&format=webp&quality=medium)
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) अक्सर अपने निवेशकों को लुभाने का काम करती है. इस पर मिलने वाला रिटर्न और सेफ्टी लोगों को काफी पसंद आती है. असल में पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम उन लोगों के लिए एक दम परफेक्ट ऑप्शन है जो हर महीने तय आमदनी चाहते हैं. जी हां इस स्कीम में एक बार इन्वेस्टमेंट करने पर आपको हर महीने फिक्स ब्याज की रकम मिलती है, जो सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है. इसकी आप अपनी वाइफ के नाम निवेश करके उनको मालामाल कर सकते हैं.
असल में पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम की एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि इसे भारत सरकार का समर्थन प्राप्त है. इस स्कीम में आप अकेले या ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं.तो अगर आप अपनी वाइफ या परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने अधिकतम ₹9,250 तक का ब्याज मिल सकता है. यह योजना स्थिर आमदनी चाहने वालों के लिए बेस्ट है.
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) एक शानदार सरकारी स्कीम है, जिसमें निवेशक को हर महीने तय आमदनी का लाभ मिलता है. असल में इस स्कीम पर फिलहाल 7.4% सालाना ब्याज दर मिल रही है, जो कई बैंकों से ज्यादा है.तो आप सिर्फ ₹1000 से भी इस योजना की शुरुआत कर सकते हैं. सिंगल अकाउंट में अधिकतम ₹9 लाख तक और जॉइंट अकाउंट में ₹15 लाख तक निवेश किया जा सकता है. सुरक्षित और स्थिर रिटर्न चाहने वालों के लिए यह स्कीम बेहतरीन विकल्प है, स्पेशली रिटायर्ड लोगों के लिए.
तो अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) में ₹10 लाख का इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो फिर हर महीने आपको ₹6,167 का फिक्स ब्याज मिल सकता है.असल में यह स्कीम 5 साल की अवधि के लिए होती है और मैच्योरिटी पर आपका पूरा निवेश वापस मिल जाता है. यही कारण है कि इस स्कीम की खासियत यह है कि यह सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देने वाली सरकारी योजना है.ध्यान रहे, MIS खाता खुलवाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस का सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है. यह स्कीम स्थिर मासिक आय चाहने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है.
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) में आप संयुक्त खाता खोलकर अधिकतम 3 लोगों को शामिल कर सकते हैं. यह सुविधा पति-पत्नी या परिवार के सदस्यों के साथ निवेश करने के लिए बेहद शानदाम साबित होती है. असल में अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में ₹10 लाख का निवेश करते हैं, तो सिर्फ ब्याज से ही हर महीने आपको तय इनकम मिलती रहेगी, यह स्कीम उन लोगों के लिए खास है जो बिना जोखिम के स्थिर मासिक आमदनी चाहते हैं और अपना भविष्य सुरक्षित बनाना चाहते हैं.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
5 FAQs
1. पोस्ट ऑफिस MIS क्या है?
MIS एक सरकारी योजना है जिसमें निवेशक को हर महीने तय आमदनी मिलती है.
2. MIS में न्यूनतम और अधिकतम निवेश कितना है?
न्यूनतम ₹1000 है, सिंगल अकाउंट में अधिकतम ₹9 लाख और जॉइंट अकाउंट में ₹15 लाख तक निवेश किया जा सकता है.
3. MIS अकाउंट कौन खोल सकता है?
कोई भी व्यक्ति अकेले या परिवार के सदस्य के साथ जॉइंट अकाउंट खोल सकता है.
4. MIS पर वर्तमान ब्याज दर क्या है?
इस समय MIS पर 7.4% वार्षिक ब्याज दर मिल रही है.
5. 10 लाख निवेश पर मासिक आय कितनी होगी?
अगर ₹10 लाख का जॉइंट निवेश किया जाए तो हर महीने लगभग ₹6,167 का फिक्स ब्याज मिलेगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)