&format=webp&quality=medium)
FD निवेश के मामले में हमेशा से लोगों का भरोसेमंद जरिया रही है. लेकिन बीते कुछ समय से बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों को कम करना शुरू कर दिया है, इसके चक्कर में लोगों का मुनाफा भी कम हो रहा है. अगर आप भी उन निवेशकों में से हैं जो सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाले निवेश को पसंद करते हैं तो पोस्ट ऑफिस की कुछ स्कीम्स में इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं. वहां ऐसी तमाम स्कीम्स हैं जिसमें आपको 7 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज मिल सकता है. यहां जानिए इन स्कीम्स के बारे में.
बैंक की तरह पोस्ट ऑफिस में भी अलग-अलग टेन्योर के साथ कई तरह की एफडी के ऑप्शंस मौजूद हैं. अगर 7% या इससे ज्यादा ब्याज दर की बात करें तो इसमें दो साल की एफडी पर 7%, 3 साल की एफडी पर 7.1% और 5 साल की एफडी पर 7.5% ब्याज दिया जा रहा है. ऐसे में आप यहां बेहतर ब्याज दरों के साथ पैसा निवेश कर सकते हैं.
NSC के नाम से पॉपुलर इस स्कीम में भी आपको 7 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज मिलेगा. ये स्कीम 7.7% ब्याज दे रही है. ये भी एक डिपॉजिट स्कीम है, जिसमें एकमुश्त रकम जमा की जाती है. ये स्कीम 5 साल में मैच्योर होती है. आप इसमें 1000 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं. अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है.
ये स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जाती है. इसमें भी 5 साल के लिए रकम जमा की जाती है. मौजूदा समय में इस स्कीम पर 8.2 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है. ऐसे में सीनियर सिटीजंस इस स्कीम के जरिए अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस MIS के नाम से पॉपुलर ये स्कीम मंथली कमाई कराने वाली है. इसमें 1 बार पैसा जमा करके 5 साल तक हर महीने ब्याज से कमाई कर सकते हैं. इसमें सिंगल अकाउंट में 9 लाख और जॉइंट में 15 लाख तक की रकम जमा की जा सकती है. जमा पर 7.4 फीसदी के हिसाब से ब्याज दिया जाता है. जॉइंट अकाउंट में 15 लाख जमा करके इस स्कीम से हर महीने 9,250 रुपए तक की कमाई की जा सकती है.
अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं तो PPF को चुन सकते हैं. इस स्कीम में 7.1 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है. इसमें न्यूनतम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना जमा कर सकते हैं. ये स्कीम 15 साल में मैच्योर हो जाती है. इसके जरिए बड़ा कॉपर्स तैयार किया जा सकता है.
अगर आप बेटी के पिता हैं और आपकी बेटी 10 साल से कम है, तो आप इस स्कीम में उसके लिए निवेश कर सकते हैं. ब्याज के लिहाज से देखें तो ये आपको 8.2% के हिसाब से ब्याज दे रही है. इसमें सालाना 250 रुपए न्यूनतम और 1.5 लाख रुपए अधिकतम जमा किए जा सकते हैं. 15 साल लगातार निवेश करना होता है और 21 साल में स्कीम मैच्योर होती है.