&format=webp&quality=medium)
पोस्ट ऑफिस की सभी स्कीम को हमेशा से इन्वेस्टमेंट के लिए सेफ माना जाता है.पोस्ट ऑफिस की PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) और SCSS (सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम) स्कीम सेफ इन्वेस्टमेंट का शानदार तरीका हैं. अगर आप हर महीने केवल 416 रुपए की सेविंग्स करेंगे, तो लंबे टाइम में बड़ा फंड बन सकता है. क्या आप जानते हैं कि PPF से 15 साल में करोड़पति बन सकते हैं, और SCSS से रिटायरमेंट के बाद 61,500 रुपए मासिक पेंशन मिल सकती है. आपको बता दें कि 2025 में PPF ब्याज करीब 7.1% और SCSS 8.2% है.तो अब आज जानेंगे और समझेंगे कि ये योजनाएं कैसे काम करती हैं, 416 रुपए से कैसे फायदा, कैलकुलेशन, और कैसे शुरू करें.
जी हां अगर आप रिटायरमेंट के लिए सेफ और पक्की आमदनी की चाहत रखते हैं, तो फिर पोस्ट ऑफिस की दो स्कीमें-पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन होने वाली है. इन दोनों में फेस्ड इन्वेस्टमेंट करके आप छोटी बचत से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. जहां PPF में लॉन्ग टर्म तक इन्वेस्टमेंट करने से करोड़ों रुपए का फंड बन सकता है, तो वहीं SCSS में निवेश से हर तीन महीने में तय ब्याज के रूप में पेंशन जैसी आमदनी मिल सकती है. असल में ये दोनों योजनाएं सरकारी गारंटी के साथ सुरक्षित और स्थायी रिटर्न देती हैं.
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) भारत सरकार की सबसे भरोसेमंद लंबी अवधि की बचत योजनाओं में से एक है. इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने पर ना केवल सुरक्षित रिटर्न मिलता है बल्कि टैक्स फ्री ब्याज का भी फायदा निवेशकों को मिलता है.जी हां सरकार इस पर फिलहाल 7.1% सालाना ब्याज देती है. इसकी मैच्योरिटी अवधि 15 साल की होती है, जिसे चाहें तो 5-5 साल की टाइमिंग के लिए दो बार बढ़ाया जा सकता है.इसमें सबसे बड़ी बात,ये है कि सालाना ₹1.5 लाख तक का निवेश टैक्स छूट के तहत आता है.यानी यह योजना लंबी अवधि में धन-संचय और टैक्स बचत दोनों का बेहतरीन जरिया है.
अगर आप करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं तो हर दिन केवल ₹416 की बचत से भी यह पॉसिबिल हो सकता है. जी हां, अगर आप रोजाना ₹416 यानी महीने के ₹12,500 पीपीएफ (Public Provident Fund) में जमा करते हैं, तो फिर सालभर में ₹1.5 लाख का निवेश पूरा हो जाएगा.जी हां यह योजना पूरी तरह टैक्स फ्री होने के साथ ही इसमें सरकार की गारंटी भी होती है.तो अगर आप इस बचत को 15 साल तक जारी रखते हैं, तो फिर करीब 7.1% ब्याज दर पर आपको करीब ₹41.35 लाख रुपए मिल सकते हैं, जिसमें ₹22.50 लाख निवेश और ₹18.85 लाख ब्याज शामिल होगा.
जी हां अगर यही इन्वेस्टमेंट आप 20 साल तक जारी रखते हैं, तो आपकी राशि ₹67.69 लाख तक पहुंच जाएगी, जबकि 25 साल में यह रकम करीब ₹1.03 करोड़ रुपए तक हो जाएगी. यानी कि रोज की छोटी-सी बचत लंबे समय में आपको टैक्स फ्री करोड़पति बना सकती है.
आपको बता दें कि सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए शानदार इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है.तो अगर कोई व्यक्ति 55 साल में अपनी मर्जी से रिटायर हो चुका है, तो वह भी इसमें इन्वेस्टमेंट कर सकता है. असल में इस स्कीम में सिंगल अकाउंट से अधिकतम ₹15 लाख और ज्वाइंट अकाउंट से ₹30 लाख तक जमा किया जा सकता है. इसके साथ सरकार इस पर करीब 8.2% का निश्चित ब्याज देती है, जो नियमित इनकम और सेफ इन्वेस्टमेंट का भरोसा देता है. SCSS लंबी अवधि में वित्तीय सुरक्षा और रिटायरमेंट के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होती है.
तो मान लीजिए आपने 35 साल की उम्र में PPF में निवेश शुरू किया और 25 साल बाद यानी 60 साल की उम्र में आपका PPF खाता करीब ₹1.03 करोड़ हो गया.तो अब इसमें से करीब ₹30 लाख आप SCSS में ज्वाइंट अकाउंट के जरिए निवेश कर सकते हैं, जिससे आपके पास PPF में भी ₹73 लाख बचे रहेंगे. वैसे SCSS में 30 लाख रुपये निवेश करने पर आपको तिमाही आधार पर ₹61,500 का ब्याज मिल सकता है,जो पूरे 5 साल तक नियमित मिलेगा. सालाना ब्याज दर 8.2% पर आधारित है. 5 साल बाद मूल राशि निकाल सकते हैं या 3 साल और बढ़ा सकते हैंय यह निवेश सुरक्षित है और मैच्योरिटी अवधि तक ब्याज दर स्थिर रहेगी.
तो अगर आप रोजाना केवल ₹416 बचाते हैं और PPF/SCSS में नियमित इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो फिर ना केवल आपकी पेंशन सुनिश्चित होगी बल्कि लंबे समय में आप करोड़पति भी बन सकते हैं.जी हां छोटी बचत से बड़ी उपलब्धि संभव है, इसलिए अभी शुरुआत करें और अपने वित्तीय भविष्य को मजबूत बनाएं.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
Q1-PPF क्या है और कैसे काम करता है?
PPF (Public Provident Fund) लंबी अवधि की बचत योजना है। इसमें सालाना 7.1% ब्याज मिलता है और निवेश टैक्स फ्री होता है.
Q2-SCSS किस उम्र के लिए है?
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है। 55 साल में रिटायर हो चुके लोग भी निवेश कर सकते हैं.
Q3-₹416 रोज़ाना निवेश से कितना फायदा हो सकता है?
₹416 रोज़ाना PPF में निवेश करने से 25 साल में लगभग ₹1.03 करोड़ का फंड बन सकता है.
Q4-SCSS में निवेश पर कितना ब्याज मिलेगा?
SCSS पर 8.2% सालाना ब्याज मिलता है, 30 लाख रुपये निवेश करने पर तिमाही आधार पर लगभग ₹61,500 ब्याज प्राप्त होगा.
Q5-क्या PPF और SCSS सुरक्षित हैं?
हां, दोनों योजनाएं सरकारी गारंटी के साथ सुरक्षित और स्थायी रिटर्न देती हैं