&format=webp&quality=medium)
आज के टाइम में सेफ और स्थिर इनकम की तलाश वैसे तो हर किसी को रहती ही है. तो इसलिए पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) ऐसे निवेशकों के लिए बेहतरीन ऑप्शन होती है. जो अपने पैसों पर गारंटीड रिटर्न चाहते हैं,यहां निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में आपको एक बार में राशि जमा करनी होती है और उसके बाद हर महीने तय ब्याज आपके खाते में आता रहता है. खास बात यह है कि इसमें मार्केट के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता और इन्वेस्टमेंट पूरी तरह सेफ रहता है. यही कारण है कि आम लोग से लेकर रिटायर्ड व्यक्ति तक के लिए इस स्कीम को भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट मानते हैं.
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में एकमुश्त इन्वेस्टमेंट करने पर आपको नियमित ब्याज के रूप में तय राशि मिलती रहती है, जिससे रोजमर्रा के खर्च आसानी से पूरे किए जा सकते हैं.इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मार्केट के उतार-चढ़ाव का कोई खतरा नहीं होता है.
फिलहाल पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर 7.4% सालाना ब्याज दर मिल रही है, जो हर मंथ फिक्स किस्तों में आपके खाते में आती है. निवेशक इसमें 1000 रुपए के गुणक में राशि लगा सकते हैं.सबसे खास बात यह है कि इसमें सिंगल और जॉइंट दोनों तरह से खाता खोलने की सुविधा मिलती है. इस कारण ये यह योजना रिटायर्ड लोगों और सेफ इनकम चाहने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प मानी जाती है.
अगर आप पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम में 9 लाख रुपए का एकमुश्त इन्वेस्टमेंट करते हैं तो फिर आपको हर मंथ 5550 रुपए का फिक्स ब्याज मिलने वाला है. एमआईएस स्कीम के जरिए हर महीने मिलने वाला ब्याज का पैसा सीधे आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में जमा होता रहता हैय पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम 5 साल में मैच्यॉर हो जाती है.
इसमें अगर कोई सिंगल अकाउंट खुलवाता है तो वह अधिकतम 9 लाख रुपए तक निवेश कर सकता है.जबकि ज्वाइंट अकाउंट के मामले में यह सीमा बढ़कर 15 लाख रुपए हो जाती है. इस स्कीम की अवधि 5 साल तय है, जिसके बाद निवेशक को पूरी राशि वापस मिल जाती है.
वैसे अगर आप हर महीने 5,550 रुपए की गारंटीड इनकम चाहते हैं तो फिर पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.बस इसके लिए आपको सबसे पहले इस स्कीम में अपना खाता खुलवाना होगा और फिर एकमुश्त 9 लाख रुपए तक का निवेश करना होगा.इसके साथ ही इस इन्वेस्टमेंट पर आपको फिलहाल करीब 7.4% ब्याज दर के हिसाब से हर महीने 5,550 रुपये तय आमदनी मिलेगी. 5 साल की अवधि पूरी होने पर पूरी मूल राशि भी वापस मिल जाती है, जिससे यह स्कीम सुरक्षित और लाभदायक बनती है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
5 FAQs
Q1-पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम क्या है?
यह एक सुरक्षित निवेश योजना है जिसमें एकमुश्त राशि जमा करके हर महीने तय ब्याज प्राप्त होता है.
Q2-MIS में कितना निवेश करना होता है?
न्यूनतम 1,000 रुपये और उसके मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है.
Q3-मासिक आय कितनी मिल सकती है?
निवेश राशि के हिसाब से हर महीने निश्चित ब्याज, उदाहरण के लिए 9 लाख रुपये पर 5,550 रुपये प्रति .
Q4-क्या इसमें जोखिम है?
नहीं, यह योजना पूरी तरह सुरक्षित है और बाजार उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होती.
Q5-कितने समय के लिए निवेश करना होता है?
इस योजना में निवेश 5 वर्षों के लिए होता है, जिसे बाद में बढ़ाया जा सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)