&format=webp&quality=medium)
KCC बनवाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि में खाता खुला होना जरूरी है. (representative image)
Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) सरकार किसानों को जारी करती है. KCC के जरिए किसानों को खेती से जुड़े काम के लिए बेहद सस्ते दर पर कर्ज दिया जाता है. इस कार्ड की उपयोगिता कोरोना काल में और ज्यादा बढ़ गई, जब संकट के समय भी खेती किसानी से जुड़े कामों के लिए किसानों को आसानी से कर्ज मिल गया. किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 5 साल में 3 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है. वहीं, इसे समय से चुकाने पर ब्याज दरों में छूट का जबरदस्त फायदा मिलता है. KCC का दायरा सरकार ने बढ़ाया है. इसके जरिए सिर्फखेती किसानी, नहीं बल्कि और भी कामों के लिए किसान लोन ले सकते हैं. जानते हैं इस बारे में डिटेल......
किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 3 लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल जाता है. KCC के जरिए किसान खेती किसानी से जुड़ी चीजों जैसे-खाद, बीज, कीटनाशक की खरीद के लिए सस्ती दरों पर कर्ज ले सकते हैं. सरकार ने इसका कुछ कुछ हिस्सा अब घर के खर्च के लिए भी तय कर दिया है. यानी हकिसान घर खर्च के लिए भी इसके जरिए कुछ कर्ज ले सकते हैं. इस कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि गरीब किसानों को ज्यादा ब्याज पर कर्ज देने वाले बिचौलियों से राहत मिल रही है.
सरकार किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए जाने वाले कर्ज पर सबसे पहले तो 2 फीसदी सब्सिडी देती है. वहीं अगर किसान समय पर अपना कर्ज चुका देते हें तो उन्हें 3 फीसदी की और छूट मिल जाती है. इसे ऐसे समझ सकते हैं कि SBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार
3 लाख रुपये का कर्ज 7 फीसदी सालाना ब्याज पर उपलब्ध है. इस कर्ज को अगर किसान तय समय पर लौटाते हैं तो उन्हें इसमें 3 फीसदी और छूट मिल जाती है. इस तरह से यह 4 फीसदी हो जाता है. यहां बता दें कि कुछ बैंक 2 फीसदी की दर पर कर्ज दे रहे हैं, लेकिन औसतन 4 फीसदी ब्याज दर है.
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अगर आवेदन करना है तो इसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि में खाता होना जरूरी है. इसके लिए आईडी प्रूफ के लिए वोटर ID card/ PAN कार्ड/ पासपोर्ट/आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस में एक होना चाहिए. वहीं एड्रेस प्रूफ के तौर पर वोटर ID card/ पासपोर्ट/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में कुछ भी होना चाहिए.
KCC के लिए पीएम किसान की ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. यहां किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड करें. फॉर्म में दी गई जरूरी जानकारियों को भरना होगा. आवेदन भरकर सबमिट करें, जिसके बाद संबंधित बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड आपको मिल जाएगा. KCC किसी भी को-ऑपरेटिव बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक(RRB) से हासिल किया जा सकता है. SBI, PNB, BOI और IDBI बैंक से भी यह कार्ड लिया जा सकता है.