&format=webp&quality=medium)
Post Office Investment Scheme: इंडियन पोस्ट ऑफिस हमेशा से आम जनता की छोटी-बड़ी बचत को सेफ और बेनेफिट्स वाला बनाने के लिए फेमस रहा है.असल में पोस्ट ऑफिस की बचत स्कीम्स ना केवल भरोसेमंद हैं, बल्कि हर वर्ग के निवेशक के लिए शानदार ऑप्शन भी देता है. इन्हीं योजनाओं में से एक है मंथली इनकम स्कीम (MIS), जो खासकर उन लोगों के लिए बनाई गई है जिन्हें नियमित इनकम की जरूरत होती है.
इस स्कीम में अगर आप 1 लाख रुएये जमा करते हैं तो हर महीने आपको फिक्स ब्याज सीधे बैंक खाते में मिलता है.तो मतलब, आपकी मूल राशि सुरक्षित रहते हुए हर महीने आपको एक्स्ट्रा इनकम का लाभ मिलता है.
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम छोटे निवेशकों के लिए एक बेहतरीन बचत स्कीम मानी जाती है. इस स्कीम में आपको सालाना 7.4% का जबरदस्त ब्याज मिलता है, जो हर महीने आपके खाते में पहुंचता रहता है.वैसे इस स्कीम की खासियत यह है कि इसमें केवल 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है.साथ ही अगर निवेशक सिंगल अकाउंट खोलते हैं तो इसमें अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा करने की सुविधा है. वहीं, जॉइंट अकाउंट में तीन लोग मिलकर 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं.सेफ इन्वेस्टमेंट और हर महीने पक्की इनकम चाहने वालों के लिए यह स्कीम बेहद फायदेमंद मानी जाती है.
आपको बता दें कि डाकघर की मंथली इनकम स्कीम (MIS) में इन्वेस्टमेंट करने के लिए सबसे पहले आपके पास पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी होता है.इसके बिना सेविंग्स अकाउंट के आप एमआईएस खाता नहीं खुलवा सकते.
यह स्कीम पूरी तरह से सुरक्षित मानी जाती है क्योंकि इसे सरकार द्वारा संचालित किया जाता है. इस स्कीम में जमा की गई रकम 5 साल की टाइम पीरियड पूरा होने पर मैच्योर होती है. 5 साल पूरे होने के बाद आप चाहें तो अपनी रकम और ब्याज निकाल सकते हैं या फिर दोबारा इस स्कीम में निवेश जारी रख सकते हैं.
डाकघर की Monthly Income Scheme (MIS) में अगर कोई निवेशक 1,00,000 रुपये जमा करता है, तो वर्तमान ब्याज दर (7.4% प्रतिवर्ष) के हिसाब से उसे लगभग:
हर महीने : करीब-₹633
5 साल बाद मैच्योरिटी पर : पूरा ₹1,00,000 मूलधन वापस
यानी निवेशक को 5 साल तक हर महीने ₹633 (कुल लगभग ₹37,980) ब्याज मिलेगा और अंत में ₹1,00,000 मूलधन भी सुरक्षित लौटेगा.1,00,000 रुपए जमा करते हैं तो आपको हर महीने करीब 633 रुपए का फिक्स ब्याज मिलेगा। इसके साथ ही, मैच्यॉरिटी के बाद आपके पूरे 1,00,000 रुपएभी वापस कर दिए जाएंगे.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
5 FAQs
Q1. पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम क्या है?
यह एक सरकारी बचत योजना है जिसमें निवेशक को हर महीने फिक्स ब्याज इनकम मिलती है.
Q2. ₹1,00,000 निवेश पर कितना ब्याज मिलेगा?
ब्याज की राशि उस समय लागू ब्याज दर पर निर्भर करेगी और सीधे आपके बैंक खाते में क्रेडिट होगी.
Q3. पोस्ट ऑफिस MIS की अवधि कितनी होती है?
इस स्कीम की लॉक-इन अवधि 5 साल की होती है.
Q4. क्या इस स्कीम में संयुक्त खाता खुल सकता है?
हाँ, इसमें व्यक्तिगत और संयुक्त दोनों तरह से खाता खोला जा सकता है.
Q5. MIS स्कीम में मूल राशि सुरक्षित रहती है या नहीं?
हाँ, निवेशक की मूल राशि पूरी तरह सुरक्षित रहती है और अवधि पूरी होने पर वापस मिलती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)