बैंक FD हुई पुरानी! अब पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम की है बारी,बंपर रिटर्न के साथ उठाएं बिना रिस्क का फायदा

अगर आप एफडी के मुकाबले में अच्छा और सेफ रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में पैसे लगा सकते हैं. धांसू रिटर्न देने के साथ ये स्कीम पूरी तरह से सेफ भी होती है.
बैंक FD हुई पुरानी! अब पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम की है बारी,बंपर रिटर्न के साथ उठाएं बिना रिस्क का फायदा

आज के समय में फिक्स्ड इनकम के निवेशकों के बीच अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.असल में बैंकों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में कटौती के बाद निवेशक अब पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (POTD) की ओर मुड़ रहे हैं. असल में POTD की बात करें तो इसमें सरकार की गारंटी, ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच और एफडी से अधिक ब्याज दर जैसे फायदे मिल सकते हैं. यही कारण है कि लोग पारंपरिक बैंक FD की जगह पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम को अब सेफ और लाभकारी मान रहे हैं.यह बदलाव निवेश की दिशा को नए रास्ते पर ले जा रहा है.

क्यों बेस्ट पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

अगर आप सेफ और अच्छे रिटर्न वाला निवेश ढूंढ रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. असल में यह स्कीम फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह काम करती है, जिसमें आप 1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि के लिए इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. इसमें करीब 6.9% से 7.5% तक ब्याज दर मिलती है, जो कि कई बड़े बैंकों की FD से अधिक है. सरकार की गारंटी वाली इस स्कीम में तगड़ा ब्याज निवेश पर पा सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

अलग-अलग अवधि में निवेश

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम फिक्स्ड इनकम के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन के रूप में उभरी है, जिसमें आप अलग-अलग अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में कोई भी निवेशक 1 साल, 2 साल, 3 साल या 5 साल तक के लिए पैसे जमा कर सकते हैं. इसमें 1 वर्ष: 6.90, 2 वर्ष: 7.0, 3 वर्ष: 7.10, 5 वर्ष: 7.50. तक का ब्याज मिलेगा. यानी कि गारंटीड रिटर्न और सुरक्षित निवेश विकल्प वाली पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम के तहत निवेशक को जहां 1 साल पर 6.9%, 2 और 3 साल के लिए 7%, और 5 साल के लिए 7.5% सालाना ब्याज मिलता है.

टैक्स बचाने का है ऑप्शन

लेकिन अगर आप टैक्स बचत के साथ सेफ इन्वेस्टमेंट स्कीम की तलाश में हैं तो एफडी की जगह पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम चुनें.पोस्ट ऑफिस की 5 साल की टाइम डिपॉजिट स्कीम आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है. इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है, ठीक वैसे ही जैसे टैक्स-सेविंग बैंक एफडी में होता है.

इस स्कीम में ब्याज आय टैक्स के दायरे में आती है, लेकिन सेफ और गारंटी के मामले में यह स्कीम ग्रामीण और शहरी दोनों निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन बन चुकी है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6