SIP में निवेश करके अक्सर लोग करोड़पति बनना चाहते हैं. करोड़पति बनने के लिए लोग एसआईपी में कई तरीके से निवेश भी करते हैं. लेकिन फिर भी अक्सर लोग 3 ऐसी गलती कर देते हैं जिस कारण से करोड़पति बनना का सपना अधूरा रह जाता है. तो हम जानेंगे कि एसआईपी में निवेश करने वालों को कौन सी तीन गलतियां नहीं करना चाहिए.
1/6एसआईपी में अनगिनत लोग निवेश करते हैं ताकि वो फ्यूचर में करोड़पति बन सकें. लेकिन क्या वाकई में SIP में पैसा लगा देने से आसानी से करोड़पति बनना पक्का है? असल में एसआईपी में निवेश के दौरान कुछ ऐसी गलती कर देते हैं जो फ्यूचर के लिए अच्छी साबित नहीं होती हैं. तो हम जानेंगे एसआईपी में निवेश के दौरान कौन सी तीन गलतियां कभी नहीं करना चाहिए.
2/6अक्सर ऐसा देखा जाता है कि मार्केट जैसे ही थोड़ा भी गिरता है, तो लोग डरकर अपनी SIP को पहले बंद कर देते हैं या पैसा निकाल लेते हैं, या फिर जब बाजार बहुत चढ़ रहा होता है, तो बिना सोचे-समझे और पैसा लगा देते हैं. जबकि SIP का असली फायदा (रुपी कॉस्ट एवरेजिंग) गिरावट में खरीदने से मिलता है. डरकर एसआईपी रोकने से मुनाफे को नुकसान में बदल देते हैं. जैसे कि कोविड क्रैश के समय जिन्होंने SIP बंद की, उन्होंने बड़ी रिकवरी मिस कर दी थी.
3/6अक्सर ऐसा होता है कि लोग पिछले 1 साल के टॉप परफॉर्मिंग फंड में पैसा लगाते हैं, यह सोचे बिना कि प्यूचर में भी वह वैसा ही प्रदर्शन करेगा भी या फिर नहीं, या फिर बार-बार फंड बदलते रहते हैं ("फंड होपिंग".लेकिन हर फंड का अपना निवेश चक्र होता है, जिस कारण से बार-बार फंड बदलने से फंड के लॉन्ग टाइम के फायदों से आप वंचित रह जाते हैं और एग्जिट लोड भी देना पड़ सकता है, इससे कंपाउंडिंग पर भी बुरा असर हो सकता है.एसआईपी में निवेश कर रहे हैं तो हमेशा लंबे समय के लिए एक अच्छी, डायवर्सिफाइड फंड रणनीति पर टिके रहें.
4/6हम सभी ने देखा है कि आमतौर पर लोग एक बार SIP शुरू करके उसे सालों तक फिर पलटकर देखते भी नहीं, वो ना तो वे अपने फंड के प्रदर्शन की समीक्षा करते हैं, और न ही अपनी बढ़ती आय के साथ SIP की रकम(टॉप-अप) बढ़ाते हैं. जिसका असर आपके फंड पर बुरा पड़ता है. ऐसे में अगर आपकी सैलरी 10% बढ़ती है तो एसआईपी का टॉप-अप करें. सैलरी बढ़ने के साथ SIP की राशि में भी 5-10% की बढ़ोतरी (टॉप-अप) करें.
5/6अगर एसआईपी में निवेश कर रहे हैं तो हमेशा अनुशासित रहें और लंबी अवधि का सोचें. आप हमेशा अपने वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम क्षमता के अनुसार सही फंड चुनें. जहां तक हो नियमित रूप से (सालाना) रिव्यू करें और SIP टॉप-अप की आदत डालें.आप इमरजेंसी फंड अलग से बनाएं ताकि मुश्किल समट में SIP आपको ना तोड़नी पड़े.
6/6अगर आप स्मार्ट तरीके से निवेश करेंगे तो SIP वाकई में दौलत बनाने का एक बेहतरीन जरिया है, बस बस 3 अहम गलतियों को करने से आपको बचना होगा.SIP में निवेश करने वालों को निवेश से पहले इसके रिटर्न आदि के बारे में सारी जानकारी हासिल करना चाहिए.