9 साल 7 महीने... और पैसा डबल- आखिर किसान विकास पत्र में रकम दोगुनी होती कैसे है? ब्याज कैसे जुड़ता है, समझें पूरा गणित

यह भारत सरकार की स्मॉल सेविंग स्कीम है, जिसकी शुरुआत 1988 में हुई थी. इसका मकसद है- लोगों को सुरक्षित और लंबी अवधि की बचत के लिए प्रेरित करना. इसमें लगाया गया पैसा तय अवधि में लगभग दोगुना हो जाता है. फिलहाल मैच्योरिटी अवधि करीब 115 महीने (लगभग 9 साल 7 महीने) है.
9 साल 7 महीने... और पैसा डबल- आखिर किसान विकास पत्र में रकम दोगुनी होती कैसे है? ब्याज कैसे जुड़ता है, समझें पूरा गणित

स्कीम में निवेश करने से पहले टैक्स प्लानिंग करना जरूरी है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बाजार से डर लगता है? तो ये समझिए शेयर बाजार कभी ऊपर, कभी नीचे. म्यूचुअल फंड में उतार-चढ़ाव. ऐसे में हर आम निवेशक के दिमाग में एक ही सवाल होता है- कोई ऐसा विकल्प है क्या, जिसमें पैसा सुरक्षित भी रहे और रिटर्न भी ठीक-ठाक मिले? यहीं पर नाम आता है किसान विकास पत्र.

नाम सुनकर लगता है सिर्फ किसानों के लिए होगा. लेकिन सच्चाई ये है- कोई भी भारतीय नागरिक इसमें निवेश कर सकता है. सरकारी स्कीम है, तय रिटर्न है, और समय के साथ पैसा लगभग डबल.

पहले 30 सेकंड में समझ लें पूरी खबर की Summary

Add Zee Business as a Preferred Source

अगर आप ऐसा निवेश चाहते हैं जिसमें:

  • पैसा सुरक्षित रहे
  • रिटर्न तय हो
  • बाजार का रिस्क न हो
  • और समय के साथ रकम लगभग डबल हो जाए

तो किसान विकास पत्र (KVP) आपके काम की स्कीम हो सकती है. लेकिन इसमें पैसा लगाने से पहले ये समझना जरूरी है कि पैसा कैसे डबल होता है, ब्याज कैसे जुड़ता है, टैक्स क्या लगता है और FD से यह कितना अलग है.

किसान विकास पत्र (KVP) क्या है?

यह भारत सरकार की स्मॉल सेविंग स्कीम है, जिसकी शुरुआत 1988 में हुई थी. इसका मकसद है- लोगों को सुरक्षित और लंबी अवधि की बचत के लिए प्रेरित करना. इसमें लगाया गया पैसा तय अवधि में लगभग दोगुना हो जाता है. फिलहाल मैच्योरिटी अवधि करीब 115 महीने (लगभग 9 साल 7 महीने) है.

पैसा डबल कैसे होता है?

यहां जादू नहीं, कंपाउंडिंग काम करती है. सरकार हर तिमाही ब्याज दर तय करती है. 31.03.2026 तक ब्याज दर 7.5% तय है. हर साल मिलने वाला ब्याज मूलधन में जुड़ता जाता है.

फिर अगले साल उसी बढ़ी रकम पर ब्याज मिलता है. यही चक्रवृद्धि ब्याज 9 साल 7 महीने में रकम लगभग दोगुनी कर देता है.

₹1 लाख का उदाहरण

  • निवेश: ₹1,00,000
  • अवधि: 115 महीने
  • मैच्योरिटी: ₹2,00,000
  • ब्याज: कंपाउंड

इसमें कौन निवेश कर सकता है?

  • भारतीय नागरिक
  • 18 वर्ष से ऊपर
  • जॉइंट अकाउंट
  • नाबालिग के नाम पर गार्जियन
  • ट्रस्ट भी निवेश कर सकता है
  • NRI निवेश नहीं कर सकते

KYC नियम क्या हैं?

