सरकारी स्कीम: सिर्फ 2 रुपये रोज बचाएं, मिलेगा 36 हजार रु सालाना; 45 लाख से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन

कम आयवर्ग वालों को बुढ़ापे में वित्तीय सुरक्षा के लिए मोदी सरकार की एक खास स्कीम पीएम श्रम योगी मानधन है. इस स्कीम के जरिए हर महीने बेहद ही कम अंशदान करने पर 60 साल की उम्र के बाद मंथली 3000 रुपये पेंशन का प्रावधान है.
सरकारी स्कीम: सिर्फ 2 रुपये रोज बचाएं, मिलेगा 36 हजार रु सालाना; 45 लाख से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में 18 साल की उम्र से 40 साल की उम्र के बीच जुड़ सकते हैं. (PTI)

PM Shram Yogi Mandhan Scheme: आज के दौर में अगर इनकम बेहद कम है तो घर का खर्च चलाना मुकिल हो जाता है, भविष्य के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करना तो दूर की बात है. ऐसे असंगठित क्षेत्र के कम आयवर्ग वालों को बुढ़ापे में वित्तीय सुरक्षा के लिए मोदी सरकार की एक खास स्कीम पीएम श्रम योगी मानधन है. इस स्कीम के जरिए हर महीने बेहद ही कम अंशदान करने पर 60 साल की उम्र के बाद मंथली 3000 रुपये या 36 हजार रुपये सालाना पेंशन का प्रावधान है. इस स्कीम के तहत 18 साल से 40 साल के बीच के तहत कोई भी भारतीय नागरिक आसान शर्तों के साथ जुड़ सकता है. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार 10 सितंबर 2021 तक इस स्कीम में करीब 45.11 लाख लोग जुड़ चुके हैं.

मंथली आय 15 हजार से कम हो

पीएम श्रम योगी मानधन योजना छोटे कामगारों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार ने शुरू की है. इसमें एक शर्त यह है कि योजना से जुड़ने वाली की मंथली इनकम 15 हजार रुपये से ज्यादा न हो. सरकार की इस स्कीम में हिस्सा लेने में महिलाएं पुरूषों के मुकाबले आगे हैं. इस स्कीम में कोई भी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला नागरिक जुड़ सकता है. पीएम श्रम योगी मानधन का फायदा दिहाड़ी मजदूर से लेकर मेड, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन और स्वीपर या इस तरह के सभी वर्कर्स उठा सकते हैं.

55 रुपये से शुरू हैं मंथली अंशदान

इस स्कीम के जुड़ने की मिनिमम उम्र 18 साल है. इस उम्र में जुड़ते हैं तो प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में 60 साल की उम्र तक हर महीने 55 रुपये जमा कराने होंगे. यानी रोज के हिसाब से 2 रुपये से भी कम बचत करनी होगी. 60 साल की उम्र के बाद आपके खाते में आजीवन हर महीने 3000 रुपये पेंशन आती रहेगी. उम्र बढ़ने के साथ साथ आपके अंशदान में मामूली बढ़ोतरी होती जाएगी. जैसे अगर 29 साल की उम्र में जुड़ते हैं तो आंशदान 100 रुपये होगा. 40 साल की उम्र में जुड़ते हैं तो अंशदान 200 रुपये महीना होगा.

रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन किसी भी नजदीकी CSC सेंटर पर करवाया जा सकता है. आपके पास आधार कार्ड और बचत खाता/जनधन खाता (IFSC कोड के साथ) होना जरूरी है. साथ ही अपना एक​ मोबाइल नंबर देना होगा. प्रूफ के तौर पर पासबुक, चेकबुक या बैंक स्टेटमेंटट दिखा सकते हैं. खाता खोलते समय ही आन नॉमिनी भी दर्ज करा सकते हैं. एक बार आपकी डिटेल कंप्यूटर में दर्ज हो जाती है तो आपका मंथली अंशदान तय हो जाएगा. अपना शुरूआती योगदान कैश के रूप में देना होगा. जिसक बाद आपका खाता खुल जाएगा और श्रम योगी कार्ड मिल जाएगा. आप इस योजना की जानकारी 1800 267 6888 टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source