शेयर बाजार की उठापटक के बीच Small Savings Schemes: ब्याज दरें स्थिर होने पर अब पोर्टफोलियो को कैसे बैलेंस करें?

1 अप्रैल 2026 से PPF, KVP, SCSS और सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 4% से 8.2% तक का रिटर्न जारी रहेगा. ये सरकारी स्कीम्स सुरक्षित निवेश, टैक्स बेनिफिट और स्थिर आय का बेहतरीन विकल्प हैं. जानें कहां निवेश करें और क्या होगा आपके पैसे पर असर.
शेयर बाजार की उठापटक के बीच Small Savings Schemes: ब्याज दरें स्थिर होने पर अब पोर्टफोलियो को कैसे बैलेंस करें?

निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस या बैंक-कौन सा विकल्प है बेस्ट? (फोटो सोर्स-एआई)

हर नया फाइनेंशियल ईयर निवेशकों के लिए नई उम्मीदें और नए सवाल लेकर आता है कि क्या इस बार ब्याज बढ़ेगा? क्या सेविंग स्कीम्स में बदलाव होगा? और सबसे जरूरी अब पैसा कहां लगाया जाए? असल में 1 अप्रैल 2026 से सरकार ने छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) की ब्याज दरों पर फैसला ले लिया है, राहत की बात ये है कि इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया. यानी PPF, KVP, SCSS, सुकन्या जैसी स्कीम्स पर वही पुराना भरोसेमंद रिटर्न जारी रहेगा. लेकिन असली सवाल यही है इसका आपके पैसे और निवेश स्ट्रैटेजी पर क्या असर पड़ेगा?

5 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

  • 1 अप्रैल से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
  • रिटर्न रेंज: 4% से 8.2%
  • सबसे ज्यादा ब्याज: SCSS और सुकन्या (8.2%)
  • सरकारी गारंटी = लगभग जीरो रिस्क
  • लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए मजबूत ऑप्शन
Add Zee Business as a Preferred Source

1 अप्रैल से क्या बदलेगा?

  • असल में कुछ भी नहीं बदलाव नहीं होगा.
  • ब्याज दरें जस की तस हैं
  • अप्रैल-जून 2026 तिमाही में पुराने रेट लागू
  • निवेशकों को पहले जैसा ही रिटर्न मिलेगा
  • यानी कि अगर आपने पहले से निवेश किया है, तो राहत की खबर है

ये इतना जरूरी क्यों है?

  • बाजार में अनिश्चितता के बीच गारंटीड रिटर्न
  • फिक्स्ड ब्याज से फाइनेंशियल प्लानिंग आसान
  • रिटायरमेंट और लॉन्ग टर्म सेविंग के लिए सेफ ऑप्शन
  • जब शेयर बाजार डगमगाता है, तब ये स्कीम्स मजबूत सहारा बनती हैं

क्या हैं Small Savings Schemes?

  • ये सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सेविंग स्कीम्स हैं
  • इनमें पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है
  • तय ब्याज मिलता है
  • पोस्ट ऑफिस और बैंक में मौजूद
  • यानी ये स्कीम्स Safe Investment और Fixed Return का कॉम्बिनेशन हैं

सभी स्कीम्स और ब्याज दरें

स्कीम का नाम

ब्याज दर (प्रतिवर्ष)

सेविंग अकाउंट4.00%
1 साल टाइम डिपॉजिट (TD)6.90%
2 साल टाइम डिपॉजिट (TD)7.00%
3 साल टाइम डिपॉजिट (TD)7.10%
5 साल टाइम डिपॉजिट (TD)7.50%
रिकरिंग डिपॉजिट (RD)6.70%
सीनियर सिटीजन स्कीम (SCSS)8.20%
मंथली इनकम स्कीम (MIS)7.40%
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)7.70%
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)7.10%
किसान विकास पत्र (KVP)7.50%
महिला सम्मान योजना7.50%
सुकन्या समृद्धि योजना8.20%

सबसे ज्यादा ब्याज कहां मिल रहा है?

