₹2000 की बचत और ₹22,732 का पक्का फायदा! पोस्ट ऑफिस की इस धांसू स्कीम ने मचाया गदर, जानें निवेश का सबसे आसान तरीका

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में हर महीने ₹2000 निवेश करके आप 5 साल में सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न पा सकते हैं.असल में यह योजना सरकार समर्थित है और रेगुलर बचत से बिना रिस्क के अच्छा फंड बनाने में मदद करती है.
₹2000 की बचत और ₹22,732 का पक्का फायदा! पोस्ट ऑफिस की इस धांसू स्कीम ने मचाया गदर, जानें निवेश का सबसे आसान तरीका

अगर आप फ्यूचर के लिए सेफ और भरोसेमंद सेविंग का रास्ता तलाश रहे हैं, तो फिर पोस्ट ऑफिस की आरडी (रिकरिंग डिपॉजिट) स्कीम आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकती है.असल में आज के टाइम में जब महंगाई लगातार बढ़ रही है और बाजार से जुड़े निवेशों में जोखिम बना रहता है, ऐसे में पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आम लोगों को राहत देती है. इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें छोटी-छोटी मंथली सेविंग्स के जरिए आप तय टाइम में एक अच्छा-खासा फंड तैयार कर सकते हैं. न तो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव की चिंता और न ही पैसे डूबने का डर, क्योंकि यह स्कीम पूरी तरह सरकार समर्थित है.

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम स्पेशली पर उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जो हर महीने एक तय रकम अलग रखकर अनुशासित तरीके से सेविंग्स करना चाहते हैं. इसमें आपको हर महीने एक फिक्स राशि 5 साल यानी 60 महीनों तक जमा करनी होती है. इस जमा राशि पर तिमाही आधार पर चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है, जिससे आपकी बचत धीरे-धीरे बढ़ती जाती है. सबसे अहम बात यह है कि इस स्कीम में अधिकतम इन्वेस्टमेंट की कोई सीमा तय नहीं है, यानी कि आपकी आमदनी जितनी अनुमति दे, उतनी रकम आप इसमें डाल सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस की ब्याज समझें

Add Zee Business as a Preferred Source

अगर ब्याज दर की बात करें, तो फिलहाल पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में 6.7% सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जो तिमाही चक्रवृद्धि के आधार पर जुड़ता है. यही कारण है कि यह स्कीम कम रिस्क में स्थिर रिटर्न चाहने वालों के बीच काफी फेमस है. इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट की शुरुआत आप महज ₹100 हर महीने से कर सकते हैं, वह भी ₹10 के मल्टीपल में. यानी कि छात्र, नौकरीपेशा, हाउस वाइट या स्मॉल बिजनेस हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार इसमें इन्वेस्टमेंट कर सकता है.

इस स्कीम में मिलती है खास सुविध

इस स्कीम की एक और खास बात यह है कि पैसे जमा करने में भी आपको पूरी सुविधा मिलती है. असल में अगर आप नकद, चेक या ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए किस्त जमा कर सकते हैं.फिर चाहें तो अपने सेविंग अकाउंट को आरडी अकाउंट से लिंक कर मंथली किस्त अपने आप कटने की सुविधा भी ले सकते हैं. इतना ही नहीं, अगर आपके पास एकमुश्त रकम है, तो आप एक साथ कई महीनों या पूरे 5 साल की किस्त भी पहले ही जमा कर सकते हैं, जिससे बार-बार भुगतान की झंझट खत्म हो जाती है.

समझें ₹2000 का फुल कैलकुलेशन

अब समझते हैं ₹2000 हर महीने निवेश करने पर मिलने वाले रिटर्न को.तो अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में हर महीने ₹2000 जमा करते हैं और इसे पूरे 5 साल तक जारी रखते हैं, तो 60 महीनों में आपकी कुल जमा राशि ₹1,20,000 हो जाएगी. असल में तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज के चलते इस पर मिलने वाला ब्याज धीरे-धीरे जुड़ता रहेगा.इस कैलकुलेशन के मुताबिक, मैच्योरिटी पर आपको करीब ₹22,732 का ब्याज मिलेगा. यानी कि 5 साल पूरे होने पर आपके हाथ में कुल ₹1,42,732 का फंड होगा.


कौन खोल सकता है खाता

अब सवाल उठता है कि यह खाता कौन खोल सकता है. असल में पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में एक वयस्क व्यक्ति अपने नाम से खाता खोल सकता है.तो इसके अलावा 10 साल या उससे अधिक उम्र के नाबालिग भी अपने नाम से आरडी अकाउंट खुलवा सकते हैं.असल में ज्वाइंट अकाउंट की सुविधा भी इस स्कीम में मौजूद है, जिससे परिवार के सदस्य मिलकर भी बचत कर सकते हैं. हालांकि, फिलहाल एनआरआई इस स्कीम के तहत अकाउंट नहीं खोल सकते, यह बात ध्यान में रखना जरूरी है.

सबसे सेफ है पोस्ट ऑफिस स्कीम

कुल मिलाकर, पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो सुरक्षित निवेश, गारंटीड रिटर्न और नियमित बचत की आदत डालना चाहते हैं.आप चाहे तो बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसा जोड़ना हो, इमरजेंसी फंड बनाना हो या फ्यूचर की किसी बड़ी जरूरत की तैयारी करनी हो, यह योजना बिना किसी रिस्क के आपकी फाइनेंशियली नींव को मजबूत करने में मदद करती है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकार से सलाह लें)

खबर से जुड़े FAQs

1. पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम क्या है?
यह एक मंथली सेविंग स्कीम है, जिसमें तय रकम हर महीने जमा कर 5 साल बाद पक्का रिटर्न मिलता है.

2. आरडी स्कीम में ब्याज दर कितनी है?
फिलहाल इस स्कीम में 6.7% सालाना ब्याज तिमाही चक्रवृद्धि आधार पर दिया जा रहा है.

3. ₹2000 महीने जमा करने पर कितना मिलेगा?
5 साल में कुल ₹1,20,000 जमा होंगे और मैच्योरिटी पर करीब ₹1,42,732 मिलेंगे.

4. आरडी खाता कौन खोल सकता है?
वयस्क, 10 साल से ऊपर के नाबालिग और ज्वाइंट अकाउंट धारक खाता खोल सकते हैं.

5. क्या यह स्कीम सुरक्षित है?
हां, यह भारत सरकार समर्थित योजना है, इसलिए इसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6