&format=webp&quality=medium)
कई बार लाइफ में ऐसा टाइम आ जाता है जब अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है और उसी समय आपका पर्स या ATM कार्ड खो जाता है, या कभी घर भूल जाते हैं.तो ऐसे में ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं और समझ ही नहीं पाते कि अब पैसे कैसे निकालें. ये सब तब ज्यादा परेशानी का कारण बनता है जब पास में कोई बैंक या ATM भी न हो. लेकिन अब अगर आपके साथ ऐसा कभी हो तो आप ऐसे टाइम में कभी परेशान ना हों, क्योंकि सरकार और इंडिया पोस्ट आम लोगों की परेशानी को सॉल्व कर चुकी है,जिसे आधार ATM (Aadhaar ATM) कहा जाता है.असल में इस सुविधा की मदद से आप बिना ATM कार्ड के भी अपने बैंक खाते से कैश निकाल सकते हैं.
अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है तो फिर बता दें कि आधार ATM सुविधा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के द्वारा चलाई जा रही है और यह आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम यानी AePS पर आधारित होती है.असल में इसका सबसे बड़ा बेनेफिट्स ये है कि इसमें न तो ATM कार्ड की जरूरत होती है और ना ही बैंक ब्रांच जाने की ही जरूरत पड़ती है. इसके लिए बस आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और फिर जरूरत पड़ने पर आप केवल अपने आधार नंबर और फिंगरप्रिंट के जरिए पैसे निकाल सकते हैं.इतना ही नहीं इस बेनेफिट से आप अपना बैलेंस भी चेक कर सकते हैं और मिनी स्टेटमेंट भी पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ATM से एक झटके में उड़ जाएगा सारा पैसा! इन 11 अलर्ट से बचाएं अपनी मेहनत की कमाई,99% लोग आज भी इनको करते हैं इग्नोर


यह भी पढ़ें: ATM Myth Vs Reality : कमरे में लगा वो कैमरा रिकॉर्ड कर लेता है आपका PIN! क्या आप भी हैं इस सच्चाई से अनजान
खबर से जुड़े अहम 5 FAQs
आधार ATM एक सुविधा है, जिससे आधार और फिंगरप्रिंट के जरिए बिना ATM कार्ड के पैसे निकाले जा सकते हैंय
नजदीकी डाकघर, IPPB सेंटर या पोस्टमैन के जरिए घर बैठे कैश निकाला जा सकता है.
नहीं, इसमें ATM कार्ड या पासबुक की कोई जरूरत नहीं होती.
वे सभी लोग जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है, इस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैश निकालना, बैलेंस चेक करना और मिनी स्टेटमेंट देखना इस सेवा में शामिल है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें