&format=webp&quality=medium)
(Representational Image)
Diwali Special gift for Parents: पोस्ट ऑफिस (Post Office) की स्माल सेविंग्स स्कीम्स हमेशा से ही निवेश करने के लिए बेहतर ऑप्शन रही हैं. इसमें सबसे अच्छी बात है कि इसमें गारंटडी रिटर्न के साथ डिपॉजिट पूरी तरह सेफ रहता है. इनमें निवेश पर मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर नहीं होता है. पोस्ट ऑफिस कई तरह की डिपॉजिट स्कीम्स की ऑफर करता है. इनमें से एक स्कीम पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) है. इस दिवाली आप अपने माता-पिता को यह फाइनेंशियल गिफ्ट दे सकते हैं. फिलहाल, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर सरकार 7.6 फीसदी सालाना ब्याज ऑफर कर रही है.
कम्पाउंड इंटरेस्ट रेट कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर सीनियर सिटीजंस स्कीम में आप एकमुश्त 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो सालाना 7.6 फीसदी (कंपाउंडिंग) की ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद यानी मैच्योरिटी पर कुल रकम 7,21,160 रुपये होगी. यहां आपको ब्याज के रूप में 2,21,160 रुपये का फायदा हो रहा है. इस तरह, हर तिमाही ब्याज 11,058 रुपये मिलेगा.
पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, SCSS में सालाना ब्याज 7.6 फीसदी मिल रहा है. सरकार हर तिमाही ब्याज दरों की समीक्षा करती है. इस स्कीम में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है. 1000 रुपये के मल्टीपल में डिपॉजिट किया जा सकता है. साथ ही इसमें मैक्सिमम 15 लाख रुपये निवेश किया जा सकता है. इसमें एकमुश्त निवेश करना होता है.
SCSS के अंतर्गत, 60 साल या उससे ज्यादा की उम्र का व्यक्ति अकाउंट खुलवा सकता है. अगर कोई 55 साल या उससे ज्यादा का है लेकिन 60 साल से कम का है और VRS ले चुका है तो वह भी SCSS में अकाउंट खोल सकता है. लेकिन शर्त यह है कि उसे रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलने के एक माह के अंदर यह अकाउंट खुलवाना होगा और इसमें डिपॉजिट किया जाने वाला अमाउंट रिटायरमेंट बेनिफिट्स के अमांउट से ज्यादा नहीं होना चाहिए.
वेबसाइट के मुताबिक, SCSS के तहत डिपॉजिटर इंडीविजुअली या अपनी पत्नी/पति के साथ ज्वॉइंट में एक से ज्यादा अकाउंट भी रख सकता है. लेकिन सभी को मिलाकर मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट लिमिट 15 लाख से ज्यादा नहीं हो सकती. 1 लाख से कम रकम के साथ अकाउंट कैश में खुलवाया जा सकता है लेकिन उससे ज्यादा रकम के लिए चेक का इस्तेमाल करना होगा.