Cheapest Gold In Which Country 2025: आज हम जानेंगे दुनिया में कहां मिलता है सबसे सस्ता सोना? टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और मांग के असर से कुछ देशों में गोल्ड रेट काफी कम मिलते हैं.
1/9सोना हर किसी का पसंदीदा इन्वेस्टमेंट होता है, लेकिन इसकी कीमत देशों के हिसाब से अलग-अलग होती है. भारत में गोल्ड की कीमत ऊंची है, लेकिन कुछ देशों में यह काफी सस्ता मिलता है. 2025 में सोने की कीमतों पर टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और मार्केट की मांग का असर पड़ता है.तो अगर आप गोल्ड खरीदना चाहते हैं, तो इन देशों में जाकर बचत कर सकते हैं.तो आइए समझें कि सबसे सस्ता सोना कहां मिलता है, टॉप देश कौन से हैं, कीमतें क्या हैं?
2/9गोल्ड की कीमत ग्लोबल मार्केट पर निर्भर करती है, लेकिन देशों में टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी , मजदूरी और मांग के कारण फर्क पड़ता है.उदाहरण के लिए, भारत में 15% आयात ड्यूटी और 3% GST लगता है, जिससे कीमत बढ़ जाती है. कुछ देशों में ये फीस कम होती है, इसलिए सोना सस्ता मिलता है. 2025 में ग्लोबल के आधार पर गोल्ड की कीमत औसत प्रति 2,000-2,200 डॉलर के आसपास है, लेकिन स्थानीय करेंसी में कन्वर्शन और टैक्स से फर्क पड़ सकता है.
3/9अमेरिका, जो दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है, वहां इस समय सोना सबसे सस्ते रेट्स पर मौजूद है. यहां 24 कैरेट सोना करीब 8,586 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 7,874 रुपए प्रति ग्राम मिल सकता है. भारत की तुलना में यह कीमतें काफी कम हैं, जिसकी वजह से अमेरिका निवेशकों और खरीददारों के लिए सोना खरीदने की बेहतरीन जगह बन गया है. सोने के दामों में यह अंतर मुख्य रूप से टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और लोकल मार्केट की पॉलिसियों के कारण देखने को मिल सकता है.
4/9सोना के मामले में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर आता है. यहां भी सोना रिलेटेबिलिटी अफोर्डेबल रेट्स पर मिलता है, जिससे निवेशक और कंज्यूमर दोनों बेनेफिट्स उठाते हैं. यहां 24 कैरेट सोना करीब 8602 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 7889 रुपये प्रति ग्राम में उपलब्ध है. यहां सोने की मांग स्थिर रहते हुए भी कीमतें संतुलित बनी हुई हैं.
5/9एशिया का अहम फाइनेंशियल केंद्र सिंगापुर भी सस्ते सोने की लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. यहां सोना बाकी देशों की तुलना में कम दाम पर मौजूद है. 24 कैरेट सोना करीब 8,667 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 7,949 रुपये प्रति ग्राम में बिक रहा है. टैक्स और इंपोर्ट फीस के कारण से यहां कीमतें काफी कम रहती हैं, जिससे यह टॉप लिस्ट में शामिल हैय
6/9सोने की शुद्धता और सेफ इन्वेस्टमेंट के लिए मशहूर स्विट्जरलैंड भी इस लिस्ट में शामिल है. यहां सोना दुनिया के सबसे भरोसेमंद बाजारों में से एक माना जाता है. 24 कैरेट सोना 8,682 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 7,963 रुपए प्रति ग्राम की दर से उपलब्ध है. वैसे ट्रांसपैरेंट्स पॉलिसी की वजह से स्विट्जरलैंड को गोल्ड ट्रेडिंग का हब माना जाता है.
7/9इंडोनेशिया में सोने की प्राइस भी निवेशकों को आकर्षित करती है.वैसे यहां 24 कैरेट सोना करीब 8704 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब 7983 रुपये प्रति ग्राम में मौजूद है.
8/9वहीं, दुबई जैसे गोल्ड हब की बात करें तो जनवरी 2025 तक वहां 24 कैरेट सोना करीब 8718 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 7996 रुपये प्रति ग्राम थाय यही वजह है कि दुबई को गोल्ड का ग्लोबल मार्केट माना जाता है, जहां न सिर्फ एशिया बल्कि पूरी दुनिया के लोग सोना खरीदने पहुंचते हैं.
9/9मलावी (Malawi) अफ्रीका का एक ऐसा देश है जहां सोना भारत की तुलना में सस्ता मिलता है. यहां 24 कैरेट सोना लगभग ₹9,376 प्रति ग्राम की दर से मौजूद है, जो भारत की तुलना में करीब 10–15% सस्ता है. वहीं, दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया (Colombia) भी सस्ते सोने के लिए मशहूर है. यहां 24 कैरेट सोना करीब ₹9,500–10,000 प्रति ग्राम में बिकता है, जो भारत से करीब 8–12% सस्ता है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, गोल्ड के रेट आगे पीछे हो सकते हैं)