अमीर बनने की ख्वाहिश हर किसी में होती है, लेकिन इस ख्वाब को पूरा कुछ ही लोग कर पाते हैं. इसकी वजह है मनी मैनेजमेंट ठीक से न हो पाना. जब हम अपने खर्च और बचत के बीच तालमेल नहीं बैठा पाते तो फिजूल खर्च बढ़ जाते हैं और बचत नहीं हो पाती. बचत नहीं होती तो निवेश भी नहीं हो पाता और ऐसे में भविष्य के लिए पैसा बचाना मुश्किल हो जाता है. दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे का कहना है कि अगर लोगों में पैसों को मैनेज करने की समझ कम होगी तो अच्छा कमाने के बाद भी वा पैसों की कमी से जूझते रहेंगे. आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो New Year 2025 में जान लीजिए वो मंत्र, जो आपके जीवन से पैसों का संकट दूर कर सकते हैं और आपके अमीर बनने के सपने को हकीकत में बदल सकते हैं.
1/6दुनिया के सबसे दौलतमंद अमीरों में से एक वॉरेन बफे का कहना है कि अगर आप अच्छे निवेशक बनना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको बचत की आदत डालनी चाहिए और इस रकम को निवेश करना चाहिए क्योंकि सिर्फ निवेश ही आपके धन को बढ़ाने का काम करता है. अगर आपकी आमदनी 10 हजार रुपए है तो आपको 2 हजार रुपए जरूर बचाना चाहिए. इस तरह आपको अपनी कमाई में से कम से कम 20 प्रतिशत बचाकर हर हाल में निवेश करना चाहिए.
2/6अपने निवेश को किसी एक जगह पर लगाने की बजाय पोर्टफोलियो का डायवर्सिफिकेशन करना चाहिए. यानी आपके फाइनेंशियल पोर्टफोलियो में शॉर्ट टर्म, मिड टर्म और लॉन्ग टर्म गोल्स के हिसाब से अलग-अलग स्कीम्स को शामिल करना चाहिए. इसके अलावा बड़े गोल्स को हासिल करने के लिए निवेश के मामले में थोड़ा बहुत जोखिम भी लेना होता है, लेकिन कभी-कभी जोखिम भी उतना ही लें जितना बर्दाश्त कर सकें.
3/6बाजार में पैसा लगाने जा रहे हैं तो दूसरों को देखकर कहीं पैसे न लगाएं. अगर आपको खुद बाजार की जानकारी नहीं है तो किसी एक्सपर्ट की सलाह से निवेश करें. बाजार अनिश्चितताओं से भरा होता है. ये आपका जितनी तेजी से फायदा करा सकता है, उतनी ही तेजी से नुकसान भी करवा सकता है. ऐसे माहौल में एक अनुशासित, दीर्घकालिक रणनीति बहुत मायने रखती है. इसलिए लॉन्ग टर्म निवेश को ध्यान में रखकर इन्वेस्टमेंट करना थोड़ा कम जोखिमभरा हो सकता है और आपका ज्यादा फायदा करवा सकता है.
4/6जल्द अमीर बनने के चक्कर में किसी की बातों में न आएं और रातों रात डबल करने का झांसा देने वाली कंपनियों में निवेश न करें. वॉरेन बफे का कहना है कि पैसों का निवेश हमेशा भरोसेमंद संस्थान में ही करना चाहिए, भले ही आपको फायदा थोड़ा कम मिले. इससे आप अपनी कमाई को गंवाने के जोखिम से बच जाएंगे.
5/6निवेश के अलावा आपको अपने खर्चों को मैनेज करने के लिए कुछ आदतों को काबू करना चाहिए जैसे- आजकल नई पीढ़ी के युवा अपनी हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए लोन लेते हैं. क्रेडिट कार्ड से जरूरतें पूरी करते हैं. कई बार तो लोगों की पूरी सैलरी लोन की ईएमआई भरने में ही निकल जाती है. इसलिए जरूरतों और शौक के फर्क को समझें और खर्चों को सीमित करें. जरूरत से ज्यादा खर्च कर्ज में डुबा सकता है.
6/6हैसियत न होने पर भी दूसरों को देखकर महंगे ब्रांड के कपड़े पहनना आपके खर्च को बढ़ाएगा. अगर काम सस्ते ब्रांड्स से पूरी हो जाए तो लग्जरी ब्रांड्स में ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें. इसके अलावा खाने पीने की आदतों पर भी नियंत्रण रखना चाहिए. बाहर का महंगा खाना आपकी जेब खाली करता रहता है. ऐसे में आए दिन बाहर खाने की आदत को कंट्रोल करें.