No Risk High Return! जान गए स्कीम का नाम तो छाप देंगे पैसा, ये है डिटेल

बाजार में बिकवाली जारी है. कभी स्मॉल कैप इंडेक्स की पिटाई हो रही है तो किसी दिन लार्ज कैप कंपनियों में जमकर बिकवाली देखने को मिल रही है. ऐसे में आज हम यह समझने वाले हैं कि इस गिरावट के दौर में अगर किसी को No Risk के साथ High Return चाहिए हो तो क्या करना चाहिए.
No Risk High Return! जान गए स्कीम का नाम तो छाप देंगे पैसा, ये है डिटेल

बाजार में बिकवाली जारी है. कभी स्मॉल कैप इंडेक्स की पिटाई हो रही है तो किसी दिन लार्ज कैप कंपनियों में जमकर बिकवाली देखने को मिल रही है. ऐसे में आज हम यह समझने वाले हैं कि इस गिरावट के दौर में अगर किसी को No Risk के साथ High Return चाहिए हो तो क्या करना चाहिए. यानी अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न के साथ निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह योजना एक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तरह ही काम करती है, जिसमें आपको एक तय समय के लिए निवेश करने पर निश्चित ब्याज दर मिलती है. सरकार समर्थित होने के कारण, यह योजना सुरक्षित और भरोसेमंद मानी जाती है.

क्या है इसकी खासियत?

इस स्कीम की अच्छी बात ये है कि केवल 1,000 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है. इसकी कोई ऊपरी सीमा नहीं है. निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी राशि जमा कर सकते हैं. यदि कोई निवेशक 5 साल की अवधि के लिए टाइम डिपॉजिट में निवेश करता है, तो उसे आईटी एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है. इस स्कीम में निवेशकों को 6 महीने के बाद समय से पहले निकासी करने की भी सुविधा मिलती है, लेकिन उस पर कुछ पेनल्टी लग सकती है. मैच्योरिटी के बाद ऑटो-रिन्युअल का विकल्प उपलब्ध होता है. खाता खोलते समय नॉमिनी जोड़ने की भी सुविधा उपलब्ध होती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • 1 साल: 6.9%
  • 2 साल: 7.0%
  • 3 साल: 7.1%
  • 5 साल: 7.5% (टैक्स छूट का लाभ)

5 साल की योजना में कितना मिलेगा रिटर्न?

अगर कोई निवेशक 10 लाख रुपए को 5 साल की अवधि के लिए टाइम डिपॉजिट में निवेश करता है, तो उसे 7.5% की ब्याज दर मिलेगी. इस पर मिलने वाला कुल ब्याज 4,49,949 रुपए होगा और मैच्योरिटी पर कुल राशि 14,49,949 रुपए हो जाएगी. यह ब्याज कंपाउंडिंग के साथ हर तिमाही में जोड़ा जाता है, जिससे निवेश पर अधिक रिटर्न मिलता है. यह कंपाउंडिंग बिलकुल म्यूचुअल फंड की तरह काम करती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6