जमा करते हैं, तो निवेश का बोझ भी कम हो जाता है और बचत की आदत भी मजबूत होती है. यानी कि लगातार 10 साल तक निवेश करने पर यह छोटी-सी रकम एक बड़े फंड में बदल जाएगी. इस दौरान आपके पास ₹42 लाख से भी ज्यादा की सेफ और गारंटीड पूंजी तैयार हो जाएगी, जो फ्यूचर में आपके बड़े टारगेट को पूरा करने में मदद करेगी.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

5 FAQS

Q-पोस्ट ऑफिस RD स्कीम क्या है?
A-यह एक सेफ और गारंटीड रिटर्न देने वाली निवेश योजना है, जिसमें आप हर महीने छोटी-छोटी रकम जमा करके फ्यूचर के लिए बड़ा फंड बना सकते हैं.

Q-RD खाता कैसे खोल सकते हैं?
A-आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जा कर या ऑनलाइन आवेदन कर RD खाता खोल सकते हैं. न्यूनतम निवेश ₹100 से शुरू होता है.

Q-RD में ब्याज दर कितनी मिलती है?
A-वर्तमान में पोस्ट ऑफिस RD पर लगभग 6.7% सालाना ब्याज दर मिलती है. यह सरकार द्वारा हर तीन महीने में तय की जाती है.

A-10 साल में 42 लाख फंड कैसे बनता है?
A-अगर आप हर महीने ₹25,000 नियमित रूप से जमा करें और मैच्योरिटी अवधि को बढ़ाएं, तो 10 साल में आपका कुल फंड लगभग ₹42 लाख बन सकता है.

Q-पति-पत्नी मिलकर RD खाता खोल सकते हैं?
A-हाँ, जॉइंट अकाउंट खोलकर पति-पत्नी दोनों मिलकर निवेश कर सकते हैं, इससे निवेश का बोझ कम होता है और बचत की आदत मजबूत होती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)