टॉप 2 स्कीम्स

SCSS (Senior Citizen Saving Scheme)-8.2%
Sukanya Samriddhi Yojana- 8.2%

अगर आप सुरक्षित और हाई रिटर्न चाहते हैं, तो ये बेस्ट ऑप्शन हैं

किन लोगों के लिए कौन सी स्कीम सही है?

  • रिस्क फ्री निवेश-PPF, NSC
  • मंथली इनकम-MIS
  • सीनियर सिटीजन-SCSS
  • बेटी के लिए सेविंग-सुकन्या
  • मिड टर्म निवेश-KVP

पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में इन्वेस्टमेंट कैसे करें?

Offline तरीका

  • पोस्ट ऑफिस जाएं
  • स्कीम का फॉर्म भरें
  • KYC डॉक्यूमेंट जमा करें
  • पैसा जमा करें
  • अकाउंट तुरंत खुल जाएगा

Online तरीका

  • IPPB या नेट बैंकिंग से
  • लॉगिन करें
  • स्कीम चुनें
  • निवेश करें

निवेश शुरू करने की न्यूनतम रकम

  • PPF: ₹500
  • RD: ₹100/महीना
  • KVP: ₹1000
  • SCSS: ₹1000
  • Sukanya: ₹250
  • यानी छोटी रकम से भी शुरुआत संभव
small saving scheme


निवेश का पूरा प्रोसेस क्या है?


1. स्कीम चुनें
2. फॉर्म भरें
3. KYC पूरा करें
4. पैसा जमा करें
5. पासबुक/सर्टिफिकेट लें

ब्याज कैसे मिलता है?

PPF-सालाना
SCSS-तिमाही
MIS-हर महीने
आपकी जरूरत के हिसाब से इनकम

क्या टैक्स बेनिफिट मिलता है?

  • हां....PP- टैक्स फ्री
  • NSC-80C

आपके लिए इसका क्या मतलब?

  • अगर आप निवेशक हैं तो आपको मिलेगा गारंटीड रिटर्न
  • मार्केट की अनिश्चितता में Safe Option
  • लॉन्ग टर्म वेल्थ बनाने का मौका
  • टैक्स सेविंग और स्थिर इनकम
  • यानी अगर आप सुरक्षित निवेश चाहते हैं, तो ये स्कीम्स अभी भी नंबर 1 विकल्प हैं

अब क्या करें?

  • अपने गोल्स तय करें
  • सही स्कीम चुनें
  • जल्दी निवेश शुरू करें
  • पोर्टफोलियो बैलेंस रखें

क्या पैसा फंस जाता है

  • नहीं, लेकिन लॉक-इन पीरियड होता है
  • PPF-15 साल
  • SCSS-5 साल

क्या ये FD से बेहतर हैं?

  • कई मामलों में हां
  • असल में ज्यादा ब्याज
  • टैक्स बेनिफिट
  • सरकारी सुरक्षा

क्या ये 100% सुरक्षित हैं?

हां क्योंकि सरकार समर्थित और लगभग जीरो रिस्क है


सरकार ने ब्याज दरें क्यों नहीं बदलीं?

  • आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए
  • निवेशकों का भरोसा बनाए रखने के लिए
  • महंगाई और ब्याज संतुलन

आपके काम की बात

अगर आप चाहते हैं तो फिर सुरक्षित निवेश करें तो ये ऑप्शन बेस्ट हैं,क्योंकि यहां गारंटीड रिटर्न के साथ लंबी अवधि की ग्रोथ मिलेगी. तो फिर Small Savings Schemes अभी भी सबसे मजबूत ऑप्शन हैं

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या PPF में निवेश सुरक्षित है?

हां, पूरी तरह सुरक्षित

Q2 SCSS में कितना ब्याज मिलता है?

8.2% सालाना

Q3 सुकन्या योजना कितने साल की होती है?

21 साल

Q4 क्या KVP में पैसा डबल होता है?

हां, तय समय में

Q5 क्या ये स्कीम्स FD से बेहतर हैं?

कई मामलों में हां

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6