सरकार ने नियम सख्त रखे हैं. ₹50,000 से ऊपर निवेश पर PAN जरूरी. ₹10 लाख से ऊपर आय का प्रमाण जरूरी. आधार से पहचान सत्यापन होता है.

KVP किसके लिए सही है?

अगर आप:

  • जोखिम से बचना चाहते हैं
  • लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं
  • तय रिटर्न चाहते हैं
  • शेयर बाजार से दूर रहना चाहते हैं

तो KVP आपके लिए ठीक विकल्प हो सकता है.

kisan vikas patra kwp scheme money double time interest rate eligibility process 2026

क्या समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं?

हां, लेकिन शर्तों के साथ. कम से कम 30 महीने बाद ही निकासी संभव है.

विशेष स्थिति में पहले भी:

  • निवेशक की मृत्यु
  • कोर्ट का आदेश
  • संयुक्त खाते में मृत्यु

क्या KVP ट्रांसफर हो सकता है?

हां.

  • एक व्यक्ति से दूसरे को
  • एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस
  • प्रक्रिया पूरी करनी होती है.

टैक्स का क्या नियम है?

यहां थोड़ा ध्यान दें.

  • सेक्शन 80C के तहत छूट नहीं
  • ब्याज पूरी तरह टैक्सेबल
  • TDS लागू हो सकता है
  • मैच्योरिटी पर अलग से TDS नहीं

इसलिए स्कीम में निवेश करने से पहले टैक्स प्लानिंग करना जरूरी है.

KVP खरीदने की पूरी प्रक्रिया क्या है?

बहुत आसान.

पोस्ट ऑफिस या बैंक जाएं, Form A लें, फॉर्म भरें, KYC दस्तावेज जमा करें और भुगतान करें. सर्टिफिकेट प्राप्त करें.

भुगतान विकल्प:

  • नकद
  • चेक
  • डिमांड ड्राफ्ट
  • पे ऑर्डर

निवेश प्रक्रिया

  • फॉर्म लें
  • फॉर्म भरें
  • डाकघर/बैंक में जमा
  • KYC दें
  • भुगतान करें
  • सर्टिफिकेट लें

KVP और FD में क्या फर्क है?

KVP:

  • सरकारी स्कीम
  • पैसा डबल मॉडल
  • लंबी अवधि
  • 80C छूट नहीं

FD:

  • बैंक उत्पाद
  • निश्चित ब्याज
  • अवधि लचीली
  • टैक्स सेविंग FD उपलब्ध

दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन मकसद अलग है.

आपके लिए ये क्यों जरूरी है?

अगर आप:

  • 10 साल तक पैसा छोड़ सकते हैं
  • बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं
  • गारंटीड रिटर्न चाहते हैं

तो KVP समझदारी हो सकती है.

लेकिन अगर:

  • टैक्स बचाना प्राथमिकता है
  • ज्यादा लिक्विडिटी चाहिए
  • छोटी अवधि चाहिए

तो FD बेहतर हो सकती है.

FAQs

Q1. क्या KVP में अधिकतम निवेश की सीमा है?
नहीं, अधिकतम सीमा तय नहीं है.

Q2. क्या KVP ऑनलाइन खरीदा जा सकता है?
कुछ बैंकों में सुविधा उपलब्ध है, लेकिन आमतौर पर पोस्ट ऑफिस में प्रक्रिया होती है.

Q3. क्या मैच्योरिटी से पहले निकाल सकते हैं?
30 महीने के बाद सीमित निकासी संभव है.

Q4. क्या KVP पूरी तरह सुरक्षित है?
यह सरकारी योजना है, इसलिए सुरक्षित मानी जाती है.

Q5. क्या KVP टैक्स सेविंग स्कीम है?
नहीं, इसमें 80C की छूट नहीं मिलती.

Q6. क्या ब्याज हर साल मिलता है?
ब्याज कंपाउंड होता है, लेकिन भुगतान मैच्योरिटी पर होता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6