PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त का है इंतजार? फटाफट कर लें ये काम, नहीं तो खाते में नहीं आएंगे ₹2000

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 13th installment: देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त का इंतजार है. ऐसे में उन्हें कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए.
PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त का है इंतजार? फटाफट कर लें ये काम, नहीं तो खाते में नहीं आएंगे ₹2000

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023 13th installment: देश के किसानों को आर्थिक मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. इस किसान सम्मान निधि में हर साल किसानों को ₹6000 की धनराशि दी जाती है. यह तीन सामान किस्त में यानी हर चार महीने में 2000-2000 रुपये के रूप में दी जाती है. देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान निधि की अब तक 12 किस्त मिल चुकी है और ऐसा माना जा रहा है कि इस हफ्ते में ही किसी समय किसानों को 13वीं किस्त मिल सकती है. ऐसे में आप PM Kisan की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको इससे पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना होगा.

पीएम किसान निधि के लिए करना होगा ये काम

पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) की अगली किस्त पाने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन कते लिए राशन कार्ड की कॅापी जमा करनी होगी. ध्यान रहे कि किसानों को राशन कार्ड की हार्ड कॉपी नहीं देना है. राशन कार्ड की सॅाफ्ट कॅापी का पीडीएफ ही जमा करना होगा. इसके लिए आपको PM Kisan योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. वहां पर आप को राशन कार्ड की सॅाफ्ट कॅापी की पीडीएफ फाइल बनाकर अपलोड करनी होगी. राशन कार्ड की कॉपी जमा नहीं कराने पर किसान इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

बैंक अकाउंट से लिंक करा लें Aadhaar

अगर किसान 13वीं किस्त का फायदा जनवरी महीने में चाहते हैं, तो उन्हें 2000 रुपए पाने के लिए आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कराना जरूरी होगा. दरअसल, इसका फायदा पाने के लिए संबंधित किसान का आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए. इसके बाद ही किसानों के अकाउंट में 13वीं किस्त के रूप में 2000 रुपए आएंगे.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

एलिजिबल किसानों को किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना है. इसके बाद किसानों को ‘New Farmer Registration’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. प्रोसेस के अगले चरण में संबंधित किसान को अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा. इसके साथ ही कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और आगे की प्रक्रिया निर्देशानुसार करनी होगी.

यहां मिलेगी मदद

सरकार ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर-1555261 और 1800115526 या 011-23381092 दिया है. ये नंबर टोल फ्री हैं. इसके साथ ही आप PM Kisan Yojana की ऑफिशियल ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6