Post Office Schemes: छोटी बचत योजनाओं में किया है निवेश, जानिए किस सर्विस पर लगते हैं कितने चार्ज

Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस के तहत कई सारी सेविंग्स स्कीम में निवेश किया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस की तरफ से दी जाने वाली सर्विस में अलग-अलग चार्ज वसूल किए जाते हैं.
Post Office Schemes: छोटी बचत योजनाओं में किया है निवेश, जानिए किस सर्विस पर लगते हैं कितने चार्ज

PO Schemes Service Charges: अगर आप आने वाले समय में निवेश करने की सोच रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम में निवेश कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और इसमें बेहतर रिटर्न भी मिलता है. इसके अलावा पोस्ट ऑफिस के तहत किए गए निवेश में टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है. इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत डेढ़ लाख तक की राशि पर डिडक्शन का बेनेफिट भी मिलता है. आइए जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस स्कीम के तहत दिए जाने वाली सर्विस पर कितना चार्ज वसूल किया जाता है.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

a

Add Zee Business as a Preferred Source

पोस्ट ऑफिस की इन सर्विस पर लगता है इतना चार्ज

  • डुप्लीकेट पासबुक जारी करना - 50 रुपए
  • खो गए या खराब पासबुक के बदले पासबुक जारी करना - 10 रुपए प्रति रजिस्ट्रेशन
  • अकाउंट की स्टेटमेंट या डिपॉजिट की रसीद - 20 रुपए प्रति मामला
  • नॉमिनेशन में बदलाव या रद्द करना - 50 रुपए
  • अकाउंट को ट्रांसफर करना - 100 रुपए
  • अकाउंट की प्लेजिंग करना - 100 रुपए
  • सेविंग्स बैंक अकाउंट में चेक बुक जारी करना - एक कैलेंडर ईयर में 10 लीफ तक के लिए कोई फीस नहीं और उसके बाद प्रति चेक लीफ 2 रुपए देने होंगे
  • चेक के डिसऑनर पर लगने वाला चार्ज - 100 रुपए फीस देनी होती है

पोस्ट ऑफिस के तहत इन योजनाओं में करें निवेश

अगर आप सुरक्षित और सरकारी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम में निवेश कर सकते हैं. इसके तहत आप सेविंग्स अकाउंट, रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट, टाइम डिपॉजिट अकाउंट, मंथली इनकम स्कीम, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि स्कीम, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6