&format=webp&quality=medium)
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) में ज्वॉइंट अकाउंट खुलवाकर आप जबरदस्त फायदा पा सकते हैं. (PTI)
Post Office MIS Joint Account: पोस्ट ऑफिस में कुछ स्माल सेविंग्स स्कीम हैं, जहां ज्वॉइंट अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) भी इन्हीं में है, जहां ज्वॉइंट अकाउंट का जबरदस्त फायदा मिलता है. इस स्कीम के तहत एक बार पैसे जमा कर दें तो आपके अकाउंट में हर महीने आजीवन पैसे आता रहेगा. वैसे तो स्कीम की अवधि 5 साल की होती है, लेकिन इसे 5-5 साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है. अगर आप हस्बैंड वाइफ हैं तो इस स्कीम का फायदा रेगुलर मंथली इनकम के रूप में उठा सकते हैं. डाकघर की स्कीम होने के नाते यह पूरी तरह से रिस्क फ्री होती है और रिटर्न की गारंटी है.
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम पर अभी 6.6 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. इसमें सिंगल अकाउंट के जरिए अधिकतम 4.5 लाख और ज्वॉइंट अकाउंट में 9 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के तहत आपकी कुल जमा पर जो सालाना ब्याज मिलता है, उसे 12 हिस्सों में बांट दिया जाता है. इससे जो रकम तय होती है, वह हर महीने आपके अकाउंट में आती है. अगर आपने ज्वॉइंअ अकाउंट के जरिए 9 लाख रुपये जमा किए हैं तो 6.6 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से इस रकम पर कुल ब्याज 59400 रुपये होगा.
इस रकम को साल के 12 महीनों में बांट दिया जाएगा. इस तरह हर महीने का ब्याज करीब 4950 रुपये होगा. सिंगल अकाउंट के तहत 4.5 लाख रुपये जमा करते हैं तो मंथली आने वाला ब्याज 2475 रुपये होगा.
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है. जो लोग किसी निवेश के विकल्प के जरिए रेगुलर मंथली इनकम करना चाहते हैं, उनके लिए यह स्कीम बेहतर है. रिठटायरमेंट के बाद निवेश योजनाओं में भी यह पॉपुलर स्कीम है.
अगर पोस्ट ऑफिस में बचत खाता है तो इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है. इसके लिए आपके पास आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, 2 पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ होने चाहिए. ये डॉक्युमेंट हैं तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम का फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन भरें और इन्हें उसके साथ सबमिट कर दें. अकाउंट शुरू करने के लिए शुरू में 1000 रुपये कैश या चेक जमा करना होता है. फॉर्म पर नॉमिनी का नाम भी देने की सुविधा है.