&format=webp&quality=medium)
अनगिनत मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों और रिक्शा चालकों को ₹3000 की पेंशन देती है PM-SYM स्कीम (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
आज कमाया और तभी आज खाया.. यह कहानी देश के उन अनगिनत मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों और रिक्शा चालकों की है, जो पूरा दिन पसीना बहाते हैं तब जाकर कहीं एक वक्त की रोटी नसीब होती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब यह शरीर बूढ़ा हो जाएगा, जब हाथ-पैर काम करना बंद कर देंगे, तब क्या होगा?
अगर आप भी इसी तरह का जीवन जीते हैं तो जान लें कि सरकार की एक स्कीम आपके बहुत काम आने वाली है, जिससे बुढ़ापे की सारी टेंशन दूर हो सकती है. हम बात कर रहे हैं केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना' (PM-SYM) की जो आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
जी हां सोचिए, महीने में केवल ₹55 का इन्वेस्टमेंट आपको बुढ़ापे में ₹3000 की पक्की पेंशन दिला सकता है. तो आइए समझेंगे कि यह स्कीम क्या है और आप इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट की टेंशन होगी खत्म! 20 से 50 की उम्र तक के लिए नोट कर लें ये 'पेंशन चेकलिस्ट', कभी नहीं होगी पैसों की तंगी
18 साल- 55 रुपए निवेश
19 साल- 58 रुपए निवेश
20 साल- 61 रुपए निवेश
21 साल- 64 रुपए निवेश
22 साल- 68 रुपए निवेश
23 साल- 72 रुपए निवेश
24 साल- 76 रुपए निवेश
25 साल- 80 रुपए निवेश
26 साल- 85 रुपए निवेश
27 साल- 90 रुपए निवेश
28 साल- 95 रुपए निवेश
29 साल- 100 रुपए निवेश
30 साल- 105 रुपए निवेश
31 साल- 110 रुपए निवेश
32 साल- 120 रुपए निवेश
33 साल- 130 रुपए निवेश
34 साल- 140 रुपए निवेश
35 साल- 150 रुपए निवेश
36 साल-160 रुपए निवेश
37 साल-170 रुपए निवेश
38 साल-180 रुपए निवेश
39 साल-190 रुपए निवेश
40 साल- 200 रुपए निवेश
(नोट: 60 साल की उम्र तक आपको यह पैसा हर महीने जमा करना होगा.)

| सुविधा | फायदा |
| Guaranteed Pension | ₹3000 महीना |
| सरकार का योगदान | बराबर हिस्सा |
| कम निवेश | ₹55 से शुरुआत |
| Auto Debit सुविधा | आसान भुगतान |
| परिवार सुरक्षा | Spouse Pension |
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना उन लोगों के लिए बेस्ट होती है, जो आज तो मेहनत करके पैसा कमा रहे हैं लेकिन आने वाले कल की टेंशन रहती है.तो अब महीने के ₹55 से लेकर ₹200 तक की बचत कोई बड़ा बोझ नहीं है, लेकिन इसके बदले मिलने वाली ₹3000 की पेंशन आपके बुढ़ापे की लाठी बन सकती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 किस्त जमा करना भूल गए तो क्या होगा?
आप बकाया पैसा और थोड़ा सा ब्याज भरकर अपनी स्कीम को फिर से शुरू कर सकते हैं
Q2 क्या पति-पत्नी दोनों को पेंशन मिल सकती है?
दोनों अलग-अलग खाता खुलवा सकते हैं,60 साल के बाद दोनों को ₹3000-₹3000 की अलग पेंशन मिलेगी
Q3 बाद में सैलरी 15 हजार से ज्यादा हो गई तो क्या होगा?
एक बार स्कीम से जुड़ गए तो आपकी पेंशन पक्की है, बस समय पर अपनी किस्त भरते रहें
Q4 60 साल के बाद पैसा लेने कहां जाना होगा?
पैसा हर महीने अपने आप आपके बैंक खाते में आ जाएगा,पूरा सिस्टम ऑटोमैटिक है
Q5 क्या ई-श्रम कार्ड होना जरूरी है?
जरूरी नहीं है, लेकिन अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है तो रजिस्ट्रेशन का काम बहुत जल्दी और आसानी से हो जाता