क्या आप जानते हैं कि जापान में ऑफिस में झपकी लेना लीगल है? वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए दुनिया भर के 5 बेहतरीन लेबर लॉ जानें. जी हां पुर्तगाल का 'राइट टू डिस्कनेक्ट' हो या न्यूयॉर्क की 'सैलरी ट्रांसपेरेंसी', ये कानून हर कर्मचारी की लाइफ बदल सकते हैं.तो जानिए आपके हक के ये जरूरी नियम.
1/7Work-Life Balance को बढ़ावा देने के लिए विश्वभर में हर एक देश ने अपने कर्मचारियों के लिए कुछ खास कानून बनाएंग है. जी हां दुनियाभर के कुछ बेहतरीन लेबर लॉ जो हर भारतीय कर्मचारी को जानने चाहिए जो कामकाजी संतुलन के लिए जरूरी है. जी हां 5 ऐसे देश हैं जिनके कानून हर कर्मचारी के लिए खास हो सकते हैं.
2/7क्या आप जानते हैं कि कई देशों में ऑफिस में झपकी लेना न केवल लीगल है, बल्कि इसे प्रोडक्टिविटी बढ़ाने का जरिया माना जाता है. असल में वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए दुनिया में कई बेहतरीन कानून हैं. जैसे कि फ्रांस का 'राइट टू डिस्कनेक्ट' (ऑफिस के बाद नो कॉल/ईमेल), आइसलैंड का '4-डे वर्क वीक' और जापान-स्पेन में 'पावर नैप' का कल्चर हैं. ये रूल्स कर्मचारियों को मानसिक तनाव और बर्नआउट से बचाते हैं.तो चलिए जानेंगे 5 देशों के बेस्ट कानून
3/7ऑस्ट्रिया एक ऐसा देश है जहां अपने सभी कर्मचारियों को 30 दिन का सवेतन अवकाश दिया जाता है. जोकि 25 साल की सेवा के बाद 36 दिनों तक बढ़ सकता है. लेकिन अगर कार्य सप्ताह 6-दिवसीय है, तो यह 30 कार्य दिवस होते हैं. वहीं अगर काम सप्ताह 5-दिवसीय (जो आम है) है, तो यह 25 कार्य दिवस (5 सप्ताह \(\times \) 5 दिन) होते हैं. लेकिन ये छुट्टी कब लेनी है, इसके लिए नियोक्ता और कर्मचारी की सहमति आवश्यक है.
4/7हर किसी को पता है कि भारत में जहां इंटरव्यू सैलरी की बात की जाती है, तो वहीं न्यूयॉर्क में जॉब का विज्ञापन देने के समय ही सैलरी बताना जरूरी होता है. यह कानून समान वेतन सुनिश्चित करने और ज्वाइनिंग के प्रोसेस में ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए बनाया गया है. जी हां यहां नौकरी के विज्ञापनों, पदोन्नति (promotions) या स्थानांतरण (transfers) के अवसरों में न्यूनतम और अधिकतम वार्षिक वेतन या प्रति घंटा दर भी बताना होता है.
5/7सबसे खास ये है कि काम का तय समय खत्म होने के बाद पुर्तगाल में कर्मचारी को कंपनी के द्वारा मैसेज या कॉल ना करना का सबसे खास कानून बना है. जी हां अगर आपका शिफ्ट तय टाइम पर खत्म होती है तो आपका बॉस आपको डिस्टर्ब नहीं करता है, इसे "राइट टू डिस्कनेक्ट" (Right to Disconnect) कानून कहा जाता है,यह नियम मुख्य रूप से उन कंपनियों पर लागू होता है जिनके पास 10 से अधिक कर्मचारी हैं.
6/7अगर आप ऑफिस के बीच में पैप लेने से डरते हैं तो बता दें कि जापान में ऐसा होना एक दम आम सी बात है. असल में यहां कर्मचारियों को काम के बीच में नैप लेने का अधिकार भी नौकरी के साथ मिलता है. जी हां कई जापानी कंपनियां अपने कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए 20-30 मिनट के 'पावर नैप' को प्रोत्साहित करती हैं.असल में कुछ ऑफिसों में इसके लिए अलग से 'नैपिंग रूम' भी होते हैं.
7/7वैसे बेल्जियम में पेड करियर ब्रेक का कानून है. इस कानून के तहत आप एक साल का करियर ब्रेक ले सकते हैं.और दौरान आपका बॉस आपको कभी भी नौकरी से नहीं निकाल सकता है. सबसे खास बात ये है कि ये ब्रेक खत्म होने के बाद आप अपने पुराने पद पर वापस आ सकते हैं.इतना ही नहीं ब्रेक के दौरान नियोक्ता आपको वेतन नहीं देता है, ब्रेक के दौरान आपके सामाजिक अधिकार (पेंशन, चिकित्सा देखभाल) बने रहते हैं.