NSC Vs KVP Vs FD Vs PPF: पोस्ट ऑफिस की गारंटीड रिटर्न देने वाली स्कीम, कहां कितने दिनों मे पैसे होंगे डबल

पोस्ट ऑफिस की NSC, KVP, FD और PPF जैसी सेविंग्स स्कीम बेहद पॉपुलर हैं, जहां स्थिर लेकिन सुरक्षित रिटर्न मिल रहा है. क्या आपको पता है कि यहां पैसे डबल होने में कितना समय लगता है.
NSC Vs KVP Vs FD Vs PPF: पोस्ट ऑफिस की गारंटीड रिटर्न देने वाली स्कीम, कहां कितने दिनों मे पैसे होंगे डबल

किसी भी स्कीम में पैसे लगाते समय यह सवाल जरूर आता है कि यहां कितने दिनों में पैसे डबल हो जाएंगे. (reuters)

Post Office Small Savings: पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग्स स्कीम निवेशकों को रिटर्न की गारंटी देती हैं. NSC, KVP, FD या नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट स्कीम पर तय ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी तक रिटर्न मिलता है. वहीं PPF की बात करें तो समय समय पर ब्या दरों में बदलव हे सकता है. फिलहाल पीरियड में पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम में अपके पैसों पर सरकर की गारंटी होती है और यहां निवेश पूरी तरह से सुरक्षित होता है. कुछ स्कीम की मैच्योरिटी 1 साल से 5 साल तो कुछ स्कीम लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के बढ़ावा देती हैं, जैसे पब्लिक प्रोविडेंट फंड. निवेशकों के मन में किसी भी स्कीम में पैसे लगाते समय यह सवाल जरूर आता है कि यहां कितने दिनों में पैसे डबल हो जाएंगे.

रुल ऑफ 72 से करें कैलकुलेट

रुल ऑफ 72 को एक्सपर्ट्स एक सटीक फॉर्मूला मानते हैं, जिसके जरिए यह तय किया जाता है कि आपका निवेश कितने दिनों में डबल हो जाएगा. इसे ऐसे समझें कि मान लिया आपने किसी स्कीम में निवेश किया है, जिसमें सालाना ब्याज 9 फीसदी मिलता है. ऐसे में आपको रूल 72 के तहत 72 में 9 का भाग देना होगा. 72/9= 8 साल, यानी इस स्कीम के तहत आपके पैसे 8 साल में दोगुने हो जाएंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)

ब्याज दर: 6.8%
कितने दिनों में पैसे डबल: 72/6.8= 10.58 साल, यानी करीब 126 महीने

खसियत: NSC के तहत सिंगल अकाउंट के अलावा ज्वॉइंट अकाउंट की भी सुविधा मिल रही है. पोस्ट ऑफिस में मिनिमम 1000 रुपये के निवेश के साथ यह अकाउंट खुलवा सकते हैं. इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है. इस स्कीम में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के धारी 80सी के तहत छूट मिलती है.

5 साल की टाइम डिपॉजिट (FD)

ब्याज दर: 6.7%
कितने दिनों में पैसे डबल: 72/6.8= 10.74 साल यानी करीब 128 महीने

खासियत: टाइम डिपॉजिट में भी सिंगल अकाउंट के साथ ज्वॉइंट अकाउंट की सुविधा है. मिनिमम 1000 रुपये के निवेश के साथ यह अकाउंट किसी भी ब्रॉन्च में खोला जा सकता है. इसमें निवेश की अधिकतम लिमिट नहीं है. 5 साल की एफडी पर इनकम टैक्स एक्ट के धारा 80सी के तहत छूट मिलती है.

किसान विकास पत्र (KVP)

ब्याज दर: 6.9%
कितने दिनों में पैसे डबल: 72/6.9= 10.43 साल, यानी 124 महीने

खासियत: यहां कम से कम 1000 रुपये निवेश के साथ अकाउंट खोला जा सकता है. अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है. ज्वॉइंट अकाउंट की भी सुविधा है, जिसमें 3 एडल्ट शामिल हो सकते हैं.

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

ब्याज दर: 7.1%
कितने दिनों में पैसे डबल: 72/7.1= 10.14 साल, यनी करीब 120 महीने

खासियत: यह लंबी अवधि के निवेश को बढ़ावा देने वाली स्कीम है. इसकी मैच्योरिटी 15 साल हेती है. इसमें कम से कम 500 रुपये सालाना और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश किया जा सकता है. खाते में सालभर में 12 इंस्टालमेंट में पैसे जमा करने की सुविधा मिलती है. सिर्फ सिंगल अकाउंट खोलने की सुविधा है. निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के धारी 80सी के तहत छूट मिलती है. इसमें मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्‍स फ्री है.